IPL 2026 Batting Apps: IPL सीजन आते ही हर जगह मैच के माध्यम से कमाई करने का तरीका शुरू हो जाता है। इस बार भी क्रिकेट मैच के दीवाने IPL 2026 Batting Apps के बारे में खोजबीन करना शुरू कर चुके हैं। हालांकि अब तक dream11, my11 circle जैसे कई एप्स थे जो अच्छी खासी कमाई का मौका देते थे। परंतु सरकार ने इन पर पाबंदी लगा दी है। अब इन एप्स के माध्यम से कमाई करना बंद हो चुका है।
लेकिन ऐसा नहीं है कि अब IPL 2026 आपको कमाई का मौका नहीं देगा। जी हां, कमाई का मौका अब भी है लेकिन यह जानना जरूरी है कि आखिर कमाई का कौन सा मौका लीगल है और कहां जोखिम नहीं है? क्योंकि आज भी IPL 2026 के माध्यम से आप घर बैठे ही अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं वह भी केवल टीम प्रिडिक्शन कर।
परंतु आज IPL 2026 Batting Apps जैसे कि Bet365, Betway, 1XBet जैसे बेटिंग एप्स हर किसी को अपनी और आकर्षित कर रहे हैं। फ्री बोनस, इंस्टेंट विड्रोल, गारंटीड विनिंग जैसे शब्द इतने आकर्षक लग रहे हैं कि कोई भी खुद को रोक नहीं पा रहा। हालांकि यह ऐप्स शुरुआत में छोटे-छोटे जीत से आपको भरोसा जरूर दिलाते हैं लेकिन बाद में शुरू होता है असली खेल। और इसके बारे में जानना बहुत ज्यादा जरूरी है।
IPL 2026 Batting Apps का जाल
₹500 दो 5000 जीत जाओ, फ्री बोनस, इंस्टेंट विड्रोल जैसे विभिन्न प्रकार के ऐड आजकल कई एप्स के बीचों बीच दिखने लगे हैं। कुछ इनफ्लुएंसर भी इस प्रकार के एड का प्रमोशन कर रहे हैं। कई फेक वेबसाइट पर पॉप अप ऐड इस प्रकार का जाल बुन रहे हैं। यह सब illegal IPL 2026 Batting Apps हैं जहां क्रिकेट फैंस को एक सुनियोजित जाल में फँसाया जाता है। सबसे खास बात यह है कि यह विज्ञापन बहुत ही ज्यादा स्मार्ट तरीके से दिखाए जाने लगे हैं जहां पहचानना मुश्किल हो गया है कि कौन सा प्लेटफार्म असली है और कौन सा नकली।

Illegal IPL 2026 Batting Apps का खतरनाक सच कैसे पहचानें?
सोशल मीडिया बैटिंग ऐड: सोशल मीडिया पर दिखने वाले जितने भी बैटिंग ऐड हैं वह सब गैर कानूनी हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर सबसे ज्यादा इलीगल बैटिंग ऐड दिखते हैं। यह ऐड अक्सर रील्स, स्टोरी या स्पॉन्सर फीड के रूप में आपके सामने आते हैं। इनमे 100% जीत की गारंटी दी गई होती है। यह आपको फेक टेस्टिमोनियल भी दिखाते हैं जो लोगों को अपनी चाल में फंसा लेते हैं। इन पर भूल कर भी साइन अप ना करें। अपना पर्सनल डाटा और बैंक डिटेल्स भूल कर भी ना शेयर करें।
इनफ्लुएंसर के माध्यम से प्रमोशन: आजकल कई छोटे-मोटे इन्फ्लुएंसर पैसे के लालच में इन IPL 2026 Batting Apps को प्रमोट करने लगे हैं। यह लोग वीडियो बनाकर आपको इन एप्स के बारे में बताते हैं जिसकी वजह से आप इन अप पर भरोसा करने लगते हैं। कई इन्फ्लुएंसर तो खुद इस ऐप से होने वाली कमाई की गारंटी लेते हैं लेकिन असल में उन्हें केवल प्रमोशन के पैसे मिलते हैं।
फेक वेबसाइट पर पॉप विज्ञापन: कई बार आप जब कोई वेबसाइट खोलते हैं तो उस पर अचानक पॉप अप ऐड खुल जाते हैं। जैसे कि ‘आपने 50,000 जीत लिए”, “रिवार्ड के लिए यहां क्लिक करें”यह सब आपको फेक बैटिंग साइट की तरफ रीडायरेक्ट करते हैं। यह साइट दिखती बिल्कुल असली हैं पर यह एक प्रकार का फिशिंग अटैक होता है जिसके चलते आपके गैजेट में मालवेयर इंस्टॉल हो सकता है और आपके बैंक खाते पर भी खतरा मंडरा सकता है।
व्हाट्सएप /टेलीग्राम मैसेजिंग एप्स: आजकल व्हाट्सएप्प और टेलीग्राम के माध्यम से कई प्रकार का प्रमोशन किया जा रहा है। कुछ लोग गारंटीड जीत का दावा करते हुए आपको अपने जाल में फंसा लेते हैं। जहां यूजर से सब्सक्रिप्शन फीस ली जाती है। जबकि यह पूरी तरह से फ्रॉड सिस्टम होता है। हालांकि व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर कई गेमिंग चैनल संचालित किये जा रहे हैं जिनमें से सही की पहचान करना बेहद जरूरी है।
APK बेस्ड डाउनलोड: आजकल कई IPL 2026 Batting Apps प्ले स्टोर पर नहीं मिल रहे बल्कि APK फाइल के जरिए डाउनलोड किये जा रहे हैं। यह पूरी तरह से इलीगल एप्स होते हैं। जिसके चलते आपका फोन हैक हो सकता है, आपका डाटा लीक हो सकता है, आपके मोबाइल में स्पाइवेयर आ सकता है और आपका बैंक खाता खाली भी हो सकता है।
IPL 2026 Batting Apps से कैसे सावधान रहे?
- IPL 2026 के दौरान कई बेटिंग एप्स अब उभर कर सामने आ रहे हैं जिससे संभलना बेहद जरूरी है। इस दौरान गारंटीड विन वाले एप्स से दूर रहे।
- ऐसे एप्स जिन पर आपको शंका है उन्हें डाउनलोड बिल्कुल ना करें।
- किसी भी इनफ्लुएंसर की बात पर आंखें बंद कर भरोसा ना करें।
- लीगल और ऑफिशियल प्लेटफार्म का ही इस्तेमाल करें।
- कभी भी अपनी पर्सनल या बैंक डिटेल शेयर ना करें।
IPL 2026 के सीज़न साथ IPL 2026 Batting Apps का जाल भी खतरनाक रूप ले चुका है। यह सिर्फ एडवर्टाइजमेंट नहीं बल्कि पूरी स्ट्रेटजी है। जिसमें लोगों की भावनाओं और उनके साइकोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है और उन्हें लालच दिखाकर अपने जाल में फँसाया जाता है। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में धोखाधड़ी की घटनाओं के बढ़ने के पूरे चांसेस दिखाई दे रहे हैं, जिसके चलते सावधान रहना बहुत जरूरी है। इसीलिए सतर्क रहकर मैच का मजा लें और इस प्रकार के गैरकानूनी IPL 2026 Batting Apps से दूर रहें।
Read More: IPL 2026 प्रिडिक्शन से कमाई : Dream11 भूल जाओ, प्रेडिक्शन स्ट्रांग है तो IPL 2026 में पैसे ऐसे कमाओ

















