Sports

इंडियन वूमेन टीम 2026 T20 स्क्वाड: भारत vs साउथ अफ्रीका फाइनल टीम का ऐलान, अचानक बदलाव से फैन्स हुए हैरान

इंडियन वूमेन टीम 2026 T20 स्क्वाड

इंडियन वूमेन टीम 2026 T20 स्क्वाड : भारतीय महिला क्रिकेट टीम एक बहुत बड़े बदलाव के साथ मैदान में उतरने को तैयार है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंडियन वूमेन टीम 2026 T20 स्क्वाड का ऐलान हो चुका है और इसके बाद फैन्स का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला है। इस बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है जिसके लिए अनुभवी खिलाड़ियों की मजबूती और नए खिलाड़ियों का जोश शामिल किया गया है।

 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम का आत्मविश्वास पहले से ज्यादा बढ़ चुका है। इसके बाद अब केवल देश नहीं बल्कि दुनिया भर की नजरे इस टीम पर टिकी हुई हैं। फैन्स जानना चाहते हैं कि इस बार कौन से खिलाड़ी T20 सीरीज़ में शामिल किए जाएंगे?

क्योंकि यह खिलाड़ी केवल T20 सीरीज में ही नहीं खेलेंगे बल्कि आने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 का भी हिस्सा बनेंगे। इसीलिए इस बार बोर्ड ने टीम के चयन में कुछ बड़े फैसले लिए हैं। जहां कुछ बड़े खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है तो कुछ युवा प्रतिभाओं को मौका दिया गया है। यही ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी का अहम हिस्सा भी माना जा रहा है।

इंडियन वूमेन टीम 2026 T20 स्क्वाड में कौन हुआ शामिल?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज में भारत की फाइनल स्क्वाड में इस बार कुछ नए चेहरों को मौका देकर टीम का संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।

  • भारत की महिला क्रिकेट टीम का नेतृत्व इस बार हरमनप्रीत कौर करेंगी।
  • उपकप्तान स्मृति मंधाना होगी।
  • बल्लेबाजी की कमान शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और अनुष्का शर्मा संभालेंगी।
  •  विकेटकीपर रिचा घोष, उमा छेत्री होंगे।
  •  ऑल राउंडर दीप्ति शर्मा और श्रियंका पाटिल टीम को संतुलन देंगे।
  •  गेंदबाजी की कमान रेणुका सिंह, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गॉड और काशी गौतम सम्भालेंगी।

टीम इंडिया की नई उम्मीद अनुष्का शर्मा

महिला क्रिकेट टीम में इस बार कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। नई ऊर्जा को मैदान में उतारने का मौका दिया जा रहा है जिसमें सबसे ज्यादा चर्चित नाम अनुष्का शर्मा का सामने आ रहा है। अनुष्का शर्मा ऐसी अनकैप्ड स्टार है जिन्हें पहली बार भारतीय T20 टीम में शामिल किया जा रहा है।

बता दे यह टीम ICC महिला T20 वर्ल्ड कप की तैयारी का अहम हिस्सा होगी। ऐसे में अनुष्का शर्मा अब इंटरनेशनल खिलाड़ी बनने वाली हैं। 22 वर्षीय अनुष्का शर्मा एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं और इन्होंने वूमेन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया था। जिसके चलते टीम इंडिया ने इन्हें इस स्क्वाड में महत्वपूर्ण जगह देने का निर्णय लिया है।

T20 team india womens

इंडिया vs साउथ अफ्रीका वुमेन्स T20 सीरीज 2026 कहां खेला जाएगा ?

T20 सीरीज साउथ अफ्रीका में खेली जाएगी

  • 17 से 19 अप्रैल डरबन में
  • 22 से 25 अप्रैल जोहानिसबर्ग में
  • और 27 अप्रैल बेनोनी में

इंडियन वूमेन टीम 2026 T20 स्क्वाड के लिए टीम इंडिया की रणनीति

टीम इंडिया ने इस बार पहले से ही रणनीति के साथ मैदान में उतारने का फैसला किया है। शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना अपनी बल्लेबाजी से पॉवर प्ले को बढ़त देंगी। हरमनप्रीत कौर और अनुष्का शर्मा मिडिल ऑर्डर संभाल लेंगी जिससे मिडिल ऑर्डर में मजबूती मिलेगी। दीप्ति शर्मा, श्रियंका पाटिल गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों को संतुलित करेंगी। रेणुका सिंह, अरुंधति रेड्डी गेंदबाजी की कमान संभालेंगी। जबकि दीप्ति शर्मा स्पिन में अहम भूमिका निभाएंगीं। मतलब प्लेइंग 11 दमदार रणनीति के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं।

इंडिया vs साउथ अफ्रीका T20 सीरीज में कौन से खिलाड़ी बाहर रखे गए हैं?

इस बार टीम के चयन में कुछ बड़े नाम को बाहर कर दिया गया है। पिछली बार कमजोर प्रदर्शन के चलते स्नेहा राणा को इस बार टीम से बाहर रखा गया है। अमनजीत कौर भी टीम कांबिनेशन में फिट नहीं बैठ रही। युवा खिलाड़ियों को मौका देने की वजह से वैष्णवी शर्मा को भी टीम से बाहर कर दिया गया है।

टीम के प्रदर्शन की बात करें तो इस बार भारत का पलड़ा पहले से भारी नजर आ रहा है। वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत की महिला क्रिकेट टीम का आत्मविश्वास बहुत ज्यादा बढ़ चुका है और इस बार कुछ नए खिलाड़ियों की वजह से टीम को मजबूती भी मिली है। जिनके खेल का जौहर वूमेन प्रीमियर लीग में देखा जा चुका है।

ऐसे में सही रणनीति के साथ भारत की स्क्वाड पूरी तरह से तैयार है जो निश्चित ही भारत की जीत में बहुत बड़ा योगदान देंगे। यदि यह इंडियन वूमेन टीम 2026 T20 स्क्वाड का संतुलन सही साबित होता है तो टीम इंडिया केवल T20 सीरीज में ही नहीं बल्कि T20 महिला वर्ल्ड कप 2026 में भी जीत हासिल कर सकती है।

Read More: IPL 2026 से पहले SRH का बड़ा दांव! क्या SRH की किस्मत बदल पाएंगे नितीश कुमार रेड्डी?

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp