लाल परी गर्ल सौंदर्या शर्मा : हाल ही में मुंबई में ‘यो यो हनी सिंह’ का एक कंसर्ट हुआ। इस कंसर्ट में लाल परी गाना सबसे ज्यादा चर्चित और हिट साबित हुआ। हालांकि इस गाने के ओरिजिनल सिंगर ‘यो यो हनी सिंह’ ही हैं लेकिन इस गाने में लाइम लाइट कोई और ही लूट कर चला गया। कुछ ही सेकंड में इस गाने ने ऐसी आग लगा दी की स्टेज तो स्टेज सोशल मीडिया पर भी इसकी गर्मी महसूस की जा रही है।
जी हां, मुंबई के कॉन्सर्ट में जैसे ही ‘यो यो हनी सिंह’ ने स्टेज पर ‘लाल परी’ गाया तब सभी लोगों की नजर इस गाने पर अपने बोल्ड मूव्स देने वाली सौंदर्या शर्मा पर चली गई। लाल परी गर्ल सौंदर्या शर्मा ने इस गाने पर ऐसे बोल्ड मूव्स और हाई एनर्जी से डांस किया की कुछ लोग तारीफ करने लगे तो कुछ ट्रोल।
किसी ने इसे ग्लैमरस परफॉर्मेंस कहा तो किसी ने इसे वाहियात और भद्दा बताया। सोशल मीडिया पर इस परफॉर्मेंस के कई सारे फोटोस और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद अब लगातार यह खोजा जा रहा है कि आखिर लाल परी गर्ल सौंदर्या शर्मा हैं कौन? कौन है यह लाल परी गर्ल जिसने इंटरनेट पर आज हलचल मचा दी है?

कौन है लाल परी गर्ल सौंदर्या शर्मा
सौंदर्य शर्मा कोई नई कलाकार नहीं हैं। वह भारतीय फ़िल्म जगत की एक जानी मानी अदाकारा है जिसे 2017 में ‘रांची डायरीज’ के लिए ‘ज़ी सिने अवार्ड’ और कई अन्य अवार्ड भी मिल चुके हैं। इन्हें हम वेब सीरीज ‘रक्तांचल 2’ और ‘कर्म युद्ध’ में भी देख चुके हैं। बिग बॉस 16 में भी इन्होंने पार्टिसिपेट किया था और हाउसफुल 5 के गाने ‘लाल परी’ में भी इन्होंने अपना परफॉर्मेंस दिखाया है।
आज अचानक से यह लाइमलाइट में आ गई है क्योंकि इन्होंने ‘यो यो हनी सिंह’ के कॉन्सर्ट में अपना लाइव परफॉर्मेंस दिया। हालांकि सौंदर्या शर्मा केवल एक कलाकार नहीं बल्कि एक इस्टैबलिश्ड डेंटिस्ट भी रह चुकी हैं जिन्होंने डॉक्टरी छोड़कर एक्टिंग को करियर चुना और न्यूयॉर्क फ़िल्म अकादमी में एक्टिंग की ट्रेनिंग ली।

सौंदर्या शर्मा की नेट वर्थ और लाइफस्टाइल
सौंदर्या शर्मा 2017 से बॉलीवुड में प्रवेश कर चुकी है। इन्होंने कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम किया है। वर्तमान में उनकी नेट वर्थ करीबन 12 से 15 करोड़ के बीच मानी जा रही है। उनके कमाई के मुख्य स्रोत फिल्मी और वेब सीरीज है। ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया प्रमोशन से भी उन्हें अच्छी खासी आय होती है।
सोशल मीडिया पर आखिर क्यों मचा है बवाल?
हाल ही में सौंदर्या शर्मा ने यो यो हनी सिंह के एक कंसर्ट में लाइव परफॉर्मेंस किया जहां उन्होंने लाल परी गाने पर अपने डांस मूव दिखाए। बड़ी संख्या में यूजर्स यहां मौजूद थे जिन्होंने इस डांस को अश्लील ओवर एक्टिंग या बकवास बताया है। कुछ लोगों ने सवाल किया है कि आखिर स्टेज पर इतना उत्तेजित डांस मूव्स क्यों करना जरूरी था? जिसकी वजह से विवाद और बढ़ गया। हद तो तब हो गई जब कुछ यूजर्स ने उनकी तुलना बार डांसर से भी कर दी।

खुद लाल परी गाने का हिस्सा रही है सौंदर्या शर्मा
सौंदर्या शर्मा खुद यो यो हनी सिंह के म्यूजिक वीडियो का हिस्सा रही है। उन्होंने लाल परी गाने में पहले ही अपने डांस मूव्स दिखाए हैं। उसके बाद हाउसफुल 5 में भी यह गाना रखा गया था जिसके बाद वे काफी चर्चा में आ गई। और हाल ही में स्टेज पर इस गाने ने ऐसी आग लगा दी जो अब कम नहीं हो रही। बल्कि सौंदर्या शर्मा के बोल्ड मूव और इस गाने के बोल्ड लिरिक्स धधकती आग में पेट्रोल डालने का काम कर रहे हैं।

लाल परी गर्ल सौंदर्या शर्मा से जुड़े कुछ विवाद और ट्रोलिंग
सौंदर्य शर्मा का नाम अक्सर विवादों में रहा है। हाउसफुल 5 में उनके ग्लैमरस रोल को लेकर जहां ऑब्जेटिफिकेशन पर चर्चा हुई। वहीं बिग बॉस 16 में भी उनके कैरेक्टर और रिलेशनशिप को लेकर कई आरोप प्रत्यारोप लगे। हाल ही में यो यो हनी सिंह के म्यूज़िक कन्सर्ट में लाल परी डांस के बाद उन्हें फिर से ट्रोल किया जा रहा है।
फेम के लिए रणनीति या केवल डांस मूव्स
लाल परी गर्ल सौंदर्या शर्मा आज के दौर की एक्ट्रेस है जिसमें टैलेंट भर कूट-कूट कर भरा है और उनका सोशल मीडिया प्रेजेंस भी अक्सर अपना दम दिखाता है। डेंटिस्ट से लेकर ‘लाल परी गर्ल’ बनने का सफर आसान नहीं था। लेकिन इस फेम के चलते उन्हें कई बार खामियाजा भी भुगतना पड़ता है।
यही नतीजा है कि आज इंटरनेट उनके ग्लैमरस परफॉर्मेंस को लेकर दो गुटों में बंट चुका है। एक हिस्सा जो उनके इस परफॉर्मेंस को काफी सराह रहा है तो वही दूसरा हिस्सा जो उन्हें जो उनकी तुलना बार डांसर के साथ कर रहा है। अब सवाल उठ रहा है कि यह क्या केवल एक स्टेज परफॉर्मेंस थी यह सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहने की सोची समझी रणनीति?

















