Entertainment

नेचुरल स्टार नानी: ‘आया शेर’ का शोर, अपकमिंग फिल्मों की लाइन, नानी के करियर का सबसे बड़ा फेज हुआ ऑन!!!

नेचुरल स्टार नानी

नेचुरल स्टार नानी : तेलुगू सिनेमा के नेचुरल स्टार नानी एक बार फिर से सुर्खियों में है। वजह है उनका अपकमिंग मेगा प्रोजेक्ट ‘द पैराडाइज’ और उसी का ‘आया शेर’ गाना जो एक हाई एनर्जी सॉन्ग है। इस गाने ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हाइप बना लिया है। ‘आया शेर’ की थीम के साथ नानी का यह नया अवतार फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने ने इतना धमाल मचा दिया है की नानी का ‘आया शेर’ गाना रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा है और 22 लाख व्यू क्रॉस कर यूट्यूब को डोमिनेट कर रहा है।

नेचुरल स्टार नानी के ‘आया शेर’ गाने में नानी के अवतार को देखकर साफ पता चलता है कि आने वाला समय नानी के करियर का सबसे दमदार फेज साबित होगा। क्योंकि वर्तमान में नानी तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर बन चुके हैं। जी हां, एक फिल्म के लिए वे आज 40 करोड रुपए तक की फीस ले रहे हैं जो तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बड़ी फीस कही जा रही है। नानी एक समय तक कंटेंट ड्रिवन फिल्मों के लिए पहचाने जाते थे। लेकिन अब वह बड़े स्केल के एक्शन और स्टाइलिश गैंगस्टर की भूमिका में भी उतर चुके हैं। जिससे साफ पता चलता है की नानी अब अपने करियर को नया मोड़ देंगे।

नेचुरल स्टार नानी को क्यों मिला यह नाम ?

तेलुगू सिनेमा में अगर किसी अभिनेता को सबसे ज्यादा रियल और रिलेटेबल माना जाता है तो वह है नानी। उन्हें नेचुरल स्टार इसलिए कहा जाता है क्योंकि उनका अभिनय कहीं से भी बनावटी नहीं है। ऐसा लगता ही नहीं कि वह कोई किरदार निभा रहे हैं। ऐसा लगता है कि यह हमारे बीच का ही कोई साधारण सा व्यक्ति है।

नानी की ‘जर्सी’ मूवी में क्रिकेटर का संघर्ष हो, ‘दासरा’ में रॉ और देसी अंदाज या ‘हाय, नन्ना’ में एक पिता का किरदार नानी दर्शको के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं। नानी की एक्टिंग कहीं से भी ओवरएक्टिंग नहीं लगती बल्कि नेचुरल एक्टिंग लगती है। इसीलिए उन्हें केवल तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में नहीं लेकिन भारतीय फ़िल्म जगत में नेचुरल स्टार का नाम मिल चुका है।

Rj से नेचुरल स्टार बनने तक का सफर

बहुत कम लोग जानते हैं की नानी हैदराबाद के एक एफ.एम स्टेशन पर नॉनस्टॉप नानी नाम का शो होस्ट करते थे। उनकी आवाज में इतना अपनापन है की इस एफएम को सुनने वाले लोग उनसे जुड़न लगे थे। हालांकि लोगों ने कभी उनका चेहरा कैमरे पर नहीं देखा। उनका सफर कैमरे के पीछे से शुरू हुआ। लेकिन उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाना यही से सीखा। जब 2008 में अष्टा चम्मा फिल्म से उन्होंने लीड एक्टर डेब्यू किया तो सबसे ज्यादा उनकी रेडियो ऑडियंस में ही उन्हें सारहा और यही से शुरू हुआ एक सुपरस्टार हीरो बनने का सफर।

नेचुरल स्टार नानी की कमाई, नेटवर्थ और लाइफस्टाइल

नेचुरल स्टार नानी को टॉलीवुड का सबसे बेहतरीन और सबसे हाई पेइंग एक्टर कहा जाता है। आज वह एक फिल्म के लिए लगभग 40 करोड़ तक की फीस लेते हैं। उनकी अब तक की कुल संपत्ति 150 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। जिसमें प्रॉपर्टी, कार और अन्य निवेश भी शामिल हैं। उनके पास 30 करोड़ का एक बड़ा सा आलीशान लैविश घर है। 6 करोड़ की कारें हैं और 2 करोड़ की अन्य लग्जरी चीजें हैं। और यह सब उन्होंने फिल्म के जरिए ही हासिल किया।

bloody romeo

नानी के अपकमिंग प्रोजेक्ट

द पैराडाइज : नानी का अगला बड़ा प्रोजेक्ट द पैराडाइज ( The Paradise) नाम की मूवी है। हालांकि पहले यह मूवी मार्च में रिलीज होने वाली थी पर अब इसे अगस्त 2026 में रिलीज किया जाएगा। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस कहानी में नानी को जदल नाम का कैरेक्टर मिला है जो की एकदम जंगली और दमदार लुक वाला हीरो है।

नानी इस कहानी में नई सामाजिक अन्याय और अस्तित्व की लड़ाई लड़ते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म की रिलीज से पहले ही नानी का ‘आय शेर’ नाम का एक गाना रिलीज हुआ है जिसने सोशल मीडिया पर तेजी से धमाल मचा दिया है। गाने में नानी का सेटअप एकदम राउडी गैंगस्टर स्टाइल है और गाना पावरफुल और हाई एनर्जी बीट के साथ रिलीज किया गया है।

ब्लडी रोमियो : नानी की अगली फिल्म ब्लडी रोमियो ( Bloody Romeo) भी आने के लिए तैयार है। इस फिल्म में नानी एक गैंगस्टर का किरदार निभाने वाले हैं। सबसे खास बात इस फिल्म के साथ अब पृथ्वीराज सुकुमारन के शामिल होने की भी खबर सामने आ रही है। जिसकी वजह से वर्तमान में ब्लडी रोमियो, नानी और पृथ्वीराज सुकुमारन तीनों ही सुर्खियां बटोर रहे हैं।

कुल मिलाकर नेचुरल स्टार नानी का 2026-27 का सफर बेहद ही रोमांचक होने वाला है। द पैराडाइज जैसे गंभीर प्रोजेक्ट और ब्लडी रोमियो जैसी मसालेदार फिल्म के साथ नानी जल्द ही नए अवतारों में दिखाई देंगे। जिस प्रकार फैन्स का प्यार इन्हें अभी से मिल रहा है तो यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा की नानी की यह दोनों मूवीज सुपरहिट जरूर होगी।

Read More: करण जौहर : “बॉलीवुड में नहीं बची वफादारी, अभिनेता किसी के सगे नहीं होते!! ” आखिर किस पर साधा करण जौहर ने निशाना??

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp