Top News

इंतजार हुआ खत्म भारत पहुंचा राफेल, रक्षामंत्री ने शेयर किया वीडियो

राफेल लड़ाकू विमान जिसका लोग बेसर्वी से इंतजार कर रहे हैं, राफेल की एक खेप भारत पहुंच चुकी है। पांच राफेल लड़ाकू विमानों की खेप पर भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश कर चुकी है।

इसकी जानकारी रक्षामंत्री ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए दी है।

जल्‍द ही राफेल लड़ाकू विमान की खेप अंबाला के एयरबेस पर लैंड करेंगे। भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश करते ही राफेल विमानों की सुरक्षा में दो SU30 MKI विमान आसमान में पहुंच गए है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि आसमान में राफेल फाइटर जेट दो  SU30 MKI विमान के साथ उठ़ते नजर आ रहे हैं।

यह भी जरूर पढ़े- संजय दत्त ने जन्मदिन पर दिया अपने फैन्स को खास तोहफा KGF 2 के अधीरा को धांसू पोस्टर किया रिलीज़

क्‍यों है राफेल इतना महत्‍वपूर्ण ?

  1. राफेल को दुनिया का सबसे ताकतवर लड़ाकू विमान है. यह सैकड़ों किलोमीटर तक अचूक निशाना लगा सकता है।
  2. राफेल में जो हवा से जमीन और हवा से हवा में निशाना लगाने की क्षमता रखता है।
  3. राफेल में लगी हुई मिसाइलें जिनमें मीटियॉर मिसाइल जोकि 150 किलोमीटर तक अजूक निशाना लगा सकती हैं यानि की दूश्‍मन की सीमा में बिना घुसे ठेर कर सकती हैं।
  4. राफेल मे लगी दूसरी मिसाइल स्काल्प मिसाइल जिसकी मारक क्षमता 600 किलोमीटर की, यानी मीटियॉर से कहीं ज्यादा, है. स्काल्प मिसाइल के जरिए राफेल 600 किलो. दूर बैठे दुश्मन पर निशाना लगा सकता है. स्काल्प अपनी अचूक मारक क्षमता के लिए जाना जाता है।
  5. तीसरी मिसाइल हैमर मिसाइल. भारतीय वायुसेना ने इस लड़ाकू विमान की क्षमता को बढ़ाने के लिए फ्रांस से हैमर मिसाइल भी खरीद रहा है। इसकी मारक क्षमता 60, से 70 किलों मीटर है, एक मीडियम रेंज का हवा से जमीन में मार कर सकने योग्य मिसाइल है। इसे फ्रांस की एयरफोर्स और नेवी के लिए डिजाइन और डेवलपर किया गया था।

भारत ने फ्रांस से राफेल डील के तहत 36 विमान खरीद रहा है। पहले पांच राफेल विमान बुधवार को अंबाला एयरफोर्स पर लेंड करेगें। बाकी विमानों को फ्रांस में ही प्रशिक्षण के उद्देश्य से रखा जाएगा। पूरे के पूरे 36 विमान 2022 के पहले भारत में लेंड करेगें।

यह भी जरूर पढ़े- जातिवाद के चलते अंतिम संस्कार की चिता से हटाया दलित महिला का शव, देखें वीडियो

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp