मोजतबा खामेनेई की समलैंगिकता : ईरान की सत्ता में अचानक आए बदलाव के बाद अब दुनिया भर की नजरें ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर टिक गई हैं। लेकिन अब अचानक से उनकी निजी जिंदगी को लेकर एक विवाद सामने आ गया है, जिसने वैश्विक राजनीति में बहस छेड़ दी है। अमेरिका की खुफिया एजेंसी ने मोजतबा खामेनेई को लेकर कुछ इंटेल इकट्ठा किए हैं और इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोजतबा खामेनेई गे हैं।
जैसे ही मोजतबा खामेनेई की समलैंगिकता की जानकारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिली वह जोर-जोर से हंसने लगे। इस घटना के बाद लगातार एक ही सवाल पूछा जा रहा है कि क्या यह बात सच है? क्या यही कारण है की मोजतबा के पिता और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने अपने बेटे मोजतबा को कभी राजनीतिक सम्मान नहीं दिया? क्या इसी कारण की वजह से उन्होंने वसीयत में स्पष्ट किया कि मोजतबा को उनका उत्तराधिकारी ना बनाया जाए?
मोजतबा खामेनेई की समलैंगिकता और सत्ता पर सवाल?
अमेरिका और इजरायल ईरान पर संयुक्त रूप से हमला कर रहे हैं, जिसके चलते ईरान की सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मृत्यु हो चुकी है। और अब उनके 56 वर्षीय बेटे मोजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर बनाया गया है। हालांकि ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने मोजतबा को कभी भी कोई बड़ा आधिकारिक पद संभालने के लिए नहीं दिया। बल्कि अली खामेनेई ने मोजतबा को हमेशा सत्ता से दूर रखा। लेकिन मोजतबा को पर्दे के पीछे काफी प्रभावशाली माना जाता रहा है। हालांकि मोजतबा के IRGC से काफी अच्छे संबंध रहे हैं इसी वजह से मोजतबा की राजनीतिक पकड़ काफी मजबूत है। IRGC ने भी अपना फायदा देखते हुए मोजतबा को सुप्रीम लीडर भी घोषित कर दिया है।
मोजतबा के समलैंगिक होने के दावे का सच
हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा किया है कि मोजतबा समलैंगिक है। इस दावे को साबित करने के लिए उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कई अफवाहों को भी सबूत के रूप में पेश किया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है की मोजतबा के संबंध एक पुरुष शिक्षक के साथ थे। इसके अलावा उनके संबंध परिवार से जुड़े किसी व्यक्ति के साथ भी बताये जा रहे हैं। हालांकि इसका कोई सार्वजनिक प्रमाण मौजूद नहीं है।
कहा जा रहा है कि मोजतबा की शादी 30 साल तक नहीं हुई थी। तब परिवार में चिंता पसर गई थी कि आखिर मोजतबा की शादी कब होगी और इन्हें बच्चा कब पैदा होगा?लंबे समय तक मोजतबा को संतान भी नहीं हो रही थी और शायद इसी के चलते उन्हें कई बार UK इलाज के लिए जाना पड़ता था। मोजतबा की नपुंसकता के इलाज के लिए लंदन के क्रॉमवेल और वेलिंगटन अस्पतालों से जुड़ी कुछ गोपनीय जानकारी भी सामने आ रही है।
क्या पिता को मोजतबा खामेनेई की समलैंगिकता सच पता था
इस विवाद के बीच एक और दिलचस्प दावा सामने आया है कि अली खामेनेई ने अपने बेटे को सर्वोच्च नेता बनाने के विचार से सहमत नहीं थे। अली खामेनेई ने हमेशा मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनने का विरोध किया क्योंकि ईरान में समलैंगिकता को कानूनन कठोर अपराध माना जाता है और इसके लिए कड़ी सजा का प्रावधान भी है। ऐसे में यदि सत्ता के शीर्ष पर बैठा व्यक्ति समलैंगिक हो तो यह राजनीतिक और धार्मिक रूप से बहुत बड़ा विवाद बन सकता है। सूत्रों की माने तो अली खामेनेई को यह सच काफी पहले से पता था, इसीलिए वे सार्वजनिक रूप से कभी भी अपने बेटे को उत्तराधिकारी घोषित नहीं करते थे।
रहस्यमयी व्यक्तित्व और अब सत्ता की चुनौतियां
मोजतबा खामेनेई का व्यक्तित्व हमेशा से ही रहस्यमयी रहा है। अब सार्वजनिक रूप से राजनीतिक पद संभालने के बाद उन्हें केवल राजनीतिक विवाद ही नहीं बल्कि व्यक्तिगत विवादों का भी सामना करना पड़ेगा। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय राजनीति में अब उनकी कई सारी असलियत सामने आ रही हैं जिससे उनकी निजी जिंदगी को लेकर जितने भी सवाल थे उन्हें अब सार्वजनिक रूप से उछाला जाएगा। अब देखना यह होगा कि ट्रंप और दुनिया भर के सत्ताधारी मोजतबा खामेनेई के इस सच पर कैसे रिएक्ट करते हैं? खुद ईरान मोजतबा खामेनेई के समलैंगिक होने की इस बात पर क्या प्रतिक्रिया देता है।
Read More :Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफ़गानिस्तान में की एयरस्ट्राइक, 400 लोगों की मौत, 250 घायल

















