लारा दत्ता दुबई लाइफ़: हाल ही में अभिनेत्री लारा दत्ता एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार सुर्खियों में आने की वजह है उनका दुबई में फंसना और सुरक्षित भारत में वापस आना। हालांकि उनके लिए यह पूरा अनुभव Airlift मूवी के जैसा ही था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इसे Airlift 2 की शूटिंग भी बताया है। लारा दत्ता ने बताया है कि दुबई में हालात काफी तनाव पूर्ण हो गए थे और इस घटना के बाद एक बार फिर लोग लारा दत्ता दुबई लाइफ़, उनके परिवार, उनके करियर को जानने के इच्छुक दिखाई दे रहे हैं।
बता दें लारा केवल एक सफल अभिनेत्री नहीं बल्कि मिस यूनिवर्स, बिजनेस वूमेन, टेनिस स्टारज़ महेश भूपति की पत्नी भी हैं। लारा दत्ता और महेश भूपति की लव स्टोरी भी अपने आप में काफी रोमांचक है। आजकल लारा दत्ता अपने बिजनेस और दुबई लाइफस्टाइल को लेकर काफी चर्चा में रहती है।

लारा दत्ता की दुबई लाइफ और परिवार
लारा दत्ता असल में भारत की रहने वाली हैं, लेकिन उनके पति महेश भूपति कई सालों से भारत और दुबई के बीच अपना समय बिता रहे हैं। इसीलिए लारा दत्ता अपने पति और बेटी के साथ दुबई में शिफ्ट हो चुकी हैं। उनका परिवार एक इंटरनेशनल लाइफस्टाइल जीता है जिसमें काम, बिजनेस और परिवार तीनों को संतुलित रखने की कोशिश की जा रही है। लारा आजकल बॉलीवुड में एक्टिव नहीं है लेकिन वह दुबई में रहकर कई सारे बिजनेस कर रही हैं। लारा कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स और लाइफस्टाइल ब्रांड से जुड़ी हुई हैं। वह फिटनेस, वैलनेस, स्किन केयर से जुड़े प्रोडक्ट में भी काम करती है। आए दिन वे ब्रांड प्रमोशन और डिजिटल कैम्पेन का हिस्सा बनती है।
असल में लारा दत्ता और महेश भूपति ने दुबई में रहने का निर्णय इसलिए लिया क्योंकि दुबई एक इंटरनेशनल बिजनेस हब है। महेश भूपति को स्पोर्ट्स मैनेजमेंट और इवेंट की वजह से विदेश में ट्रेवल करना पड़ता है। दुबई से दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में यात्रा करना आसान होता है। इसलिए लारा दत्ता ने दुबई में रहने का निर्णय लिया। साथ ही यहां रहकर उनकी बेटी टेनिस प्रशिक्षण ले रही हैं। हालांकि भारत की अन्य सेलिब्रिटीज भी अब दुबई में शिफ्ट हो चुकी है क्योंकि वहां की सुरक्षा, सुविधा और अंतरराष्ट्रीय स्कूलों की उपलब्धि सेलिब्रिटी फैमिलीज़ को आकर्षित करती है।

लारा दत्ता की बेटी सायरा
लारा दत्ता और महेश भूपति को एक बेटी है जिनका नाम सायरा भूपति है इनका जन्म 2012 में हुआ था। आज सायरा 13 साल की है। लारा दत्ता मां बनने के बाद पूरी तरह से सायरा को समय दे रही हैं। वे अपने इंटरव्यू में आए दिन बताती है की मां बनने के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया है। हालांकि वह अपनी बेटी को एक सामान्य जीवन देने की कोशिश कर रही हैं इसीलिए दुबई में एक सामान्य जीवन बिताना पसंद करती हैं। हालांकि दुबई में तनाव की वजह से भी अपनी बेटी सायरा के साथ भारत लौट आई है।

लारा दत्ता का भारत लौटने का जोखिम भरा सफर
लारा दत्ता पिछले कुछ समय से दुबई में ही रह रही हैं। लारा दत्ता दुबई लाइफ़ के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट से अपने फैंस को बताती रहती हैं। हालहि में उन्होंने दुबई में अपनी स्थिति के बारे में सोशल मीडिया पर बताया था की वे काफी असुरक्षित महसूस कर रही हैं। परन्तु अब वे सुरक्षित भारत लौट आई है। परंतु उनकी यह यात्रा आसान नहीं थी। इस दौरान लारा दत्ता को बिल्कुल Airlift मूवी की तरह ही विभिन्न परिस्थितियों से गुजरना पड़ा।
उन्होंने बताया कि सुरक्षित भारत पहुंचने के लिए उन्हें अपने घर से लगभग 2 घंटे की ड्राइव कर फ़ुजैराह पहुंचना पड़ा। यह यात्रा काफी खतरनाक थी क्योंकि उनके घर के 10 किलोमीटर की दूरी पर लगातार बमबारी हो रही थी। हर पल उन्हें यही डर था कि कहीं कुछ गलत न हो जाए। जब वे एयरपोर्ट पहुंची तब एयरपोर्ट पर भी धमाको की आवाज सुनाई दे रही थी। हालांकि जैसे-तैसे सुरक्षित रूप लारा दत्ता भारत पहुंच चुकी हैं और उन्होंने UAE की सरकार की खुलकर तारीफ भी की है।
लारा दत्ता और महेश भूपति की नेट वर्थ
आज लारा दत्ता एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं जिसके बाद अब हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर लारा दत्ता और भूपति की नेटवर्थ क्या है? बता दें दोनों पति-पत्नी अपने क्षेत्र में कामयाब रहे हैं। लारा दत्ता की अनुमानित नेट वर्थ करीबन 100 करोड रुपए बताई जा रही है। वहीं महेश भूपति की अनुमानित नेट वर्थ 200 करोड रुपए के आसपास होगी। हालांकि दोनों की संयुक्त कमाई काफी अधिक है। आज भी दोनों अपने-अपने फील्ड में एक्टिव है दोनों इंटरनेशनल कपल है। उनकी दुबई और अन्य जगहों पर उनकी प्रॉपर्टी भी है।
कुल मिलाकर लारा दत्ता दुबई लाइफ़ एन्जॉय करने के बाद अब भारत मे सकुशल लौट आई हैं। हालांकि लारा दत्ता अब अपनी बेटी सायरा के लिए चिंतित है क्योंकि उनका मानना है कि उनकी बेटी के नाजुक मन पर इस परिस्थिति का गंभीर प्रभाव हुआ है। लारा दत्ता और उनकी बेटी सुरक्षित जरुर महसूस कर रहे हैं लेकिन वे आज भी UAE सरकार की तारीफ कर रही है और जल्द से जल्द इस युद्ध के रुकने की प्रार्थना कर रही हैं।













