प्रतिभा रांता और रोहित सराफ: सोचिए एक तरफ लापता लेडीज की मासूम सी ‘जया’ और दूसरी तरफ मिसमैच में दिल से प्यार करने वाला ‘ऋषि’ अगर दोनों रियल लाइफ में मिल जाएं तो क्या होगा? जी हां, आज हर किसी के दिमाग में यही सवाल घूम रहा है। क्योंकि सोशल मीडिया पर प्रतिभा रांता और रोहित सराफ के बीच अफेयर की खबरों ने हलचल मचा दी है।
बता दें दोनों निखिल आडवाणी की अपकमिंग सीरीज The Revolutionaries में साथ में काम कर रहे हैं। यह वेब सीरीज देशभक्ति और क्रांति की कहानी पर आधारित है। शायद साथ में काम करते-करते दोनों के बीच ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी ज्यादा डेवलप हो गई की प्रतिभा रांता और रोहित सराफ दोस्त से कुछ ज्यादा बन गए हैं।
हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन सोशल मीडिया पर इन दोनों के अफेयर का चर्चा जमकर हो रहा है। अब सोशल मीडिया की गलियारों में एक ही सवाल पूछा जा रहा है कि यह सच में प्यार है या फिर से किसी प्रमोशन का खेल?
The Revolutionaries के सेट पर हुई शुरू प्रतिभा रांता और रोहित सराफ की प्रेम कहानी?
रिपोर्ट की माने तो प्रतिभा रांता और रोहित सराफ दोनों ही निखिल आडवाणी की द रिवॉल्यूशनरीज सीरीज में साथ में काम कर रहे हैं। यह सीरीज एक पपीरियोडिक ड्रामा वेब सीरीज है जो आजादी की लड़ाई पर आधारित है। यह सीरीज असल में लेखक संजीव सान्याल की बुक ‘द रिवॉल्यूशनरीज : द अदर स्टोरी ऑफ़ हाऊ इंडिया वन इट्स फ्रीडम’ पर बेस्ड है।
इस सीरीज में भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, सुभाषचंद्र बोस, रास बिहारी बोस जैसे आजादी के दीवानों का संघर्ष दिखाया गया है। इस सीरीज में रोहित सराफ प्रतिभा रांता, भुवन बाम, गुरफतेहपुर पीरज़ादा, जेसन शाह, प्रतिक मोटवानी काम कर रहे हैं। यह कहानी असल में केवल देश भक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इस कहानी में हर किरदार का इमोशनल सफर भी गहराई से दिखाया जा रहा है।
सूत्रों की माने तो इस वेब सीरीज में रोहित सराफ और प्रतिभा रांता की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दिखाई गई है। शायद इसीलिए सेट पर दोनों की नजदीकियां इतनी बड़ी की यह ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री में भी बदल गई है। बता दें यह सीरीज 2026 में अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी जिसकी फाइनल डेट्स जल्द ही सामने आ जाएंगी।

जया और ऋषि के दिल का कनेक्शन
प्रतिभा रांता ने लापता लेडिस में जया बनकर दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने इसे मूवी में एक सादगी भरी लेकिन मजबूत लड़की का किरदार निभाया है। वही रोहित सराफ ने मिसमैच में ऋषि का किरदार निभाया जो रोमांटिक इमोशनल लड़का है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर हर कोई यह जानना चाहता है कि क्या सच में प्रतिभा रांता और रोहित सराफ के बीच कुछ रोमांटिक रिलेशनशिप चल रहा है या नहीं? फैन्स तो यही कल्पना कर रहे हैं कि यह दोनों रियल लाइफ में एक दूसरे के करीब आ जाएं तो पॉवर कपल गोल सेट करेंगे।
प्रतिभा रांता और रोहित सराफ अफेयर की खबर सच है या प्रमोशन
हालांकि सोशल मीडिया पर प्रतिभा रांता और रोहित सराफ के अफेयर की खबर तेजी से फैल रही है। फैन्स इस खबर को सुनकर एक्साइड भी हैं, लेकिन सच्चाई पूरी तरह से सामने नहीं आ पा रही। क्योंकि दोनों में से किसी ने भी इस बात को कंफर्म नहीं किया है और नकारा भी नहीं है। हो सकता है कि सेट पर साथ समय बिताने की वजह से दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग बन गई हो और इसी बॉन्डिंग को अफवाह बनाकर हवा दी जा रही हो। या फिर यह सच में प्रोड्यूसर्स या वेब सीरीज के मेकर्स का कोई प्रमोशन स्टंट हो।
फिलहाल सच और अफवाह के बीच लाइन काफी धुंधली है क्योंकि दोनों एक दमदार वेब सीरीज में साथ में काम कर रहे हैं। दोनों का रोल काफी इंटेंस और इमोशनल है। दोनों की जोड़ी लोगों द्वारा पसंद भी की जा रही है और दोनों की केमिस्ट्री में दर्शकों के दिलों में जगह भी बना ली है। जल्द ही इन दोनों की डीप केमिस्ट्री ‘The Revolutionaries’ वेब सीरीज के माध्यम से दिखाई भी देंगे। लेकिन इन दोनों के बीच पनपने वाला प्यार केवल ऑन स्क्रीन है या सच है यह तो समय के साथ ही पता चलेगा।















