Buddy4study करियर टेस्ट :आज के इस दौर में हर बच्चे के दिमाग में यही सवाल होता है कि 10 वीं या 12वीं के बाद आखिर क्या करें? किस फील्ड में आगे जाएं? इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट, डिजाइन, सिविल सर्विस या कोई नई उभरती इंडस्ट्री?
अक्सर देखा गया है कि छात्र अधूरी जानकारी या समाज के दबाव के चलते गलत करियर चुन लेते हैं। इनमें से कुछ तो दोस्तों की नकल करने के चक्कर में ही गलत फील्ड में प्रवेश कर लेते हैं। जिसकी वजह से आगे चलकर ना संतुष्टि मिलती है ना सफलता। और इसी दुविधा को दूर करने के लिए buddy4study जैसा एजुकेशनल प्लेटफार्म लेकर आया है Buddy4study करियर टेस्ट।
यह करियर टेस्ट विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है जिसमें छात्र को पूछी गई जानकारी भरनी पड़ती है और टेस्ट देना पड़ता है। छात्र के दिए इस टेस्ट के आधार पर ही यह करियर टेस्ट बताता है की छात्र की रुचि क्या है? उसकी योग्यता क्या है और उसकी पर्सनालिटी के आधार पर यह टेस्ट उसे सही दिशा दिखाता है।

क्या है Buddy4study करियर टेस्ट?
आमतौर पर करियर काउंसलिंग के लिए हम बड़े-बड़े काउंसलर से मिलते हैं। यह काउंसलर हमारी योग्यता के आधार पर हमें करियर चुनने में मदद करते हैं। लेकिन हर काउंसलर की अपनी एक लीमिटेशन होती है जिसके चलते कई बार काउंसलिंग के दौरान गलतियां भी हो सकती हैं। परंतु buddy4study करियर टेस्ट एक ऐसा साइकोमेट्रिक टेस्ट है जो विशेषज्ञों द्वारा डिजायन किया गया है। इसे डिजाइन करने के लिए कई लोगों ने अपना योगदान दिया है।
यह एक ऑनलाइन साइकोमेट्रिक टेस्ट है जो स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए खास का डिजाइन किया गया है। इसमें छात्रों के इंटरेस्ट, एप्टीट्यूड, पर्सनालिटी को परखा जाता है और उसी के आधार पर यह कोर्स उन्हें परफेक्ट विकल्प देता है। सबसे खास बात है यह कोर्स किसी एक स्ट्रीम तक सीमित नहीं है। बल्कि यह वर्तमान में सारे विकल्पों का सुझाव देता है।

Buddy4study करियर टेस्ट की क्या जरूरत है?
- Buddy4study करियर टेस्ट करियर को चुनने की दुविधा खत्म करता है।
- यह छात्र को उसकी असली ताकत पहचानने में मदद करता है।
- इस टेस्ट के माध्यम से छात्र जान पता है कि उसका इंटरेस्ट किस विषय में है।
- यह टेस्ट छात्रों को सही स्ट्रीम और सही कोर्स का मार्गदर्शन देता है।
- इस टेस्ट के माध्यम से छात्र भविष्य की सारी संभावनाओं के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
- और मार्केट ट्रेंड के अनुसार जॉब का सुझाव भी हासिल करते कर सकते हैं।
Buddy4study करियर टेस्ट कैसे काम करता है?
- Buddy4study करियर टेस्ट एक साइकोमेट्रिक टेस्ट है।
- इसे देने के लिए छात्र को buddy4study की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद Buddy4study करियर टेस्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद छात्र के सामने एक प्रश्न पत्र आ जाता है।
- छात्र को इस टेस्ट में दिए गए सारे प्रश्नों के उत्तर ईमानदारी से देने होंगे।
- टेस्ट में कई सारे प्रश्न ऐसे होंगे जो छात्र की रुचि का पता लगाएंगे, कुछ प्रश्न समस्या सुलझाने की क्षमता, कुछ सोचने के तरीके और कुछ कार्य शैली से जुड़े सवाल होंगे।
- टेस्ट करीबन 30 मिनट का होगा।
- टेस्ट समाप्त होने के बाद हर छात्र को एक डिटेल रिपोर्ट मिलती है।
- इस रिपोर्ट में यह बताया जाता है कि छात्र कौन से प्लस पॉइंट रखता है और कौन सा करियर विकल्प उसके लिए बेहतर होगा।
- इसके बाद पढ़ाई, कोर्स और स्कॉलरशिप से जुड़ी जानकारी भी मिल जाती है।
Buddy4study करियर टेस्ट कौन दे सकता है?
- Buddy4study करियर टेस्ट 8 वीं से 12वीं के बीच पढ़ने वाले छात्र दे सकते हैं।
- साथ ही वे छात्र जो कॉलेज के शुरुआती वर्षों में पढ़ाई कर रहे हैं जैसे की फर्स्ट ईयर /सेकंड ईयर के छात्र।
- वह छात्र जो करियर बदलने की सोच रहे हैं वह भी इस टेस्ट को देकर सही करियर चुनने का मार्गदर्शन ले सकते हैं।
- यह टेस्ट वे अभिभावक भी दे सकते हैं जो अपने बच्चों के लिए सही कोर्स चुन रहे हैं।
कुल मिलाकर वे सारे छात्र जो 10 वीं / 12 वीं की परीक्षा दे चुके हैं। अथवा ग्रेजुएशन में एडमिशन ले चुके हैं परंतु अब भी कंफ्यूज है कि उन्हें आगे चलकर क्या करना है उन सभी के लिए यह buddy4study का यह साइकोमेट्रिक टेस्ट काफी लाभदायक हो सकता है। Buddy4study करियर टेस्ट न केवल छात्रों को सही करियर चुनने की गाइडेंस देगा बल्कि कौन से कोर्सेज चुनना है और इस कोर्स को पूरा करने के लिए कौन सी स्कॉलरशिप उपलब्ध है इसका भी विवरण प्रदान करेगा। अधिक जानकारी के लिए buddy4study पोर्टल पर विज़िट कर सकते हैं।


