पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर Shoaib Malik की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें फैलने लगी थीं कि वह पाकिस्तानी एक्ट्रेस Vaneeza Sattar से शादी करने वाले हैं। इतना ही नहीं, कुछ पोस्ट्स में यह तक कहा जाने लगा कि वह चौथी बार निकाह करने जा रहे हैं। हालांकि अब इन सभी खबरों पर खुद वनीज़ा सत्तार ने चुप्पी तोड़ दी है और इन अफवाहों को पूरी तरह से झूठा बताया है।
“मैंने तो उनसे मुलाकात भी नहीं की” – वनीज़ा सत्तार

हाल ही में एक टीवी शो में बातचीत के दौरान Vaneeza Sattar ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जो भी बातें चल रही हैं उनका सच से कोई लेना-देना नहीं है।
उन्होंने साफ कहा, “मैंने तो Shoaib Malik से कभी मुलाकात भी नहीं की है। मुझे नहीं पता ये अफवाहें आखिर शुरू कहां से हुईं।”
वनीज़ा ने बताया कि शुरुआत में उन्हें यह खबर मजाक लगी थी, लेकिन बाद में मामला गंभीर हो गया। उन्हें लगातार फोन आने लगे और रिश्तेदारों व दोस्तों ने उनकी मां से भी इस बारे में पूछना शुरू कर दिया, क्योंकि सोशल मीडिया पर खबर तेजी से फैल रही थी।
पहले भी जुड़ चुका है एक्ट्रेस से नाम
दिलचस्प बात यह है कि वनीज़ा से पहले भी Shoaib Malik का नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस Laiba Khan के साथ जोड़ा गया था। उस समय भी सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि बाद में वे खबरें भी गलत साबित हुईं।
चौथी शादी की खबरों पर शोएब मलिक का बयान
इन अफवाहों के बीच Shoaib Malik ने 1 मार्च 2026 को एक सार्वजनिक बयान जारी कर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर झूठी और मनगढ़ंत कहानियां फैलाना गलत है। मलिक ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को परिवार की इज्जत के लिए निजी रखने की कोशिश की है, लेकिन उनकी चुप्पी का गलत फायदा उठाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अब उनका बेटा इतना बड़ा हो गया है कि वह इंटरनेट पर ये खबरें पढ़ सकता है और इस तरह की झूठी कहानियां परिवार को परेशान करती हैं।
शोएब मलिक की शादी और निजी जिंदगी
अगर Shoaib Malik की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पहली शादी 2002 में Ayesha Siddiqui से हुई थी। इसके बाद 2010 में उन्होंने भारतीय टेनिस स्टार Sania Mirza से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है। हालांकि 2024 में दोनों अलग हो गए। बाद में 20 जनवरी 2024 को शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस Sana Javed से निकाह कर लिया।













