बॉलीवुड में आज Ranveer Singh को उनकी हाई एनर्जी, अतरंगी स्टाइल और बेबाक अंदाज़ के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करियर की शुरुआत में वो बिल्कुल अलग थे? हाल ही में Sonali Raut ने उनके उस दौर की यादें ताज़ा की हैं, जब रणवीर कैमरे के सामने काफी नर्वस हो जाते थे।
रणवीर तब बिल्कुल अलग थे – सोनाली राउत
फिल्म The Xpose और Bigg Boss 8 से पहचान बनाने वाली सोनाली, जो इन दिनों Bigg Boss Marathi Season 6 का हिस्सा हैं, उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने रणवीर के साथ एक बोल्ड कवर शूट किया था।
सोनाली के मुताबिक, उस समय वो ऐसे ग्लैमरस शूट्स में काफी कम्फर्टेबल थीं, लेकिन रणवीर के लिए ये बिल्कुल नया अनुभव था। उन्होंने बताया कि रणवीर उस दौरान बहुत स्वीट, फ्रेंडली और अच्छे इंसान थे लेकिन आज जैसे ओवर-एनर्जेटिक बिल्कुल नहीं।
RelatedPosts
बिकिनी शूट में घबरा गए थे रणवीर

सोनाली ने बताया कि ये शूट काफी बोल्ड था, क्योंकि वो बिकिनी में थीं। रणवीर ने खुद उनसे कहा था कि ये उनका पहला ऐसा ग्लैमरस शूट है, खासकर एक बिकिनी पहनी हुई को-स्टार के साथ।
वो इतने नर्वस थे कि बार-बार च्युइंग गम खा रहे थे, परफ्यूम लगा रहे थे और हर चीज़ को लेकर बहुत सतर्क थे। वहीं सोनाली पूरी तरह रिलैक्स थीं।
यहां तक कि फोटोग्राफर को भी ये फर्क साफ दिखा और उन्होंने सोनाली से कहा कि वो रणवीर को और ज्यादा कॉन्शियस ना करें, बल्कि उन्हें कम्फर्टेबल महसूस कराने में मदद करें।
मैं तो कपड़े पहने हूं… रणवीर का मजेदार पल
इस शूट का एक फनी मोमेंट भी सोनाली ने शेयर किया। रणवीर ने उनसे कहा, “ये मेरा पहला शूट है… मैं तो कपड़े पहने हुए हूँ।
उनकी ये बात सुनकर सोनाली हंस पड़ीं और बोलीं कि जब कपड़े पहने हैं तो घबराने की क्या बात है?
दिलचस्प बात ये है कि सालों बाद रणवीर ने यही पोज Vaani Kapoor के साथ दोबारा किया और इस बार पूरे कॉन्फिडेंस के साथ।
अब बॉक्स ऑफिस पर कर रहे हैं राज
वक्त के साथ रणवीर सिंह ने खुद को पूरी तरह बदल लिया है। आज वो सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस के सबसे बड़े नामों में शामिल हैं।
उनकी फिल्म Dhurandhar और Dhurandhar 2 ने मिलकर इतिहास रच दिया है। दोनों फिल्मों का कुल कलेक्शन 3000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा पहुंच चुका है, जो किसी भी इंडियन फ्रेंचाइज़ के लिए पहली बार हुआ है।
धुरंधर 2 की कहानी और स्टारकास्ट
Dhurandhar 2 में रणवीर सिंह का किरदार हमज़ा अली माज़री उर्फ “शेर-ए-बलोच” के रूप में दिखाया गया है, जो लियारी का किंग बनता है। कहानी में उनका ट्रांसफॉर्मेशन और एक स्पाई मिशन भी दिखाया गया है, जहां वो देश के दुश्मनों से बदला लेने के लिए पाकिस्तान तक पहुंच जाते हैं।
फिल्म में उनके साथ Arjun Rampal, R. Madhavan, Sanjay Dutt, Rakesh Bedi और Sara Arjun जैसे दमदार कलाकार भी नज़र आते हैं।
शर्मीले लड़के से सुपरस्टार बनने तक का सफर

रणवीर सिंह की ये कहानी बताती है कि हर बड़ा स्टार कभी न कभी एक नर्वस शुरुआत से गुजरता है। फर्क सिर्फ इतना होता है कि कौन उस डर को पीछे छोड़कर आगे बढ़ता है। आज रणवीर जिस कॉन्फिडेंस के साथ स्क्रीन पर नजर आते हैं, वो उनकी मेहनत, एक्सपीरियंस और खुद पर भरोसे का नतीजा है और यही चीज उन्हें बाकी एक्टर्स से अलग बनाती है।
Also Read – रणवीर सिंह का वो दौर जब वो शरमाते थे… सोनाली राउत ने सुनाई दिलचस्प कहानी

















