बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 : बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्र अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही अब 12वीं के परिणाम घोषित करने की तैयारी में है। बता दें इस बार भी यह बोर्ड देश भर के अन्य बोर्ड से पहले अपना रिजल्ट जारी करेगा।
रिपोर्ट की माने तो इस वर्ष 13 लाख छात्रों ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में हिस्सा लिया था। कॉपियों की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और बस रिजल्ट प्रिंट करने की अंतिम प्रक्रिया जारी है। ऐसे में लाखों छात्रों के मन में सवाल है कि बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 कब आएगा? बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें इत्यादि?
बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 कब आएगा?
बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम जल्द ही सामने आने वाला है। बता दें परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी अन्य बोर्ड से पहले 10 जनवरी से 20 जनवरी 2026 के बीच गठित की जा चुकी थी और अब जल्द ही 13 लाख छात्रों का इंतजार समाप्त होने वाला है।
बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 लगभग 21 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच जारी किए जा सकते हैं। जी हां, बिहार बोर्ड ने इन तिथियों को कंफर्म कर दिया है। पिछले साल भी बिहार बोर्ड में 25 मार्च को 12वीं के परिणाम घोषित किए थे और इस बार भी इसी तिथि के आसपास रिजल्ट आने की संभावना जताई जा रही है।
क्या 21 से 25 मार्च 2026 की तिथि है कंफर्म?
जी हां, बिहार बोर्ड से जुड़े सूत्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 21 से 25 मार्च 2026 के बीच जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के साथ-साथ बोर्ड टॉपर्स की सूची, प्रतिशत और अलग-अलग स्ट्रीम के अंक भी सार्वजनिक प्रदर्शित कर देगा। सभी छात्र
- biharboardonline.bihar.gov.in
- results.biharboardonline.com
इन वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर अपने स्कोर कार्ड देख पाएंगे।
बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
बिहार बोर्ड द्वारा गठित की गई 12वीं की परीक्षा में इस वर्ष लाखों छात्र सम्मिलित हुए थे। वहीं अब उन्हें बेसब्री से परिणामों का इंतज़ार है। छात्र रिजल्ट जारी होने वाली तिथि के दिन उपरोक्त बताइ गई दोनों वेबसाइट में से किसी एक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले छात्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां जाकर होम पेज पर BSEB 12th रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- यहां क्लिक करने के बाद उन्हें रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
- विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- सबमिट के विकल्प पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देता है।
- छात्र चाहे तो इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं उसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
SMS से कैसे देखें रिजल्ट बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026?
BSEB 12th Result 2026 SMS द्वारा भी पता किया जा सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आ जाता है इसलिए कई बार साइट स्लो या क्रैश भी हो जाती हैं। ऐसे में छात्र ऑफलाइन/ SMS के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। SMS से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने मोबाइल के मैसेज ऐप में जाकर ‘BIHAR 12<> Roll Number’ लिखकर 5 6 2 6 3 पर भेजना होगा। मैसेज भेजने के कुछ ही समय में रिजल्ट मोबाइल पर SMS के माध्यम से ही भेज दिया जाता है।
BSEB 12th 2026 में फेल होने वाले छात्र क्या करें
बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा रिजल्ट 2026 आने के बाद यदि कोई छात्र फेल हो जाता है तो वह स्क्रुटनी के माध्यम से कॉपी की दोबारा जांच करवा सकता है। चाहे तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पुनः आवेदन कर सकता है। साथ ही पास होने वाले छात्रों के लिए जल्द ही यूनिवर्सिटी दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
इस प्रकार बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 देने वाले छात्रों के लिए अब बस कुछ दिनों में परिणाम ऑनलाइन जारी हो जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026, 21 मार्च से लेकर 25 मार्च के बीच जारी हो जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाकर अपने परिणाम चेक करें अन्य किसी फेक वेबसाइट या अफवाहों से सावधान रहें।
Read More: RBSE 10th रिजल्ट 2026: इस तारीख तक आ जाएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट













