IAS कोचिंग स्कॉलरशिप : UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना कई छात्रों का सपना होता है। छात्र चाहते हैं कि वह आगे चलकर IAS, IPS, IAS बनें। लेकिन महंगी कोचिंग फीस के वजह से कई छात्र UPSC कोचिंग नहीं ले पाते। परंतु देश की शानदार कोचिंग संस्था Classic IAS अकैडमी में हाल ही में IAS कोचिंग स्कॉलरशिप शुरू कर दी है।
यह स्कॉलरशिप क्लासिक IAS अकादमी ने जाने माने स्कॉलरशिप प्लेटफार्म Buddy4study के साथ मिलकर शुरू की है, जिसका नाम Classic IAS Academy Affordable Coaching Programme है। इस प्रोग्राम का उद्देश्य ही किफायती दरों पर UPSC कोचिंग उपलब्ध कराना है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत चयनित छात्रों को 66% की फीस छूट दी जाती है जिससे महंगी IAS कोचिंग फीस काफी सस्ती हो जाती है।
क्या है क्लासिक IAS कोचिंग स्कॉलरशिप?
क्लासिक IAS अकैडमी अफॉर्डेबल कोचिंग प्रोग्राम एक ऐसा स्कॉलरशिप कोचिंग प्रोग्राम है जो छात्रों को UPSC सिविल सेवा परीक्षा की 1 साल की ऑनलाइन तैयारी करता है। इसमें छात्रों को 66% की फीस छूट मिलती है। यानी कोर्स की फीस यदि 66,000 है तो छात्र को केवल 22,000 की फीस भरनी पड़ती है। इस प्रोग्राम के जरिए छात्रों को प्रीलिम्स और मेन्स दोनों की तैयारी कराई जाती है। यह प्रोग्राम अनुभवी फैकल्टी द्वारा तैयार किया गया है और UPSC के सिलेबस के आधार पर डिजाइन किया गया है।
क्या है इस स्कॉलरशिप के फायदे?
इस स्कॉलरशिप में 66% तक की फीस छूट मिल रही है, ताकि छात्र IAS की तैयारी कर सके। इस कोर्स में UPSC की जनरल स्टडीज के सारे विषय पढ़ाए जाते हैं। लाइव ऑनलाइन क्लासेस कराई जाती है। जहां छात्र घर बैठे ही देश के किसी भी कोने से क्लास अटेंड कर सकते हैं। यदि छात्रों को किसी टॉपिक में समस्या आ रही है तो डाउट सेशन में इस समस्या को क्लियर किया जा सकता है। नियमित टेस्ट से छात्रों की तैयारी करवाई जाती है। करंट अफेयर के लिए अलग से विशेष क्लास रखी जाती है। यहां छात्रों को पर्सनल मेंटरशिप दी जाती है।

Classic IAS कोचिंग स्कॉलरशिप प्रोग्राम में क्या पढ़ाया जाता है?
क्लासिक IAS अकादमी के इस स्कॉलरशिप कोर्स में छात्रों को
- जनरल स्टडीज पेपर 1
- जनरल स्टडीज पेपर 2
- जनरल स्टडीज पेपर 3
- जनरल स्टडीज पेपर 4( एथिक्स)
- निबंध राइटिंग प्रैक्टिस
- CSAT प्रिपरेशन
- स्टडी मैटेरियल ,लेक्चर और प्रैक्टिस टेस्ट करवाए जाते हैं।
इस स्कॉलरशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
- Classic IAS कोचिंग स्कॉलरशिप की सबसे खास बात यह है कि यहां आवेदन करना काफी आसान है।
- कोई भी छात्र जो IAS की तैयारी करना चाहता है वह आवेदन कर सकता है।
- हालांकि छात्र का भारत का नागरिक होना जरूरी है और छात्र UPSC की परीक्षा देने का इच्छुक होना चाहिए।
- आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज कक्षा 10 वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड ,जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि ऑनलाइन जमा करने होते हैं।
क्लासिक IAS अकादमी के स्कॉलरशिप प्रोग्राम में आवेदन कैसे करें?
- Classic IAS कोचिंग स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए सबसे पहले Buddy4study की वेबसाइट पर जाएं।
- वहां क्लासिक IAS अकैडमी प्रोग्राम का पेज खोलें।
- अप्लाई नाउ पर क्लिक करें, मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और आवेदन फॉर्म भर और फॉर्म रिव्यू कर सबमिट कर दें।
कोर्स की अवधि और आवेदन की अंतिम तारीख
IAS कोचिंग स्कॉलरशिप कोर्स की कोचिंग प्रोग्राम अवधि 10 से 12 महीने की होती है। इस दौरान UPSC प्रीलिम्स और मेंस का पूरा सिलेबस पढ़ाया जाता है। बता दें इस स्कॉलरशिप की आवेदन प्रक्रियाएं Buddy4study प्लेटफार्म पर आरंभ हो चुकी हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है जिसके बाद छात्रों का चयन किया जाएगा और उन्हें 66% की स्कॉलरशिप के साथ इस की तैयारी करवाई जाएगी।
कुल मिलाकर आज के समय IAS की तैयारी के लिए अच्छी कोचिंग बेहद जरूरी है। परंतु बड़े-बड़े संस्थानों में इसकी फीस बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में देश का जाना माना Classic IAS अकैडमी का यह IAS कोचिंग स्कॉलरशिप प्रोग्राम छात्रों के लिए सुनहरा मौका है जो सीमित बजट में अच्छी UPSC तैयारी करवाता है।












