विजय त्रिशा अफेयर अफवाह : दक्षिण भारतीय सुपरस्टार और राजनेता विजय थलपति इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी पत्नी संगीता सोर्नलिंगम ने हाल ही में तलाक का मुकदमा दायर किया है। पत्नी संगीता का दावा था कि विजय किसी एक्ट्रेस के साथ अफेयर में हैं। पिछले 5 सालों से संगीता और विजय इमोशनल दूरियां झेल रहे हैं और आखिरकार परेशान होकर संगीता ने डायवोर्स केस फाइल कर दिया है।
सूत्रों की माने तो संगीता जिस एक्ट्रेस के बारे में बात कर रही है वह त्रिशा कृष्णनन ही हैं और तलाक के विवाद के बीच में अब विजय और त्रिशा अचानक से एक सार्वजनिक कार्यक्रम में साथ में दिखाई दिए। हद तो तब हुई कि जब दोनों एक ही कार में एक साथ रिसेप्शन में पहुंचे। लोगों से बात की और तस्वीरें भी खिंचवाई। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि क्या विजय और त्रिशा अफेयर अफवाह सच है?

विजय त्रिशा अफेयर अफवाह के बीच किसकी शादी के रिसेप्शन में पहुंचे?
विजय और त्रिशा चेन्नई के मशहूर फ़िल्म निर्माता कलपती एस सुरेश के बेटे की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए। दोनों एक ही कार से कार्यक्रम में पहुंचे और जाकर नव विवाहित जोड़े को बधाई दी। दोनों शादी में आए लोगों से हंसते हुए बात करते हुए दिखाई दिए। दोनों ने एक साथ फोटो खिंचवाई। विजय और त्रिशा एक दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल भी थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इससे जुड़े फोटोस वायरल होने लगे और लोगों ने त्रिशा को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया। कुछ लोग उन्हें हम ब्रेकर कह रहे हैं, तो कुछ लोग बधाई दे रहे हैं।

विजय थलपति और संगीता की शादी
विजय थलपति और संगीता ने 1999 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं। लेकिन हाल ही में संगीता ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है। उन्होंने डाइवोर्स का कारण विजय का किसी एक्ट्रेस के साथ अफेयर बताया है। हालांकि संगीता ने खुलकर किसी का नाम नहीं लिया है। पर उन्होंने कहा है कि विजय आज भी उसे एक्टर्स के साथ रिश्ते में है और दोनों साथ में घूमते भी है।
विजय थलपति ने 250 करोड़ की एलिमनी की ऑफर
विजय त्रिशा अफेयर अफवाह की खबरों के बीच एक बहुत बड़ा दावा सामने आ रहा है कि विजय थलपति डायवोर्स केस को कोर्ट के बाहर निपटाना चाहते हैं। उन्होंने संगीता को 250 करोड़ की एलिमनी देने का प्रस्ताव रखा है। यह 250 करोड रुपए विजय अपनी पत्नी और बच्चों को ध्यान में रखकर दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस समझौते के पीछे विजय का मकसद अपनी इमेज और राजनीतिक करियर बचाना है। कहा जाता है कि विजय की कुल संपत्ति लगभग 600 करोड रुपए है इसलिए इतनी बड़ी एलिमनी देने के बारे में विजय सोच रहे हैं।
मीडिया पर विजय और त्रिशा की तस्वीरों पर प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर जैसे ही विजय और त्रिशा की तस्वीर सामने आई इंटरनेट पर कमेंट की बाढ़ सी आ गई। कुछ फैन्स ने लिखा ‘रिश्ता पक्का लग रहा है’, तो कुछ नहीं लिखा कि ‘इतनी जल्दी साथ दिखना सही नहीं’ कुछ ने त्रिशा को होम ब्रेकर कहा और भद्दे भद्दे कमेंट भी किए हैं। कुछ लोगों ने इसे केवल प्रोफेशनल मुलाकात बताया है। कुछ ने लिखा ‘यह चेन्नई के जाने-माने प्रोड्यूसर के बेटे की शादी है ऐसे में कलाकारों का आना जायज है।’ कुल मिलाकर एक पक्ष इसे अफेयर की खुली घोषणा बता रहा है तो एक पक्ष इस महज़ संयोग बता रहा है।
बहरहाल तमाम चर्चा के बावजूद न विजय ने त्रिशा के साथ अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक पुष्टि की है और ना ही त्रिशा ने इस मामले पर कोई बात कही है। तलाक का मामला अब भी कोर्ट में अटका हुआ है, अप्रैल में सुनवाई होने वाली है। विजय थलापति ने अपनी पत्नी को 250 करोड़ की एलिमनी कोर्ट से बाहर समझौता करने के लिए ऑफर की है। विजय के बच्चों ने अपने पिता को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। अब देखना यह होगा कि इस पूरे मामले में आगे क्या होता है।

