Top News

Army plane Crash: करेंसी नोटों से भरा आर्मी प्लेन बोलीविया में हाईवे पर क्रैश, 15 की मौत, नोट लूटने की मची होड़

Army plane Crash Bolivia

नई दिल्ली। साउथ अमेरिकन देश बोलीविया में आर्मी का एक प्लेन क्रैश (Army plane Crash) हो गया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है और कई दूसरे घायल बताए जा रहे हैं। करेंसी नोटों से भरा बोलीविया एयर फ़ोर्स का प्लेन टेकऑफ़ के बाद हाईवे पर क्रैश हो गया, जिससे कई गाड़ियां टकरा गईं। इस दौरान लोगों में नोट लूटने की होड़ मची रही।

बोलीविया की राजधानी ला पाज़ के पास शनिवार सुबह (भारतीय समयानुसार) ये प्लेन क्रैश हुआ। एक कार्गो प्लेन टेकऑफ़ के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गया, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी फायर डिपार्टमेंट के चीफ़ पावेल टोवर ने दी।

 

प्लेन रनवे से फिसलकर हाईवे पर हुआ लैंड

यह हादसा तब हुआ जब प्लेन रनवे से फिसलकर पास के शहर एल ऑल्टो में एक हाईवे पर लैंड हुआ, जिससे कई गाड़ियां टकरा गईं। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में कम से कम 15 गाड़ियां डैमेज हुईं। अभी यह साफ़ नहीं है कि मरने वाले प्लेन में सवार थे या सड़क पर चल रही गाड़ियों में।

Army plane Crash Bolivia

Army plane Crash Bolivia

बोलिवियन एयर फ़ोर्स हरक्यूलिस प्लेन हो गया क्रैश

बताया जा रहा है कि यह प्लेन बोलिवियन एयर फ़ोर्स हरक्यूलिस प्लेन था, जो देश के सेंट्रल बैंक से नए बने करेंसी नोट दूसरे शहरों में ले जा रहा था। क्रैश के बाद प्लेन में आग लग गई, लेकिन फायरफाइटर्स ने काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया।

 

हाईवे पर बिखरे नोट और प्लेन का मलबा

सोशल मीडिया पर तस्वीरों में प्लेन का मलबा, पूरी तरह से खराब गाड़ियां और सड़क पर बिखरे नोट दिख रहे हैं। एयरपोर्ट के बाहर बड़ी मात्रा में कैश बिखरा हुआ था, और सैकड़ों लोग उसे इकट्ठा करने के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए एंटी-रॉयट इक्विपमेंट का इस्तेमाल करना पड़ा।

 

Read Also- अफ़गानिस्तान ने पाकिस्तान पर किया हमला, 55 सैनिकों के मारे जाने का दावा, पाक ने एयरस्ट्राइक में मार गिराए 133 लड़ाके

 

क्रैश के कारणों की जांच शुरू

इस गंभीर एक्सीडेंट के बाद, एडमिनिस्ट्रेशन ने एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स को कुछ समय के लिए रोक दिया है। फिलहाल, एक्सीडेंट के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और अधिकारियों का कहना है कि डिटेल्ड रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण का पता चलेगा।

 

दो हिस्सों में बंट गया प्लेन

सोशल मीडिया पर वीडियो में क्रैश के बाद अफरा-तफरी दिखी। लोकल अधिकारियों को हालात को कंट्रोल करने के लिए वॉटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। हालांकि, इन वीडियो की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हो सकी।

एक्सीडेंट के बाद एल ऑल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। नेशनल एयरलाइन ने एक बयान जारी कर कहा कि क्रैश हुआ प्लेन उसके फ्लीट का हिस्सा नहीं था; यह बोलिवियन एयर फोर्स का था। लोकल मीडिया पर दिखाए गए फुटेज में प्लेन बुरी तरह डैमेज दिखा। क्रैश के बाद प्लेन दो टुकड़ों में टूट गया।

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp