धार्मिक

Tulsi Worship : तुलसी में कच्चा दूध चढ़ाने से बदल जाएगी किस्मत, जानें किस दिन चढ़ाना होता है सबसे शुभ?

Tulsi Worship

Tulsi Worship : सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद ही पूजनीय माना गया है। कहते हैं जो व्यक्ति तुलसी के पौधे की विधि-विधान पूजा करता है, उसके जीवन में सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे में दूध चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी भी मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है।

बता दें कि गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे में दूध चढ़ाना विशेष रूप से लाभकारी साबित होता है। कहते हैं इससे धन लाभ के रास्ते खुलते हैं और मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है। आइये जानते हैं कि तुलसी में दूध चढ़ाने के क्या नियम हैं।

कब और कैसे चढ़ाएं तुलसी पर दूध ?

तुलसी में दूध चढ़ाने के लिए गुरुवार का दिन बेहद ही शुभ माना जाता है। इस दिन सुबह स्नान के बाद एक पात्र में जल लें और उसमें थोड़ा सा कच्चा दूध मिला लें। फिर इसे तुलसी की जड़ में अर्पित करें।

 Tulsi Worship

Tulsi Worship

दूध अर्पित करते समय ‘महाप्रसाद जननी सर्वसौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि जरा मुक्तं तुलसी त्वाम् नमोस्तुते।’ इस मंत्र का जाप करें। आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को खासतौर से तुलसी पर दूध जरूर चढ़ाना चाहिए।

Read Also- मई में बनेगा दुर्लभ ‘लाभ दृष्टि राजयोग’, इन राशियों के जीवन में आएगा जबरदस्त उछाल, जानें कौन सी हैं वो?

तुलसी पर दूध चढ़ाने के होते हैं कई फायदे

  • जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति कमजोर होता है उनके लिए ये उपाय बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।
  • घर में अशांति का माहौल रहता है तो गुरुवार के दिन तुलसी पर दूध अर्पित करने से आपको लाभ मिलेगा।
  • मान्यतानुसार रविवार, एकादशी पर और ग्रहण वाले दिन तुलसी पर जल या दूध कुछ भी नहीं चढ़ाना चाहिए।
  • इस बात का ध्यान रखें कि दूध उबला हुआ नहीं होना चाहिए।
  • साथ ही दूध को जल में मिलाकर ही डालना है। सीधे पेड़ में दूध डालने से पेड़ खराब हो सकता है। इसलिए जल में कुछ ही बूंदे दूध की मिलानी हैं।
Share post: facebook twitter pinterest whatsapp