बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के अल्कोहल ब्रांड : बॉलीवुड की चमक दमक अब केवल बड़े पर्दे तक सीमित नहीं रही। आज कई सारे ऐसे सुपरस्टार्स है जो अपने स्टारडम को करोड़ों रुपए के बिजनेस में बदल चुके हैं। कुछ ने मेकअप ब्रांड में हाथ आजमाया है तो कुछ ने रेस्टोरेंट में और कुछ अल्कोहल इंडस्ट्री में दांव लगा चुके हैं। जी हां व्हिस्की, वोडका, बीयर और टेकीला जैसे प्रीमियम सेगमेंट में शाहरुख खान से लेकर संजय दत्त, अजय देवगन और राणा दग्गुबाती जैसे बड़े नाम उतर चुके हैं। यह सितारे अब केवल लिकर ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर नहीं है बल्कि सभी ने अपने-अपने अल्कोहल ब्रांड लॉन्च कर दिए हैं।
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के अल्कोहल ब्रांड जो बिकते हैं लाखों रुपए में
भारत में अल्कोहल की डिमांड बहुत ज्यादा है। पार्टी हो या कोई घरेलू फंक्शन यहां तक की शौकीन लोग अपने घरों में लग्जरी ब्रांड की कलेक्शन रखना भी पसंद करते हैं। ऐसे में इस बिजनेस में मुनाफा कई गुना ज्यादा होता है। यही वजह है की बड़ी-बड़ी सेलिब्रिटीज ने अपनी पोजीशन का फायदा उठाते हुए कांबिनेशन ऑफ ब्रांड में हाथ आजमाया है। इन्होंने हज़ारों रुपये से लेकर लाखों रुपये तक की शराब ग्राहकों तक पहुंचाई है। कुछ सेलिब्रिटीज की ब्रांड तो लिमिटेड एडिशन के चलते 2 से 3 लाख तक में बिकती है।
जानिए किस स्टार का कौन सा ब्रांड है हिट?
किंग खान का लग्जरी ब्रांड D’YAVOL
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन खान के साथ मिलकर प्रीमियम अल्कोहल ब्रांड D’YAVOL लॉन्च किया है। यह ब्रांड सुपर प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट करता है। इसकी व्हिस्की और वोटका की एक-एक बोतल लाखों रुपए में बिकती है। क्योंकि इसे लिमिटेड एडिशन और स्पेशल एडिशन में बेचा जाता है। रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान को इस ब्रांड की वजह से करोड़ो का प्रॉफिट हर साल मिलता है।

संजय दत्त की स्कॉच ब्रांड The Glenwalk
संजय दत्त ने भी स्कॉच व्हिस्की ब्रांड The Glenwalk में पार्टनरशिप कर ली है। ग्लेन्वोक भारत के प्रीमियम लेकिन अफॉर्डेबल लग्जरी सेगमेंट को टारगेट करती है। इस ब्रांड की एक व्हिस्की की बोतल 1500 से ₹2000 में मिलती है। इस ब्रांड ने कुछ ही महीनों में भारत के बाजारों में अपनी पकड़ बना ली है। हालांकि एक्सपर्ट का मानना है कि संजय दत्त के साथ नाम जुड़ने की वजह से इस ब्रांड की डिमांड बढ़ती जा रही है।संजय दत्त को हर साल इस बिजनेस से करोड़ों का फायदा होता है।

डैनी डेंजोंगपा का Yuksom Breweries सिक्किम का बीयर किंग
डैनी डेंजोंगपा फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता ही नही अल्कोहल मार्केट के भी दिग्गज खिलाड़ी हैं। वे सिक्किम के Yuksom Breweries के मालिक हैं। यह ब्रांड सिक्किम का बीयर किंग मानी जाती है। इस कंपनी की हिट बियर देश भर में लोकप्रिय हो चुकी है। आंकड़ों की माने तो डैनी की यह ब्रांड करोड़ो रुपए का टर्नओवर देती है और सिक्किम की अर्थव्यवस्था में भी उनकी इसका का पूरा हाथ है।

राणा दग्गुबाती का Loca Loka टकीला
राणा दग्गुबाती दक्षिण भारत के सुपरस्टार कहे जाते है। उन्होंने हाल ही में Loca Loka नाम का एक टकीला ब्रांड लॉन्च किया है। यह ब्रांड आज भारत में तेजी से लोकप्रिय हो चुका है। यह प्रीमियम इंटरनेशनल टकीला है जिसकी कीमत ₹3000 से ₹6000 के आसपास बताई जा रही है। भारत के बाजारों में टकीला की फिलहाल ज्यादा मांग नहीं है। लेकिन पैन इंडिया बिजनेस होने की वजह से राणा दग्गुबाती को इस बिजनेस से करोड़ों का फायदा हो रहा है।

अजय देवगन का The GlenJourney व्हिस्की ब्रांड
अजय देवगन ने The GlenJourney नाम से प्रीमियम व्हिस्की ब्रांड में इन्वेस्टमेंट किया है। अजय देवगन से जुड़ते ही इस बिजनेस ने करोड़ों रुपए का टर्नओवर हासिल किया है। रिपोर्ट की माने तो चार महीनों में ही इस ब्रांड ने चार करोड़ का कारोबार कर लिया है। भारत में इसकी कीमत ₹2500 प्रति बोतल बताई जा रही है। यह आम ग्राहकों को टारगेट कर बेची जा रही है।

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के अल्कोहल ब्रांड बिजनेस में एंट्री का कारण
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अल्कोहल ब्रांड बिजनेस में एंट्री कर रहे हैं, जिसका सीधा और साफ कारण है देश भर में इसकी बढ़ती हुई मांग। केवल देश ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर अल्कोहल की मांग बढ़ती जा रही है। हर साल इस बिजनेस में 8% से 10% की ग्रोथ देखी जाती है। खासकर प्रीमियम और सुपर प्रीमियम कैटिगरीज में तो मार्जिन बहुत ज्यादा होता है।
वही जब किसी ब्रांड के साथ किसी सुपरस्टार का नाम जुड़ जाता है तो उस ब्रांड को मार्केट में जगह बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। बल्कि शुरुआत में ही तेज बिक्री होती है। सबसे खास बात यह लॉन्ग टर्म करियर है क्योंकि फिल्मी करियर सीमित समय तक रहता है जबकि इस प्रकार के बिजनेस जीवन भर कमाई की गारंटी देते हैं।
कुल मिलाकर ग्लैमर ,ग्लोबल ट्रेंड, हाई प्रॉफिट और लॉन्ग टर्म सिक्योरिटी यह चार बड़े कारण है जिसकी वजह से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अल्कोहल ब्रांड बिजनेस में एंट्री कर रहे हैं। सोर्सेस की मानें तो आने वाले समय में कई बड़े नाम भी इस ट्रेंड से जुड़ने वाले हैं।

