श्रुति हसन: ग्लैमर वर्ल्ड में अगर कभी जाने पहचाने चेहरे की बात होती है तो श्रुति हसन का नाम जरूर लिया जाता है। पहली नजर में उनकी खूबसूरती और स्टाइल हर किसी को आकर्षित करता है, लेकिन जैसे-जैसे लोग उन्हें जानने लगते हैं उनकी पर्सनालिटी और उनका स्ट्रांग माइंडसेट उनकी खूबसूरती से ज्यादा इंप्रेस करने लगता है।
श्रुति हसन जाने माने साउथ फिल्म स्टार कमल हसन की बेटी हैं। लेकिन उन्होंने अपनी पहचान केवल स्टार किड तक सीमित नहीं की, बल्कि उन्होंने इंडस्ट्री में अपने दम पर अपनी जगह बनाई है। फिल्मों से लेकर म्यूजिक तक, फैशन से लेकर बेबाक सोच तक हर जगह उन्होंने खुद को साबित किया है।
श्रुति हसन ने कभी सुपरहिट फिल्मों से सुर्खियां बटोरीं तो कभी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रही। लेकिन फिर भी उन्होंने खुद को हर बार पहले से ज्यादा मजबूत बनाकर पेश किया है। यही वजह है कि श्रुति हसन आज सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक बोल्ड इंडिपेंडेंट आइकॉन के रूप में जानी जाती हैं।

श्रुति हसन का स्टार किड से लेकर सेल्फ मेड स्टार तक का सफर
सुपरस्टार कमल हसन की बेटी होने के बावजूद भी श्रुति हसन को आसान करियर नहीं मिला। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2009 में फिल्म Luck से की, लेकिन उन्हें असली पहचान साउथ सिनेमा से ही मिली। कमल हसन और सारिका जैसे दिग्गज हस्तियों की बेटी होने के बावजूद भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाना सही समझा।
तमिल, तेलुगू, हिंदी फिल्मों में काम करते हुए उन्होंने कई हिट फिल्में दी। गब्बर सिंह, रेस, गुर्राम, श्रीमन्थुदु इत्यादि, श्रुति एक कमाल की म्यूजिक आर्टिस्ट भी हैं। एक शानदार सिंगर और मल्टी टैलेंटेड आर्टिस्ट के रूप में श्रुति ने अपनी अलग पहचान बनाई है।

श्रुति हसन के 6 रिलेशनशिप और उनसे जुड़ी कंट्रोवर्सी
श्रुति का करियर हमेशा चर्चा में रहा, लेकिन उससे ज्यादा चर्चा में रही उनकी पर्सनल लाइफ। अब तक उनका नाम कुल 6 कलाकारों के साथ जोड़ा जा चुका है। हालांकि श्रुति अब भी सिंगल हैं। लेकिन इन 6 कलाकारों के साथ उनके रिलेशनशिप स्टेटस हमेशा से चर्चाओं में रहा।
सबसे पहले श्रुति का नाम सिद्धार्थ के साथ जुड़ा। यह दोनों 2010 से 2011 में रिलेशनशिप में थे हालांकि बाद में ब्रेकअप हो गया। इसके बाद श्रुति का धनुष के साथ भी अफेयर रहा, लेकिन दोनों ने इस बात को हमेशा नकारा और इसे अच्छी दोस्ती बताया। 2013 में श्रुति का नाम नागा चैतन्य के साथ भी जुड़ा यहां तक की शादी की खबरें भी आ गई लेकिन फिर शायद ब्रेकअप हो गया।
इसके बाद श्रुति का नाम सुरेश रैना जैसे दिग्गज क्रिकेटर से भी जुड़ा लेकिन दोनों ने कभी इस कंफर्म नहीं किया। श्रुति लंदन बेस्ट आर्टिस्ट Michael Corsale के साथ भी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रही लेकिन दोनों 2019 में दोनों ने यह रिश्ता खत्म कर दिया। इसके बाद श्रुति शांतनु हजारिका के साथ रिलेशनशिप में रही और दोनों की केमिस्ट्री भी काफी चर्चा में रही लेकिन फिर भी इन दोनों का रिश्ता भी आखिरकार खत्म हो गया।

शादी को लेकर श्रुति की राय
श्रुति हसन ने वर्तमान में शादी को लेकर अपनी राय स्पष्ट कर दी है। वह कहती है कि उन्हें शादी को लेकर फिलहाल कुछ सोचा नहीं है और शायद वह जिंदगी भर सिंगल रहना ही पसंद करेंगी। श्रुति फिलहाल अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। हालांकि सबसे अच्छी बात यह है की श्रुति हमेशा अपने रिश्तों को लेकर ओपन और ईमानदार रही हैं। कभी भी बिना लाग लपेट किए सोशल मीडिया पर उन्होंने किसी भी प्रकार की अफवाह को ना बढ़ावा दिया ना किसी सच से उन्होंने मुंह मोड़ा।
श्रुति हसन की आने वाली फ़िल्में और लाइफस्टाइल
श्रुति हसन जल्द ही बॉलीवुड और पैन इंडिया के बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। इनमें सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है दुलकर सलमान और श्रुति हसन का Aakasamlo Oka Tara नाम की फिल्म जो जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वे साउथ और पैन इंडिया फिल्मों के प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही हैं।
बात करें श्रुति हसन के नेट वर्थ की तो उनकी नेट वर्थ 100 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। श्रुति फिल्मों के अलावा म्यूजिक, ब्रांड एंडोर्समेंट और अलग-अलग बिजनेस से भी कमाई करती हैं। उन्होंने अपने खुद के वेंचर्स और फैशन लाइन में भी इन्वेस्टमेंट किए हैं।
श्रुति हसन की केवल एक स्टार किड नहीं हैं, बल्कि एक ऐसी कलाकार हैं जिसने अपनी मेहनत और टैलेंट से इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। अपनी पर्सनालिटी को लेकर हमेशा क्लियर माइंड सेट और रिलेशनशिप को लेकर हमेशा स्पष्ट रहीं हैं।

















