Khaby Lame $975 Million Deal: टिक टॉक की दुनिया पर राज करने वाले खाबी लेम आज अचानक से विवादों में घिर गए हैं। उनकी चमकती छवि पर आज एक सवाल सा खड़ा हो चुका है। करीबन 975 मिलियन डॉलर की बिजनेस डील आज अचानक से अंधेरे में घिरती हुई नजर आ रही है। क्योंकि इससे जुड़े शेयरों की कीमत बाजार में अचानक से गिर चुकी है और कई ब्रोकरेज कंपनी ने ट्रेडिंग रोक दी है।
वहीं उनकी निजी जिंदगी भी आज चर्चा में आ चुकी है क्योंकि तलाक की खबरें और एलीमनी के दावों को लेकर कई प्रकार की अफवाहें भी उठ रही हैं। सोशल मीडिया में जिस प्रकार का मामला सामने आ रहा है उससे स्पष्ट होता है कि खाबी लेम के पास अब ज्यादा संपत्ति नहीं बची।
हालांकि यह हैरानी की बात है कि इतनी बड़ी नेट वर्थ और सफलता के बाद खाबी लेम की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई है। इसी वजह से अब लोग यही जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि Khaby Lame $975 Million डील गर्त में घिर गई? कैसे इतना सफल व्यक्ति अचानक से बेबस बन गया है?
Khaby Lame $975 Million Deal आखिर है क्या?
सूत्रों की माने तो जनवरी 2026 में खाबी लेम ने अपनी कंपनी स्टेप डिस्टिंक्टिव लिमिटेड को हांगकांग की कंपनी रिट्ज पार्कर होल्डिंग के साथ 975 मिलियन डॉलर की डील में शामिल कर लिया था। इस डील में खाबी को हांगकांग की कंपनी रिट्ज पार्कर होल्डिंग के साथ विशेष तरीके का कॉन्ट्रैक्ट करना पड़ा जिसमें कई को नकद नहीं बल्कि कंपनी के शेयर मिले।
इस शेयर के बदले खाबी की ब्रांड वैल्यू ग्लोबल बिजनेस में बदलने वाली थी। वही AI के जरिए खाबी का डिजिटल क्लोन बनाने की भी योजना चल रही थी। यह डील क्रिएटर इकोनामी इतिहास की सबसे बड़ी और महंगी डील में से एक मानी जा रही थी।
हालांकि अब यही डील सबसे बड़ा विवाद बन चुकी है। Khaby Lame $975 Million की डील खतरे में आ गई है, क्योंकि कंपनी के शेयर की कीमत 90% तक गिर गई है। बड़ी ब्रोकरेज कंपनियों ने इस डील से जुड़े शेयरों की ट्रेडिंग भी रोक दी है और अब निवेशकों और एक्सपर्ट्स ने इस डील को लेकर सवाल उठाना भी शुरू कर दिया है जिसके चलते खाबी को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
खाबी लेम कैसे बने सुपरस्टार और क्या है उनकी नेट वर्थ?
टिक टॉक किंग खाबी लेम का असली नाम खाबाने सेरिगने लेम है। वह इटली के रहने वाले हैं। इन्होंने कोविड-19 के दौरान नौकरी खो दी थी और उसके बाद टिक टॉक पर वीडियो बनाना शुरू किया। इनकी खासियत यह है कि यह अपनी वीडियो में एक शब्द भी नहीं बोलते लेकिन अपने एक्सप्रेशन से लोगों को हँसा देते हैं।
इसीलिए टिक टॉक की दुनिया में इन्हें सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने लगा और आज उनके 160 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं। बात करें खाबी लेम की नेट वर्थ की तो उनकी नेट वर्थ करीबन 20 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। वही हालिया रिपोर्ट में खाबी के नाम पर कोई बड़ी संपत्ति नहीं है ज्यादातर संपत्ति उनके पिता के नाम पर है।
खाबी की पत्नी और तलाक का पूरा मामला
Khaby Lame $975 Million Deal ही अकेला सिर दर्द नहीं है। खाबी के लिए फिलहाल उनकी तलाक भी बहुत बड़ी परेशानी बन चुकी है। बता दें खाबी लेम को असल में अपनी पर्सनल लाइफ प्राइवेट रखनी पसंद है। लेकिन उनके तलाक की खबरें अब प्राइवेट खबर नहीं रही। 2023 में खाबी ने डेनिश साउथ अफ्रीकी मॉडल वेंडी थेम्बेलीहले जुएल से गुपचुप तरीके से शादी की थी। यह शादी काफी लो प्रोफाइल थी।
लेकिन वर्तमान रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच अनबन चल रही है और मामला तलाक तक पहुंच गया है। हालांकि खाबी और उनकी पत्नी की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आ रहा है। परंतु पत्नी ने अलग होने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तलाक के चलते अब संपत्ति के बंटवारे को लेकर भी चर्चा शुरू हो चुकी है।
इसी कारण खाबी लेम की नेट वर्थ और एसेट की जांच भी शुरू हो चुकी है। हालांकि रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि खाबी लेम के नाम पर संपत्तियां काफी कम है और सारी संपत्ति उनके पिता के नाम पर है। ऐसे में तलाक के बाद पत्नी को क्या मिलेगा यह अब एक और बड़ी परेशानी बन चुका है।
क्या सच में खाबी लेम बिलेनियर से अब कंगाल हो गए हैं?
Khaby Lame $975 Million Deal असल में कोई कैश डील नहीं थी। इसका मतलब खाबी कभी अरबपति बन ही नहीं थे। शेयर आधारित डील का मतलब वास्तविक मूल्य कैश में नहीं होता। कंपनी की वैल्यू गिरने से उनकी संपत्ति कम जरूर हो गई है। मतलब पेपर वैल्यू के आधार पर खाबी लेम सच में अब कंगाल हो चुके हैं। लेकिन उनकी रियल वेल्थ का असली अंदाजा किसी को नहीं।
हालांकि सबसे दिलचस्प बात यह है की इस पूरे मुद्दे पर खाबी लेम कुछ भी नहीं कह रहे। सोशल मीडिया पर डील जुड़ी कई पोस्ट वे हटा चुके हैं। और मीडिया के सवालों पर चुप्पी साधे बैठे हैं। Khaby Lame $975 Million Deal का असली स्टेटस क्या है? क्या सच में खाबी लेम की संपत्ति गायब हो चुकी है इत्यादि सवालों के जवाब भी अंधेरे में हैं।

















