कंगना रनौत Queen 2: बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों की जब भी चर्चा होती है उनमें से एक कंगना रनौत की Queen का नाम जरूर आता है। Queen मूवी में कंगना द्वारा निभाये गए रानी के किरदार को हर लड़की ने अपनी पहचान मान लिया था। यह पहचान आज भी कई लड़कियों के दिलों में ताजा है। और अब जल्द ही कंगना रनौत Queen 2 की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।
जी हां, खबर आ रही है कि जल्द ही Queen 2 प्रोजेक्ट पर काम आगे बढ़ने वाला है और अप्रैल 2026 से कंगना रनौत इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़ने वाली है। जैसे ही क्वीन 2 बनने की खबर सामने आई लोगों की बीच एक ही सवाल उठता दिखाई दिया कि क्या क्वीन 2 में कंगना रनौत फिर से वह जादू चला पाएगी? क्या फिर से दर्शकों को वही मासूमियत और भोली सी कंगना देखने को मिलेगी या मिलेगा कंगना का बोल्ड अवतार?
इस बार कंगना रनौत Queen 2 में क्या करेंगी?
जैसे ही क्वीन 2 की शूटिंग शुरू होने की खबर सामने आई है हर कोई यही पूछ रहा है कि आखिर इसमें पहला पार्ट को आगे बढ़ाया जाएगा या फिर एक नए पर्सपेक्टिव से कहानी गढ़ी जाएगी? तो बता दें क्वीन 2 की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। कहानी को पहले पार्ट से आगे बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है मतलब रानी की जिंदगी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां ‘क्वीन’ मूवी में खत्म हुई थी।
एक ऐसी लड़की जो आत्मनिर्भर बन चुकी है और अपने नजरिए से दुनिया देख रही है। लेकिन इस बार फिल्म में आएगा बहुत बड़ा ट्विस्ट मतलब अब क्वीन 2 में कंगना रनौत एक आत्मनिर्भर लड़की तक सीमित नहीं रहेगी। बल्कि अब वे शायद अपनी नई पहचान की तलाश में निकलेंगी। इस दौरान वे किसी से प्यार करेंगी। अपने करियर को तलाशेंगी। खुद की खोज करेंगे और यही फिल्म का सबसे दिलचस्प पहलू होगा।
क्या क्वीन 2 में कंगना रनौत की मासूमियत फिर से दिखाई देगी?
कंगना रनौत Queen 2 से जुड़ तो चुकी हैं, लेकिन अब हर कोई यही सवाल पूछ रहा है की कंगना रनौत Queen 2 में उसे मासूमियत से किरदार निभा पायेंगी जिस तरह से उन्होंने ‘क्वीन’ में काम किया था? सवाल उठता है कि कंगना अब एक स्ट्रांग और बहुत ही मुखर पर्सनालिटी वाली बन चुकी हैं और इस मासूम रानी को फिर से जीना, उसके किरदार को उतनी शिद्दत से निभाना क्या कंगना के लिए आसान होगा? क्योंकि दर्शक Queen 2 में वही पुराना जादू चाहते हैं जो Queen में दिखा था। मगर इस बार क्वीन 2 में रानी का किरदार बहुत ज्यादा परिपक्व और कॉन्फिडेंट होगा। अब ऐसे में देखना यह होगा की मेकर्स इसमें क्या नया बदलाव लेकर आने वाले हैं? और कंगना रनौत क्या ‘क्वीन’ की तरह क्वीन 2 में मासूमियत बनाए रखती हैं?
Queen 2 में होगा नई कास्ट और नए शहरों का तड़का
खबरों के मुताबिक Queen 2 में नए शहरों को शामिल किया जा सकता है। यह कहानी भारत के अलग-अलग शहरों में शूट की जाएगी ताकि फिल्म में फ्रेशनेस बरकरार रखी जाए। रानी की यात्रा को एक बड़ा कैनवस भी दिया जाएगा पहले पार्ट में पेरिस और एम्सटर्डम जैसे इंटरनेशनल फ्लेवर जोड़े गए थे और इस बार रानी भारत के अलग-अलग शहरों में घूमेगी और अपने प्यार और पहचान को तलाशेगी।
Queen 2 कंगना के लिए है बहुत बड़ी परीक्षा
कंगना रनौत के लिए Queen 2 केवल एक फिल्म या कोई प्रोजेक्ट नहीं है बल्कि कंगना के लिए यह करियर का अहम पड़ाव है। क्योंकि एक लंबे समय से वे एक बड़ी हिट की तलाश कर रही हैं और उन्हें इस फिल्म में साबित करना होगा कि वह स्ट्रांग और बोल्ड किरदार नहीं बल्कि सिंपल मासूम लड़की की भूमिका भी निभा सकती हैं। कंगना के लिए यह फिल्म एक कम बैक साबित हो सकती है। क्योंकि क्वीन के साथ उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी एक विशेष जगह बना ली है और क्वीन 2 में शायद वह अपना पुराना मुकाम हासिल कर सकती है।
कुल मिलाकर कंगना रनौत Queen 2 को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। यह केवल एक सीक्वल नहीं बल्कि रानी की जिंदगी का अगला अध्याय होगा। इसमें रानी मजबूत, समझदार और पहले से ज्यादा बेहतर नजर आयेगी। अब देखना यह है की क्वीन 2 में कंगना अपना वही मासूम अंदाज़ दिखा पाती हैं या नहीं?

















