बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026: बिहार बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही खास होने वाला है। लंबे इंतजार और ढेर सारी मेहनत के बाद अब 23 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने की फाइनल खबर सामने आते ही अब हर छात्र उत्सुक और बेचैन दिखाई दे रहा है, क्योंकि हर छात्र के मन में यही सवाल है कि वह पास होगा या नहीं? कितने नंबर आएंगे ? कौन टॉपर होगा?
वे सभी छात्र जिन्होंने बिहार बोर्ड से इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा दी थी वह आज 1:30 बजे बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं। बता दे इस बार भी बिहार बोर्ड ऐसा बोर्ड बना है जिसने सबसे पहले परिणाम जारी करने की दिशा में कदम उठाया है। इस परिणाम के जारी होते ही बिहार बोर्ड के सभी 12वीं के छात्रों के करियर को एक नई दिशा मिल जाएगी जिससे वे समय पर आगे की रणनीति तय कर पाएंगे।
कब जारी होगा बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 23 मार्च 2026 दोपहर 1:30 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए की जाएगी, जहां बिहार के शिक्षा मंत्री मौजूद होंगे। इसके बाद सारे परिणाम ऑनलाइन अपडेट कर दिए जाएंगे।
सभी उम्मीदवार विभिन्न वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं।
- result.biharboardonline.com
- biharboardonline.bihar.gov.in
- interbiharboard.com
इसके अलावा यह परिणाम SMS के माध्यम से और मोबाइल ऐप के माध्यम से भी देखे जा सकते हैं।
बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 कैसे देखें?
वेबसाइट के माध्यम से
- बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम वेबसाइट के माध्यम से देखने के लिए छात्रों को resultbiharboardonline.com अथवा
- Biharboardonline.bihar.gov.in अथवा
- interbiharboard.com इन तीन वेबसाइट में से किसी एक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाकर BSEB 12th रिजल्ट 2026 के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यहां क्लिक करते ही उनके सामने एक नया पेज आ जाएगा जहां उन्हें रोल कोड/ रोल नंबर दर्ज करना होगा।
- विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
SMS के जरिए रिजल्ट
- वे सभी छात्र जो इंटरनेट के माध्यम से नहीं बल्कि ऑफलाइन रिजल्ट देखना चाहते हैं वह SMS के जरिए भी रिजल्ट दे सकते हैं।
- SMS के जरिए रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले छात्रों को अपने मोबाइल मैसेज ऐप में बिहार 12 रोल कोड/ रोल नंबर टाइप कर 56263 पर भेजना होगा।
- मैसेज भेजने के कुछ ही सेकंड में छात्रों को मोबाइल पर रिजल्ट मिल जाता है।
मोबाइल ऐप के माध्यम से
- छात्र चाहे तो एजुकेशन ऐप्स जैसे कि digilocker या Umang से भी रिजल्ट देख सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले छात्रों को इन Apps को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करना होगा।
- App इंस्टॉल करने के बाद आधार कार्ड वेरिफिकेशन पूरा करना होगा ।
- आधार कार्ड वेरिफिकेशन होने के बाद छात्रों को इस ऐप को ओपन कर बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
- रोल नंबर दर्ज करती है उनकी स्क्रीन पर उनकी मार्कशीट आ जाती है।
स्कूल से भी मिल जाएगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 इंटरनेट पर जारी करने के बाद कुछ दिनों के भीतर स्कूल से भी मार्कशीट मिल जाती है। हालांकि परिणाम इंटरनेट पर आने के बाद स्कूलों में भी रिजल्ट की लिस्ट लगा दी जाती है ताकि छात्र स्कूल में आकर अपना रोल नंबर, मार्क्स इत्यादि देख सके। हालांकि फाइनल मार्कशीट स्कूल से ही मिलती है जो की परिणाम आने के 10 से 15 दिन के भीतर वितरित कर दी जाती है।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट टॉपर लिस्ट और इनाम
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। टॉप करने वाले छात्रों को सरकार द्वारा शानदार इनाम दिए जाएंगे।
- 1ला स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को ₹200000 लैपटॉप और किंडल सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
- 2रा स्थान प्राप्त करने वालों को 1.5 लाख + लैपटॉप मिलेगा।
- 3रा स्थान प्राप्त करने वाले को 1 लाख और लैपटॉप दिया जाएगा।
- 4थे से 10वें रैंक को हासिल करने वाले छात्रों को ₹20000 और लैपटॉप दिया जाएगा।
कुल मिलाकर वे सभी छात्र जो बिहार बोर्ड के माध्यम से आर्ट, साइंस, कॉमर्स किसी भी स्ट्रीम में पढ़ रहे थे उन्हें आज अपने परिणाम प्राप्त हो जाएंगे। साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। वे सभी छात्र जो किसी कारणवश इस परीक्षा में पास नहीं हो पाए हैं उनके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का विवरण भी जल्द ही अपडेट कर दिया जाएगा।
Read More: महालॉकडाउन : क्या दुनिया भर में लगने वाला है महा लॉकडाउन? क्या है सबसे बड़े संकट की सच्चाई?

















