Izabelle Leite: हाल ही में भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली एक बार फिर से मैदान के प्रदर्शन की वजह से नहीं बल्कि सोशल मीडिया एक्टिविटी की वजह से चर्चाओं के बीच आ गए हैं। एक जर्मन इनफ्लुएंसर Lizlaz की पोस्ट को लाइक करने के बाद इंटरनेट पर उनके नाम के मीम्स, रील्स बन रही हैं।
लोग विराट को ट्रोल कर रहे हैं और बहस का दौर शुरू हो गया है। और अब इस पूरे विवाद में अब एंट्री हो चुकी है विराट कोहली की एक्स गर्लफ्रेंड की, जी हां हम बात कर रहे हैं विराट कोहली की Ex गर्लफ्रेंड Izabelle Leite की जिन्होंने 12 साल बाद विराट कोहली से जुड़ी किसी बात पर प्रतिक्रिया दी है।
कौन है Izabelle Leite और आज चर्चा में क्यों आ गई हैं?
Izabelle Leite ब्राजील की मॉडल और एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने बॉलीवुड में भी गिनी चुनी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिल्म ‘पुरानी जीन्स’ से हिंदी सिनेमा में एंट्री की और मॉडलिंग की दुनिया में काम किया। इस Izabelle Leite की पर्सनालिटी इंटरनेशनल अपील के लिए काफी फेमस थी।हालांकि बॉलीवुड की दुनिया में उनका करियर लंबा नहीं चला। लेकिन फैशन और एंडोर्समेंट में उन्होंने अपनी पहचान बनाए रखी है।
RelatedPosts
विराट कोहली से उनकी मुलाकात 2012 के आसपास हुई। तब विराट कोहली भारतीय टीम के उभरते सितारे बन गए थे। कॉमन सर्किल के जरिए Izabelle की मुलाकात विराट कोहली से हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। दोनों का रिश्ता करीबन 2 साल तक चला।
हालांकि दोनों ने रिलेशनशिप को लेकर कुछ पब्लिकली ऑफिशियल बातें नहीं की लेकिन Izabelle ने खुद इसे स्वीकार किया। 2012 से 2014 तक यह रिलेशनशिप चला और बाद में ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद विराट के जीवन में अनुष्का शर्मा की एंट्री हुई।

12 साल बाद Izabelle Leite चर्चा में क्यों आ गई हैं?
असल में पूरा मामला सोशल मीडिया से शुरू हुआ। सोशल मीडिया यूज़र्स ने नोटिस किया कि, विराट कोहली के अकाउंट से जर्मन ब्लॉगर ‘LizLaz’ की एक पोस्ट को लाइक किया गया जिसे विराट कोहली ने एल्गोरिथम बताया। यह पहली बार नहीं है, इसके पहले भी विराट कोहली ‘अवनीत कौर’ की पोस्ट को लाइक कर चुके हैं। इस लाइक को भी उन्होंने एल्गोरिथम की गलती ही बताया था।
इस विवाद के बीच आज एक पेज में एक कोलाज़ शेयर किया जिसमें विराट कोहली की Ex गर्लफ्रेंड Izabelle Leite, अनुष्का शर्मा, जर्मन मॉडल LizLaz और अवनीत कौर की तस्वीर थी। कैप्शन में लिखा था कि,
‘विराट का महिलाओं में टेस्ट हमेशा एलिट रहा है।’
इस पोस्ट पर Izabelle ने आखिरकार रिएक्ट किया और उन्होंने इस वायरल पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि,
‘इसे 12 साल हो गए हैं और लोग अभी भी इससे ऊपर नहीं उठ रहे’
वायरल पोस्ट पर Izabelle Leite का यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स उनका समर्थन भी कर रहे हैं।
विराट कोहली का इस पूरे मुद्दे पर स्टैंड
जर्मन ब्लॉगर LizLaz की कंट्रोवर्सी के बाद विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन में देखे गए। वह प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। लगातार 2 दिन तक विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ मथुरा-वृंदावन की गलियों में भक्ति में लीन दिखाई दिए। दोनों पति-पत्नी ने सोशल मीडिया वाली कंट्रोवर्सी के बाद ऑफीशियली कोई भी बयान नहीं दिया है। विराट कोहली पर इन बातों का कोई फर्क नहीं पड़ता कि सोशल मीडिया पर लोग क्या कहते हैं और ना ही अनुष्का शर्मा पर इस बात का कोई प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
कुल मिलाकर सोशल मीडिया से उठा एक छोटा सा मामला एक बहुत बड़े मुद्दे में बदल गया है। इस पर जहां विराट कोहली की Ex गर्लफ्रेंड Izabelle Leite ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वही जर्मन ब्लॉगर Lizlaz ने भी एक छोटे से ‘like’ को इतना बड़ा मुद्दा बनाने पर अफसोस जताया है।
सीधी सी बात है सोशल मीडिया पर होने वाले इस ट्रोलिंग और मीम्स के दौर में सेलिब्रिटीज थक जाते हैं। बार-बार पुरानी बातों को उछलता हुआ देखकर सेलिब्रिटीज भी आखिरकार चुप्पी तोड़कर मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सामने आ ही जाते हैं।ऐसा ही कुछ Izabelle Leite ने किया है, जो आज सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वायरल हो रहा है।

















