UPSC 2026 : अगर आप भी यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC)की सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने की तैयारी में थे, लेकिन किसी कारणश फॉर्म नहीं भर पाए तो आप सभी के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। लाखों अभ्यर्थियों के दबाव और अंतिम समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं को देखते हुए UPSC 2026 आवेदन तिथि लास्ट डे एक्सटेंडेड कर दी गई है। जी हां, अब उम्मीदवार UPSC 2026 के लिए 27 फरवरी 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
UPSC 2026 लास्ट डे एक्सटेंडेड का यह मौका उम्मीदवारों के लिए किसी जीवनदान से कम नहीं है। वे सभी उम्मीदवार जो वेबसाइट की स्लो स्पीड, सर्वर इशू या दस्तावेजों की कमी के चलते समय पर आवेदन पूरा नहीं कर पाए अब वह 27 फरवरी 2026 तक आराम से UPSC CSE और IFS 2026 के लिए आवेदन कर पाएंगे। UPSC द्वारा आवेदन तिथि आगे बढ़ाना हजारों छात्रों के लिए उम्मीद की किरण बन गया है।
UPSC नए रूल्स को देखते हुए कई छात्र फॉर्म भरने में हिचकिचा रहे थे और तिथि निकलने की वजह से पछता रहे थे। पर अब 3 दिनों का अतिरिक्त समय मिलने पर छात्रों को जीवनदान मिल गया है। वे सभी छात्र जो किसी कारणवश 24 फरवरी 2026 तक आवेदन नहीं कर पाए थे, वह अब 27 फरवरी 2026 शाम 6:00 बजे तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
UPSC 2026 अंतिम तिथि बढ़ने के बाद अब नई तिथियां
- नोटिफिकेशन जारी : 4 फरवरी 2026
- आवेदन आरंभ : 4 फरवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि : 24 फरवरी 2026 आवेदन की नई अंतिम तिथि : 27 फरवरी 2026 (शाम 6:00 बजे तक )
- UPSC करेक्शन विंडो : 27 फरवरी 2026 (शाम 6:00 बजे से 1 मार्च 2026 आवेदन विंडो बंद होने के तीन दिनों तक)
- UPSC प्रारंभिक परीक्षा :24 मई 2026
- UPSC मुख्य परीक्षा :21 अगस्त 2026
UPSC 2026 में आवेदन कैसे करें?
UPSC 2026 में स्टेप बाय स्टेप सही तरीका फॉलो कर आवेदक सटीक तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले upsconline.nic.in इस वेबसाइट को ओपन करें।
- इस वेबसाइट पर पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरे ।
- यदि OTR पहले कर चुके हैं तो सीधा लॉगिन क्रैडेंशियल्स का उपयोग कर पोर्टल पर लॉगिन करें।
- अथवा OTR रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन क्रैडेंशियल्स हासिल करें।
- लॉगिन करने के बाद UPSC 2026 का फॉर्म सामने आ जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म को सावधानी से भरना होगा।
- फॉर्म में अपना व्यक्तिगत विवरण, अपना शैक्षणिक विवरण, अपना पता इत्यादि विवरण सावधानी पूर्वक भरें।
- फॉर्म भरने के बाद मांगे गए दस्तावेज सही साइज में अपलोड करें।
- दस्तावेज अपलोड होने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें ।
- महिला /एससी/ एसटी और पीडब्ल्यूडी के लिए आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा, बाकियों को केवल ₹100 का शुल्क भरना होगा।
- इसके बाद अपना परीक्षा केंद्र चुने और फॉर्म को सबमिट करें।
- फॉर्म सबमिट होते ही कंफर्मेशन पेज अपने पास डाउनलोड कर ले।
UPSC 2026 नई अपडेट और नए बदलाव
UPSC की परीक्षा में हर साल लाखों युवा नौकरी पाने का सपना देखते हुए भाग लेते हैं। ऐसे में UPSC 2026 में केवल तारीख ही नहीं बदली गई बल्कि पूरी की पूरी प्रक्रिया, आवेदन के नियम ,वेरिफिकेशन यहां तक की सिलेक्शन प्रोसेस में भी बदलाव किए गए हैं। आवेदन करने से पहले इन बदलाव के बारे में जानना बेहद जरूरी है।
- UPSC के नए अपडेट के हिसाब से अब आवेदक को चार हिस्सों में आवेदन करना होगा।
- यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर बनाएं, CAF भरें,फॉर्म भरे , परीक्षा मॉड्यूल भरे।
- फॉर्म भरते वक्त केवल फोटो अपलोड नहीं करना होगा बल्कि लाइव वेबकैमरे से फोटो खिंचवानी भी होगी।
- फॉर्म भरते वक्त हाथ से 3 बार सिग्नेचर कर उसे स्कैन कर अपलोड करना होगा।
- फॉर्म भरते समय आधार वेरिफिकेशन भी करवाना होगा।
- फॉर्म भरने की अंतिम तिथि के बाद केवल 3 दिनों तक कनेक्शन विंडो खोली जाएगी और यह फॉर्म में सुधार करने का आखिरी मौका होगा।
- URN बनाने के बाद केवल एक बार प्रोफाइल अपडेट किया जा सकता है।
UPSC 2026 फॉर्म भरते समय कौन सी बातों का ध्यान रखें?
- UPSC 2026 में फॉर्म भरते समय OTR सिस्टम का पूरी तरह ध्यान दें।
- हमेशा OTR में वही डिटेल भरें जो आपके 10वीं के रिजल्ट से मेल खाती हो।
- फोटो में चेहरा स्पष्ट रूप से दिखना चाहिए।
- फोटो खिंचवाते समय चश्मा, टोपी, सनग्लासेस ना पहने।
- परीक्षा केंद्र चुनते समय सावधानी बरतें ।
- 3 बार किए जाने वाले सिग्नेचर को साफ सुथरे तरीके से कर अपलोड करें वरना परीक्षा के दौरान असुविधा हो सकती है।
- ध्यान रहे फॉर्म में नाम ,जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, OTR की जानकारी ,परीक्षा का प्रकार और नेशनलिटी जैसे विवरण में एक बार गलती हुई तो सुधार संभव नहीं होता इसीलिए इन्हें अपने 10वीं की मार्कशीट के आधार पर ही भरे।
कुल मिलाकर UPSC 2026 केवल एक परीक्षा नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण मौका है, जिसके जरिए उम्मीदवार को IAS, IPS, IFS जैसे विभागों में नियुक्ति मिलती है। परीक्षा की इसी प्रतिष्ठा को देखते हुए UPSC ने आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 तक आगे बढ़ा दी है। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वह इस अवसर का लाभ उठाएं और जल्द से जल्द सही तरीके से, बिना किसी त्रुटि के आवेदन कर परीक्षा की तैयारी शुरू कर दे।

