Vitamin D: विटामिन D हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी पोषक तत्व होता है, जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। विटामिन D को “सनशाइन विटामिन” भी कहा जाता है, हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी है। जब इसकी कमी हो जाती है, तो शरीर कई तरह के संकेत दिखाने लगता है।
विटामिन D हड्डियों की मज़बूती, इम्यूनिटी और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़रूरी है। हालाँकि, रिपोर्ट बताती हैं कि आजकल बहुत से लोग विटामिन D की कमी से जूझ रहे हैं। विटामिन D की कमी के लक्षण उतने आम नहीं होते जितने लगते हैं। आइए जानते हैं विटामिन D की कमी से कौन से लक्षण दिखाई देते हैं।
शारीरिक थकान और कमज़ोरी
अगर आपको हमेशा थकान और सुस्ती महसूस होती है, भले ही आपने पूरी नींद ली हो, तो यह विटामिन D की कमी का एक बड़ा संकेत हो सकता है। इसका सीधा असर शरीर के एनर्जी लेवल पर पड़ता है।

हड्डियों और पीठ में दर्द
विटामिन D कैल्शियम को सोखने में मदद करता है। इसकी कमी से हड्डियों में दर्द, पीठ के निचले हिस्से में लगातार दर्द और हड्डियों के कमज़ोर होने जैसी समस्याएँ हो सकती हैं।
बार-बार बीमार पड़ना
विटामिन D आपके इम्यून सिस्टम को मज़बूत रखता है। अगर आपको बार-बार सर्दी-ज़ुकाम, फ्लू या इन्फेक्शन हो रहा है, तो इसका मतलब है कि आपका इम्यून सिस्टम कमज़ोर हो रहा है।
Read Also- सेहत के लिए बेहद फ़ायदेमंद होता है हल्दी वाला पानी, जानें तरीका
मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन
हड्डियों के अलावा, यह विटामिन मांसपेशियों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ज़रूरी है। बिना किसी कसरत के भी मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द महसूस होना इसकी कमी का संकेत है।
ज़ख्म भरने में ज़्यादा समय लगना
क्या आपकी चोट ठीक होने में सामान्य से ज़्यादा समय लेती है? विटामिन D शरीर को नए टिशू बनाने में मदद करता है, और इसकी कमी से ज़ख्म भरने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।












