Top News

अटल पेंशन योजना में सरकार का मास्टर स्ट्रोक ₹5,000 से अब सीधा ₹10,000 हो गई पेंशन!!

अटल पेंशन योजना

अटल पेंशन योजना: वे सभी मध्यमवर्गीय लोग जो भविष्य की चिंता में परेशान हो रहे हैं उनके लिए सरकार अब अटल पेंशन योजना को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले चुकी है। जी हां, आने वाले समय में अटल पेंशन योजना सभी मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत बन सकती है। क्योंकि इस योजना को और ज्यादा आकर्षक बनाने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।

सूत्रों की माने तो इस योजना में मिलने वाली अधिकतम पेंशन राशि को बढाये जाने का प्रस्ताव पारित हो चुका है। मतलब अब अटल पेंशन योजना में अधिकतम पेंशन 5000 नहीं बल्कि 10000 हो जाएगी यानी दुगना बेनिफिट।

महंगाई के इस दौर में सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम लाखों नहीं बल्कि करोड़ों जिंदगियों को बदलने वाला साबित हो सकता है। खासकर ऐसे नागरिक जो असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे हैं और जिनके पास पेंशन की कोई सुरक्षा मौजूद नहीं है।

अटल पेंशन योजना को लेकर सरकार का नया रुख

अटल पेंशन योजना पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया द्वारा शुरू की गई एक विशेष योजना है, जो केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जाती है। इस योजना में ऐसे लोग जिन्हें सरकारी नौकरी की गारंटी नहीं है और जो दैनिक दिहाड़ी कर अपना रोजगार चलते हैं या मासिक वेतन पर निर्भर करते हैं परंतु पेंशन की गारंटी से विचलित है उन्हें पेंशन योजना का लाभ दिया जाता है।

इस योजना का लाभ लेने के लिए कोई भी नागरिक बैंक अथवा पोस्ट ऑफिस में फॉर्म भर पेंशन योजना शुरू कर सकता है। जिसमें न्यूनतम 200 से ₹400 वर्मा के निवेश पर गारंटीड पेंशन मिलती है। योजना में 60 साल की उम्र के बाद निवेश राशि के आधार पर पेंशन राशि शुरू हो जाती है जो कम से कम 1000 से लेकर अधिकतम 5000 की होती है। और अब इसी राशि को बढ़ाने का विचार किया जा रहा है जो अधिकतम ₹10000 हो जाएगी।

अटल पेंशन योजना की सफलता को लेकर किया गया यह निर्णय

अटल पेंशन योजना की सफलता को समझना है तो इसके आंकड़े बेहद दिलचस्प साबित हो सकते हैं क्योंकि यह पेंशन योजना बुढ़ापे की गारंटी बन चुकी है। बात करें वर्तमान आंकड़ों की तो वर्तमान में 9 करोड़ से ज्यादा लोग इस पेंशन योजना में सम्मिलित हो चुके हैं।

2025-26 में ही 1.35 करोड़ नए लोग जुड़े है। 2015 के बाद से इस योजना में लगातार ग्रोथ देखी जा रही है और साल 10 साल इस योजना के सब्सक्राइबर बढ़ते जा रहे हैं।

पिछले कुछ सालों में अटल पेंशन योजना का विकास दर 40% से ज्यादा रहा है जिसमें सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं और ग्रामीणों की रही है।

अटल पेंशन योजना में कौन से बदलाव किए जा सकते हैं

  •  अटल पेंशन योजना में आने वाले समय में अधिकतम पेंशन राशि ₹10000 तक हो सकती है।
  •  स्कीम को पहले से ज्यादा और आकर्षक बनाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इसमें निवेश कर सके।
  •  हालांकि अभी तक यह प्रस्ताव विचाराधीन है लेकिन विश्वसनीय सूत्रों की माने तो सरकार इस पेंशन योजना के रिपोर्ट से काफी प्रसन्न है और योजना के अंतर्गत पेंशन राशि की बढ़ोतरी 100% हो जाएगी।

इस योजना का फायदा कौन ले सकता है?

  •  अटल पेंशन योजना में कोई भी 18 से 40 साल तक का भारतीय व्यक्ति जुड़ सकता है।
  •  इस योजना में 60 साल के बाद हर महीने गारंटीड पेंशन मिलती है।
  •  योजना के अंतर्गत केवल वे लोग ही सम्मिलित हो सकते हैं जो इनकम टैक्स नहीं भरते।
  •  यह योजना खास कर मजदूर, किसान, छोटे व्यापारी, घरेलू कामगार, रिक्शा चालक ,ऑटो चालक या ऐसे लोग जिनके पास PF, EPF की सुविधा नहीं है उनके लिए है।
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास में सेविंग अकाउंट में खाता होना जरूरी है ताकि हर महीने ऑटो डेबिट से पैसा कट सके।

अटल पेंशन एक योजना एक ऐसी योजना है जो भारत के नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दे रही है। आने वाले समय में इस योजना की पेंशन राशि 5000 से 10000 हो जाएगी जिससे सीधे तौर पर करोड़ों नागरिकों को फायदा होगा। खासकर ऐसे नागरिक जिनके रिटायरमेंट प्लान नहीं है उनके लिए तो यह योजना भविष्य की आर्थिक आजादी का आधार बन जाएगी।

Read More: समीरा रेड्डी बॉलीवुड छोड़कर गोवा में बस गईं….सोशल मीडिया पर ‘Messy Mama’ बनकर छाईं और अब ‘आखरी सवाल’ से कर रही हैं धमाकेदार वापसी

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp