धुरंधर 2 सक्सेस : क्या कभी किसी ने सोचा था कि न्यूयॉर्क के टाइम स्क्वेयर पर दुनिया को एक ऐसा जबरदस्त नजारा देखने को मिलेगा जो कभी किसी ने नहीं सोचा होगा। न्यू यॉर्क टाइम स्क्वेयर पर आज कुछ ऐसा हुआ है जिसे लोग ठहर-ठहर कर देख रहे हैं।
जी हां दुनिया भर में तहलका मचाने वाली धुरंधर 2 की विशाल होर्डिंग न्यू यॉर्क टाइम स्क्वेयर पर अपनी सफलता का परचम लहरा रही है और न्यूयॉर्क टाइम स्क्वेयर पर रणवीर सिंह का जबरदस्त ‘हमजा स्वैग’ देखने को मिल रहा है।
धुरंधर 2 की यह विशाल होर्डिंग केवल न्यूयॉर्क टाइम स्क्वेयर पर ही नहीं, सजी बल्कि सोशल मीडिया पर भी धड़ल्ले से वायरल हो रही है। टाइम स्क्वायर पर बॉलीवुड की इस फिल्म को मिलता हुआ सम्मान देखकर अब हर कोई हैरान हो चुका है और पूछ रहा है कि आखिर यह सब चल क्या रहा है।

बॉलीवुड के लिए सम्मानजनक क्षण
बता दें यह कोई प्रमोशन नहीं बल्कि एक ऐसा मोमेंट है जिसने दिखाया है कि बॉलीवुड अब केवल भारत तक ही सीमित नहीं रहा। रणवीर सिंह का खतरनाक लुक, उनका दमदार एटीट्यूड और इंटरनेशनल स्टाइल धुरंधर 2 में यह सब कुछ मिलकर ग्लोबल ऑडियंस को टारगेट कर रहा है। धुरंधर 2 ने यह साबित कर दिया है कि अब बॉलीवुड साधारण फिल्में नहीं बनाएगा।
बॉलीवुड भी अब एक्शन और स्पाई यूनिवर्स में कदम रखने वाला है। स्पाई यूनिवर्स भी ऐसा वैसा नहीं स्पाई यूनिवर्स ऐसा जहां मुद्दे पर बात होती है। जहां दिखाया जाएगा कि सच, सच में बहुत बड़ा होता है। धुरंधर 2 की टाइम स्क्वायर पर लगी यह होर्डिंग बॉलीवुड के ग्लोबल दौर की शुरुआत मानी जा रही है। न्यूयॉर्क में रहने वाले भारतीय जहां गर्व महसूस कर रहे हैं वहीं विदेशी लोग भी धुरंधर 2 रणवीर सिंह के हमजा स्वैग को खूब सरहा रहे हैं।
धुरंधर 2 सक्सेस को साबित करती है टाइम स्क्वेयर की यह होर्डिंग
टाइम स्क्वेयर पर आना और वहां किसी हॉर्डिंग का दिखन साधारण बात नहीं होती। यह अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। टाइम स्क्वेयर न्यूयॉर्क का सबसे फेमस और भीड़ भाड़ वाला इलाका है। यहां रोजाना लाखों लोग आते जाते हैं। बड़े-बड़े डिजिटल स्क्रीन पर यहां क्लिप्स दिखाई जाती हैं और इसका प्रभाव ग्लोबल लेवल पर मिलता है। इसमें भारी पैसा और पब्लिसिटी लगती है। सबसे खास बात है इसके लिए बॉलीवुड और धुरंधर की टीम को कोई पैसा नहीं खर्च करना पड़ा, बल्कि न्यूयॉर्क टीम ने खुद से सम्मान के साथ होर्डिंग को वहां लगाया है जिसका साफ इशारा यह है कि यह फिल्म और रणवीर सिंह अब ग्लोबल स्टारडम की तरफ बढ़ रहे हैं।
हमजा का स्वैग बना ग्लोबल ट्रेंड
धुरंधर 2 सक्सेस में पूरी टीम का हाथ जरूर है। परंतु फिल्म का किरदार हम्ज़ा अली मज़ारी दर्शकों के बीच काफी पॉप्युलर हुआ है और इसी की झलक टाइम स्क्वेयर पर दिखाई दे रही है। टाइम स्क्वेयर पर हमजा स्वैग देखकर सभी लोग हैरान हो रहे हैं और यही वजह है कि रणवीर सिंह का हमजा स्वैग सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा है। इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफार्म पर लोग न्यूयॉर्क टाइम स्क्वेयर पर लगी यह फोटोस शेयर कर रहे हैं और गर्व महसूस कर रहे हैं क्योंकि एक भारतीय के लिए यह किसी इंटरनेशनल सम्मान से कम नहीं।
धुरंधर 2 का ग्लोबल परफॉर्मेंस
धुरंधर 2 ने रिलीज के साथ ही केवल भारत नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जबरदस्त पकड़ बना ली है। फिल्म का प्रमोशन टाइम स्क्वेयर तक पहुंचना इस बात का संकेत है कि इसके मेकर्स ने इसे ग्लोबल लेवल पर पुश किया है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने शुरुआती दिनों में ही 500 करोड रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है और जल्द ही 1000 करोड़ के आंकड़े पर पहुंचने वाली है। शानदार ओपनिंग, बड़े शहरों में हाउसफुल शो, US, UK ,Canada में मजबूत कमाई, वर्ल्डवाइड बढ़ता हुआ ग्राफ और वर्ड ऑफ माउथ प्रमोशन यह सब मिलकर धुरंधर 2 को एक सक्सेसफुल मूवी बना रहे हैं।
बन गई ग्लोबल सेंसेशन
धुरंदर 2 सक्सेस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन दिनों धुरंधर 2 की प्रशंसा या क्रिटिसिज़्म पर भर-भर कर पोस्ट लिखी जा रही है। हम्ज़ा अली मज़ारी का अवतार इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बना है।
फिल्म का स्टाइल, एक्शन, स्क्रीन प्रेजेंस विदेश में भी पसंद किया जा रहा है। सबसे खास बात फिल्म में वह सारी इवेंट दिखाई जा रही है जो असल में भारत में हो चुकी हैं। इंटरनेशनल लेवल का एक्शन, VFX, दमदार स्टोरी लाइन और डिजिटल-सोशल मीडिया पर जबरदस्त हाइप इन सब का फायदा धुरंधर 2 को मिल रहा है।
धुरंधर 2 का टाइम स्क्वेयर पर जाना फिल्म की सफलता ही नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा की ताकत भी है। धुरंधर 2 सक्सेस और हमजा का स्वैग अब भारत नहीं बल्कि पूरी दुनिया में छा चुका है और टाइम स्क्वेयर पर धुरंधर 2 का ग्लोबल दबदबा स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि यह फिल्म छप्पर फाड़ कमाई तो जरूर करेगी साथ ही सारे रिकॉर्ड भी तोड़ देगी।
Read More: ‘फिल्म के लिए रेप करोगे?’ डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर भड़कीं मोनालिसा, रोते हुए सुनाई आपबीती

















