अदिति हुंडिया : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेट कीपर और बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों अपने खेल के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के बाद ईशान किशन जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया के साथ रिलेशनशिप के चलते ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं।
सबसे दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों के रिश्तों की अफवाहों के बीच ईशान किशन के दादा ने सार्वजनिक रूप से उनके रिश्ते को स्वीकार किया है और इसके बाद यह खबर इंटरनेट पर जोरदार तरीके से ट्रेंड कर रही हैं। अब क्रिकेट फैंस यही जानना चाह रहे हैं कि आखिर ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया कौन हैं? क्या करती हैं? ईशान किशन से उनकी मुलाकात कैसे हुई?

कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया?
अदिति हुंडिया राजस्थान जयपुर की एक जानी-मानी विख्यात मॉडल हैं। वह फैशन इनफ्लुएंसर और एक बिजनेस वूमेन भी हैं। इनका जन्म 15 जनवरी 1997 में हुआ और उन्होंने जयपुर से ही अपनी पढ़ाई पूरी की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और जल्द ही इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली। अदिति ने कई ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया है और उन्हें जीता भी है।
वे 2017 में फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रहीं। 2018 में उन्होंने miss diva प्रतियोगिता में जीत हासिल की। उन्होंने miss supranational 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया। इसके बाद अदिति को ग्लैमर इंडस्ट्री में अच्छी पहचान मिलने लगी और उन्होंने कई ब्रांड के साथ बिज़नेस भी किया। आज अदिति एक फैशन इनफ्लुएंसर के रूप में जानी जाती हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। जहां वे ट्रैवल लाइफस्टाइल और मॉडलिंग प्रोजेक्ट से जुड़े पोस्ट शेयर करती हैं।

फैशन ब्रांड लेबल अदिति हुंडिया की मालकिन
अदिति हुंडिया केवल एक जानी-मानी मॉडल ही नहीं हैं, बल्कि वह एक बिजनेस वूमेन भी हैं। इन्होंने अपने खुद का लेबल शुरू किया है। फैशन इंडस्ट्री में वे डिजाइनर आउटफिट और फैशन प्रोडक्ट्स लॉन्च करती हैं। इनके लेबल का नाम है Label Aditi Hundia है। इसी वजह से अब यह ग्लैमर इंडस्ट्री के साथ बिजनेस की दुनिया में भी पहचान बन चुकी है।

कैसे शुरू हुई ईशान किशन और अदिति हुंडिया की लव स्टोरी
ईशान किशन और अदिति हुंडिया का रिश्ता 2019 IPL के दौरान शुरू हुआ। उस समय अदिति मैच के दौरान स्टैंड में बैठकर ईशान को चियर करती हुई नजर आई और सोशल मीडिया पर उन्हें मिस्ट्री गर्ल के नाम से बुलाया जाने लगा। इसके बाद कई बार दोनों एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट भी करते हुए नजर आए जिससे उनके रिश्ते की खबर तेज हो गई।
हाल ही में इस कहानी में नया मोड़ दबाया जब ईशान किशन के दादा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कन्फर्म कर दिया कि अदिति हुंडिया ही ईशान किशन की गर्लफ्रेंड हैं और परिवार इसके बारे में सब जानता है। उन्होंने कहा कि ईशान किशन अदिति से शादी करना चाहते हैं और इस बयान के बाद दोनों की शादी की अफवाहें तेज हो गई। लेकिन ईशान किशन की माता ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल ईशान किशन क्रिकेट पर ध्यान दे रहे हैं शादी पर नही।
अदिति हुंडिया के बारे में कुछ अनसुने फैक्ट्स
अदिति हुंडिया ने अपने करियर की शुरुआत कॉलेज के दौरान मॉडलिंग प्रतियोगिताओं से कर दी थी।
उन्होंने पोलैंड में आयोजित में Supranational प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
वह miss diva 2018 की विजेता रही है।
अदिति ट्रैवल और फिटनेस का काफी शौक रखती है और इस फील्ड में ब्रांड एंडोर्समेंट भी करती हैं।
सोशल मीडिया पर इनके इन लाखों फॉलोअर्स हैं। अदिति ईशान किशन के साथ में अब एक ऑफिशियल रिलेशनशिप में है।
अदिति हुंडिया नेट वर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल
अदिति हुंडिया जयपुर की एक जानी-मानी फैशन इनफ्लुएंसर और मॉडल हैं। उनकी कुल अनुमानित संपत्ति 16 करोड़ से 25 करोड रुपए बताई जा रही है। इस कमाई के मुख्य स्रोत मॉडलिंग प्रोजेक्ट, ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया प्रोजेक्ट्स और उनका खुद का फैशन ब्रांड है। अदिति हुंडिया का लाइफस्टाइल भी काफी चर्चा में रहता है। क्योंकि वह फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी है इसलिए उनका रहन-सहन उठना-बैठना काफी एलिट है। करोड़ों का घर, कई लग्जरी कार और अपना खुद का ब्रांड यह सब अदिति हुंडिया को एक इंडिपेंडेंट बिजनेस वूमेन बनता है।
2026 T20 वर्ल्ड कप के दौरान अदिति हुंडिया का नाम एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। हालांकि आदिति हुंडिया की अपनी खुद की अलग पहचान है। ईशान किशन की गर्लफ्रेंड उन्हें क्या अलावा अदिति मुंडिया एक पावरफुल बिजनेस एंटरप्रेन्योर हैं। एक सफल मॉडल और फैशन ब्रांड ओनर हैं। अगर आने वाले समय में यह रिश्ता शादी तक पहुंचता भी है तो क्रिकेट और फैशन की यह जोड़ी भारत का एक पॉवर कपल बनेगी।













