Top News

UP बोर्ड रिजल्ट 2026: इंतजार हुआ खत्म अगले 24 से 48 घंटे में आ सकता है रिजल्ट.. जानिए सबसे पहले रिजल्ट देखने का पूरा तरीका!

UP बोर्ड रिजल्ट 2026

UP बोर्ड रिजल्ट 2026: UP बोर्ड रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार करने वाले छात्रों की धड़कन इस समय तेज हो चुकी है। क्योंकि अब आने वाले कुछ ही घंटे में UP बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी हो जाएगा।

जी हां, व्हाट्सएप ग्रुप पर नोटिफिकेशन की बाढ़ आ चुकी है। छात्र बार-बार मोबाइल रिफ्रेश कर रहे हैं। हर कोई एक दूसरे से यही पूछ रहा है कि रिजल्ट आज आएगा या कल? बता दे, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का UP बोर्ड रिजल्ट 2026 बस आने ही वाला है।

हालांकि बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है लेकिन सूत्रों की माने तो रिजल्ट अपलोड करने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। संकेत साफ है कि, रिजल्ट आने वाले कुछ ही घंटे के भीतर जारी हो सकता है। वहीं पिछले ट्रेंड को देखें तो हर वर्ष 19 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच रिजल्ट जारी कर दिया जाता है। अर्थ बिल्कुल साफ है कि अब बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों के इंतजार समाप्ति की घड़ी आ चुकी है और अब जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।

UP बोर्ड रिजल्ट 2026 सबसे पहले कैसे देखें?

UP बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होते ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे। सभी छात्र स्टेप बाय स्टेप तरीका अपना कर अपने परिणाम देख सकते हैं।

  •  परिणाम देखने के लिए सबसे पहले छात्रों को upmsp.edu.in इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  •  यहां जाकर UP बोर्ड रिजल्ट 2026 10th या 12th रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  •  लिंक पर क्लिक करते ही अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद सबमिट के बटन क्लिक करना होगा और स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।

ऑफलाइन तरीके से रिजल्ट कैसे देखें ?

  • यदि छात्रों के पास इंटरनेट नहीं है क्या इंटरनेट स्लो है तो ऑफलाइन तरीके से भी रिजल्ट देखा जा सकता है। जिसके लिए अपने मोबाइल से SMS भेजकर परिणाम देखे जा सकते हैं।
  •  SMS से रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को SMS ऐप खोली होगी और SMS बताए गए फॉर्मेट UP 10 <रोल नंबर> टाइप कर 56263 पर भेजना होगा।
  •  SMS भेजते ही कुछ ही देर के भीतर SMS के माध्यम से ही परिणाम पता चल जाता है।
  •  इसके अलावा छात्र अपनी स्कूल जाकर भी अपने परिणाम देख सकते हैं।
  •  सभी स्कूलों द्वारा रिजल्ट की लिस्ट तैयार की जाती है।

UP बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए कौन-कौन सी तैयारी कर लें?

रिजल्ट चेक करने से पहले सभी छात्रों के लिए जरूरी है कि वह सारी डिटेल्स तैयार कर रख लें,

  • सबसे जरूरी रोल नंबर
  • एडमिट कार्ड
  • स्कूल कोड
  • डेट ऑफ़ बर्थ

यदि रोल नंबर भूल गए हैं तो अपने स्कूल से संपर्क करें और रोल नंबर हासिल कर लें।

टॉपर्स और रिजल्ट ट्रेंड

UP बोर्ड रिजल्ट 2026 आने के बाद UP शिक्षा परिषद द्वारा टॉपर्स की सूची जारी की जाती है और रिजल्ट का ट्रेंड घोषित किया जाता है। टोटल उत्तीर्ण प्रतिशत, फेल होने वाले छात्रों का प्रतिशत इत्यादि जारी किए जाते हैं। इसके बाद वे सभी छात्र जो फेल हो चुके हैं या जिनके अंक कम आए हैं वह पुनः परीक्षा या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए UP शिक्षा परिषद द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर ही नोटिफिकेशन जारी किए जाते हैं।

UP बोर्ड रिजल्ट 2026 की अंतिम घड़ियां सामने आ चुकी हैं। भले ही आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है लेकिन संकेत साफ हैं कि 19 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 के बीच यह रिजल्ट कभी भी जारी हो सकते हैं। विश्वसनीय सूत्रों की माने तो UP बोर्ड रिजल्ट 2026 अगले 24 से 48 घंटे में आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

Read More: श्रुति हसन के 6 रिलेशनशिप… करोड़ों की नेटवर्थ और सुपरहिट करियर! जानिए स्टार किड से इंडिपेंडेंट आइकॉन तक का सफर

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp