धुरंधर 2 रिकॉर्ड कलेक्शन: बॉलीवुड को लंबे समय से जिस ब्लॉकबस्टर का इंतजार था आखिरकार वह फिल्म आ चुकी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं धुरंधर 2 की। रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है जिसने हिंदी सिनेमा के कई बड़े रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर दिए हैं और आगे भी करने वाली है।
फिर चाहे वह Paid Preview कलेक्शन का रिकॉर्ड हो, opening day का रिकॉर्ड हो, पहले वीकेंड का रिकॉर्ड हो या ग्लोबल कलेक्शन का धुरंधर 2 आने वाले समय में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने वाली है। हर जगह धुरंधर 2 ने अपना दबदबा साबित कर दिया है। फिल्म एक्सपर्ट्स का यह तक कहना है कि आखिरकार धुरंधर 2 रिकॉर्ड कलेक्शन बॉलीवुड में एक ऐसी सुनामी लेकर आएगी जो तेजी से 500 करोड़ और 1000 करोड़ की क्लब में एंट्री पा लेगी।
Paid Preview से ही धुरंधर 2 रिकॉर्ड कलेक्शन की शुरुआत
धुरंधर 2 की रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू का धमाका हो चुका है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 30 करोड़ से 50 करोड़ की कमाई पेड प्रीव्यू से ही कर डाली है। हिंदी सिनेमा में यह अब तक की सबसे बड़ी पेड प्रीव्यू ओपनिंग मानी जा रही है। इससे साफ हो जाता है की फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच जबरदस्त है। आने वाले दिनों में भी यह फिल्म सारे बड़े आंकड़े पर कर लेगी। सबसे खास बात यह है कि यह फिल्म त्योहारों के मौके पर रिलीज हो रही है। ऐसे में फिल्म की कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखा जाएगा।

पहले दिन ही रचा इतिहास
फ़िल्म पहले दिन की ओपनिंग में ही 75 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लेगी जो की हिंदी सिनेमा के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मानी जा रही है। इस फिल्म ने पिछले कई बड़े सुपरस्टार फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह फिल्म सिंगल डे कलेक्शन में नया बेंचमार्क सेट करने के लिए भी तैयार है। क्योंकि मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन दोनों में यह फिल्म हाउसफुल शो दर्ज कर चुकी है।
वीकेंड कलेक्शन में करेगी ताबड़तोड़ कमाई
ट्रेंड एक्सपर्ट्स की माने तो धुरंधर 2 रिकॉर्ड कलेक्शन में अपने पहले वीकेंड में करीबन 250 करोड़ की कमाई कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह हिंदी सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन होगा। वीकेंड ब्रेक डाउन इस प्रकार से हो सकता है
- पहले दिन पर 75 करोड़ की कलेक्शन
- दूसरे दिन पर 80 करोड़
- तीसरे दिन पर 85 करोड़
मतलब फिल्म हर दिन नई ग्रोथ दर्ज करेगी जो की ब्लॉकबस्टर फिल्म की पहली निशानी होगी।
ग्लोबल ऑफिस पर भी दबदबा
धुरंधर 2 रिकॉर्ड कलेक्शन से केवल भारत में नहीं बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त प्रदर्शन करने वाली है। पहले हफ्ते का ग्लोबल अनुमानित कलेक्शन 500 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। हालांकि यह फिल्म UAE में रिलीज नहीं होगी। लेकिन US ,UK और ऑस्ट्रेलिया में इस फिल्म को शानदार रिस्पांस मिल रहा है। ओवरसीज मार्केट में भी यह रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग करने वाली है। मतलब यह कई देशों में टॉप हिंदी फिल्म का खिताब हासिल करने वाली है।
धुरंधर 2 कितने दिनों में 500 करोड़ क्लब में शामिल होगी
ट्रेंड एक्सपर्ट की माने तो धुरंधर 7 से 8 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। हालांकि हो सकता है कि इसमें कुछ और दिन लगे। लेकिन स्पष्ट है कि 15 दिनों में यह फिल्म आराम से 500 से 700 करोड़ के बीच बिजनेस कर लेगी। यदि इस फिल्म को सप्ताह के बीच में मजबूत पकड़ मिलती रही तो अगले 20 दिनों में यह फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
धुरंधर 2 की सफलता के पीछे कारण
धुरंधर 2 रिकॉर्ड कलेक्शन की सफलता के पीछे कारण काफी स्पष्ट है। एक तो दमदार स्टार कास्ट, जबरदस्त एक्शन और स्टोरी लाइन, पहले पार्ट की लोकप्रियता, सोशल मीडिया पर जबरदस्त हाइप , एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड, इसके अलावा वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी से इस फिल्म को काफी फायदा मिल रहा है।
क्या धुरंधर 2 बनेगी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म
जिस रफ्तार से धुरंधर 2 आगे बढ़ रही है उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन सकती है। कई सालों में बने हुए रिकॉर्ड यह फिल्म धड़ाधड़ तोड़ने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म के द्वारा एक नया इतिहास लिखा जाएगा।
धुरंधर 2 ने यह साबित कर दिया है कि यदि कंटेंट और प्रेजेंटेशन दमदार हो तो दर्शक सिनेमा घरों में उमड़ पड़ते हैं। पेड प्रीव्यू से लेकर आने वाले कुछ दिनों में धुरंधर 2 रिकॉर्ड कलेक्शन में जबरदस्त सफलता हासिल करने वाली है। अब सबकी नज़रें इस बात पर टिकी हैं, कि यह फिल्म 1000 करोड़ का आकंड़ा कितने जल्दी पार करती है? क्योंकि जिस स्पीड से यह फिल्म दौड़ रही है यह रिकार्ड टूटने में अब ज्यादा समय नहीं लगेगा।














