अगर आप भी Fortnite खेलने बैठे थे और अचानक गेम ने जवाब दे दिया तो आप अकेले नहीं हैं। शुक्रवार रात अमेरिका में इस पॉपुलर गेम को लेकर बड़ा आउटेज देखने को मिला, जिसने हजारों प्लेयर्स को एक साथ परेशान कर दिया।
अचानक क्यों बंद हुआ Fortnite?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Downdetector पर हजारों यूज़र्स ने एक ही समय पर समस्या की शिकायत की। करीब 10:41 PM (EST) पर आउटेज अपने पीक पर पहुंच गया, जहां बड़ी संख्या में लोग गेम एक्सेस ही नहीं कर पा रहे थे। कुछ प्लेयर्स गेम लॉन्च नहीं कर पा रहे थे, कुछ को सर्वर से कनेक्ट होने में दिक्कत आ रही थी, जबकि कई यूज़र्स ने गेमप्ले के दौरान ही एरर का सामना किया। ऐसे मामलों में अक्सर साफ होता है कि दिक्कत यूज़र की नहीं, बल्कि सर्वर साइड की होती है।
किन शहरों में सबसे ज्यादा असर?
इस आउटेज का असर अमेरिका के कई बड़े शहरों में देखा गया, जिनमें New York, Los Angeles, Chicago, Houston और Boston जैसे बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि समस्या सिर्फ इन शहरों तक सीमित नहीं थी कई अन्य इलाकों से भी प्लेयर्स ने शिकायतें दर्ज कीं, जिससे यह एक बड़े पैमाने का सर्वर इश्यू लग रहा है।
Epic Games चुप क्यों है?
अब तक Epic Games की तरफ से इस आउटेज पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। यही वजह है कि प्लेयर्स के बीच और ज्यादा कन्फ्यूजन बना हुआ है। हालांकि, हाल ही में गेम में अपडेट और मेंटेनेंस भी हुआ था, जिसके दौरान सर्वर कुछ समय के लिए बंद रहते हैं। ऐसे में यह भी संभव है कि यह तकनीकी गड़बड़ी उसी से जुड़ी हो लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
जैसे ही गेम डाउन हुआ, लोग सीधे X (Twitter) पर पहुंच गए। कुछ लोग गुस्से में थे, तो कुछ ने इसे मजाक में बदल दिया।एक यूज़र ने लिखा Fortnite down… अब क्या बच्चे किताबें पढ़ेंगे? दूसरे ने कहा, “Game से बाहर निकाल दिया, क्या हो रहा है!” यानी frustration भी था और fun भी इंटरनेट का classic reaction
Fortnite का इतिहास और वापसी
दिलचस्प बात यह है कि Fortnite हाल ही में फिर से Google Play Store पर लौटा है, जहां से इसे 2020 में हटा दिया गया था। उस समय Epic Games और Google के बीच payment system को लेकर विवाद हुआ था। Epic ने अपना अलग payment सिस्टम शुरू किया था, जो Google की policies के खिलाफ था।
क्या अभी Fortnite ठीक हो गया है?
लेटेस्ट स्टेटस के मुताबिक, हर समय आउटेज नहीं रहता और कई बार यह कुछ घंटों में ठीक भी हो जाता है। कई ट्रैकर्स के अनुसार, अक्सर ऐसे issues temporary होते हैं और सर्वर जल्दी stable हो जाते हैं।
प्लेयर्स क्या करें?
- थोड़ा इंतजार करें (server issue खुद ठीक हो सकता है)
- इंटरनेट कनेक्शन चेक करें
- गेम रीस्टार्ट करें
- Epic Games के official status पेज पर अपडेट देखें
Also Read – Garena Free Fire और Free Fire MAX रिडीम कोड 1 मार्च 2026 – आज के ताज़ा कोड, फ्री रिवॉर्ड और पूरी जानकारी















