Sam Curran: इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी सैम कुरेन को पूरी दुनिया क्रिकेट के हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में जानती है। यह इंग्लैंड क्रिकेट टीम के एक ऑलराउंडर प्लेयर हैं। उनके खेल में उनका जुनून, उनकी स्ट्रेटजी और उनका एग्रेसिवनेस साफ दिखाई देता है। एक ऐसे युवा खिलाड़ी जिसने क्रिकेट के हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है, खासकर T20 क्रिकेट में अपनी तेज गेंदबाजी और सुपरहिट बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। सैम कुरेन की सबसे खास बात यह है कि वह लेफ्ट आर्म मीडियम फास्ट गेंदबाजी करते हैं।
उनकी गेंदबाजी की स्पीड लगभग 130 किलोमीटर प्रति घंटा है , जो निम्न से मध्यम गति की स्पीड मानी जाती है। उनकी सबसे खास बात है उनकी moonball शैली जो वे बल्लेबाजों को चकमा देने के लिए 75 से 81 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से भी कर सकते हैं। और वे लेफ्ट हैंड बैटिंग से टीम को मजबूती भी देते हैं।
इंग्लैंड की मैच किसी भी टीम के साथ हो सैम कुरेन अपने आप ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लग जाते हैं। क्योंकि उनके खेल में चतुराई,प्रेशर में विकेट निकालने की कला और कसी हुई गेंदबाजी साफ़ दिखाई देती है। उनके खेल में उनका आत्मविश्वास साफ झलकता है और टीम इंग्लैंड उन्हें अपने सबसे खतरनाक खिलाड़ी की सूची में शामिल करती है। यही वजह है कि हर कोई जानना चाहता है कि आखिर सैम कुरेन की बायोग्राफी क्या है? सैम कुरेन की नेटवर्थ क्या है? IPL में उन्हें कितने में खरीदा गया था?
Sam Curran केवल प्रोफेशनल क्रिकेटर नहीं बल्कि क्रिकेट DNA में है शामिल
सैम कुरेन अपने परिवार के केवल अकेले क्रिकेटर नहीं है। असल में उनके पिता, उनके दादा यहां तक की सैम कुरेन के दोनों बड़े भाई भी क्रिकेटर ही है। सैम कुरेन जिंबॉब्वे के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर केविन एम कुरेन के बेटे हैं। केविन एम कुरेन ने 1983 और 1987 के विश्व कप में जिंबॉब्वे की तरफ से क्रिकेट खेला था। सैम कुरेन के भाई टॉम कुरेन और बैन कुरेन भी इंग्लैंड की टीम के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं। यहां तक की सैम कुरेन के दादा केविन पी कुरेन भी क्रिकेट बैकग्राउंड से आते हैं।
सैम कुरेन के क्रिकेट करियर की शुरुआत
Sam Curran काफी कम उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। वह शुरुआत में सरे काउंटी टीम के युवा क्रिकेटर बने और अंडर 15 तथा अअंडर 17 की लेवल पर खेला। उसके बाद उन्हें सबसे पहला मौका 13 जुलाई 1915 को मिला जहां उन्होंने अंडर 17 का मैच खेला और सरे काउंटी के इतिहास में दूसरे सबसे मिला युवा खिलाड़ी बने।
सैम कुरेन की सबसे बड़ी उपलब्धियां
सैम कुरेन ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा । उन्होंने 1 जून 2018 को भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू खेला । ODI डेब्यु के रूप में उन्होंने 24 जून 2018 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेला और T20I में न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 नवंबर 2019 को मैच खेला। इसके अलावा उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि थी T20 वर्ल्ड कप 2022 में प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट बनना। T20I में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज विकेट लिए और 2023 में पहले ऐसे अंग्रेज गेंदबाज बने जिन्होंने वर्ल्ड कप मैच में पहले ही गेंद पर विकेट ले लिया।
सैम कुरेन IPL से सबसे महंगे प्लेयर
सैम कुरेन क्रिकेट प्रेमियों के भी काफी खास हैं। उनके लिए लोगों की दीवानगी तब और ज्यादा बढ़ गई जब उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में शामिल किया गया। 2019 में सैम कुरेन को पंजाब ने खरीदा। 2020-21 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें अपने लिए रिजर्व किया। और 2023 में फिर पंजाब किंग्स ने उन्हें खरीद लिया। 2023 में सैम कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ में खरीदा और इसी के साथ में IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए।
जल्द ही बंधने वाले हैं सैम कुरेन शादी के बंधन में
Sam Curran गर्लफ्रेंड इसाबेला ग्रेस के साथ सगाई कर चुके हैं। इसाबेला और सैम काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। इसाबेला ग्रेस लंदन बेस्ड एक्ट्रेस हैं। वे थियेटर में ग्रेजुएशन कर चुकी हैं और एक जानी मानी एथलीट भी हैं। 2025 में इन दोनों ने अपनी इंगेजमेंट की घोषणा की थी और सोशल मीडिया पर प्रपोजल की तस्वीरें साझा की थी। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ ही महीनों में दोनों शादी भी कर लेंगे। मतलब मोस्ट एलिजिबल बैचलर ऑल राइट रिजर्व्ड हो चुके हैं।
सैम कुरेन की नेटवर्थ और उनकी कमाई
सैम कुरेन की बायोग्राफी का जिक्र हो और उनकी नेटवर्थ की बात हो ऐसा कैसे हो सकता है? सैम कुरेन की कुल नेटवर्थ लगभग 8 से 10 मिलियन डॉलर बताई जाती है मतलब 80 करोड़ से भी अधिक। उनकी असली आय क्रिकेट से ही आती है। वहीं IPL की फीस ,अन्य विदेशी लीग के साथ खेलने की फीस और क्रिकेट कॉन्ट्रैक्ट तथा ब्रांड एंडोर्समेंट से उन्हें अच्छा खासा मेहनताना मिल जाता है। इसके अलावा सोशल मीडिया और इवेंट्स से भी सैम कुरेन को अच्छी खासी आय मिल जाती है। सैम कुरेन के पास इंग्लैंड में अपनी खुद की आलीशान प्रॉपर्टी और लग्जरी कारें हैं। उनका लाइफस्टाइल भी काफी हाई-फाई है।
सैम कुरेन एक ऐसे युवा खिलाड़ी है जो दिन-ब-दिन नए माइलस्टोन को छू रहे हैं। एक ऑलराउंडर युवा खिलाड़ी जो इंग्लैंड की टीम को नई ऊंचाइयों पर लेकर जा रहा है जो जब भी फील्ड पर आता है सुर्खियां जरूर बंटोरता है। इसीलिए ODI हो या T20 वर्ल्ड कप हो या IPL सैम कुरेन के चर्चे जरूर सुनने को मिलते हैं।

