Bollywood

YRF अल्फा मूवी स्पाई यूनिवर्स: थिएटर में मिलेगा सुपर स्पाई क्रॉसओवर का सरप्राइज?? क्या इसलिए YRF ने ठुकराई 215 करोड़ की OTT डील?

YRF अल्फा मूवी स्पाई यूनिवर्स

YRF अल्फा मूवी स्पाई यूनिवर्स : बॉलीवुड के गलियारों में YRF की अल्फा का चर्चा गर्म हो चुका है। YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड एक्शन फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की जाने वाली है। इस मूवी को लेकर YRF ने हाल ही में एक बहुत बड़ा कदम उठाया है।जी हाँ, YRF ने नेटफ्लिक्स की 215 करोड रुपए की डील को ठुकरा कर अल्फा को सीधे थिएटर में उतारने का फैसला कर लिया है। YRF के इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद अब चर्चा शुरू हो गई है कि क्या YRF ने थिएटर में सुपर स्पाई एंट्री प्लान की है? क्या इस मूवी में YRF के अन्य स्पाई का क्रॉसओवर दिखाया जाएगा?

बता दें यह फीमेल लीड एक्शन फिल्म केवल एक साधारण रिलीज नहीं होगी। बल्कि यह YRF स्पाई यूनिवर्स की सिनेमैटिक इवेंट होने वाली है। क्योंकि जिस प्रकार यशराज फिल्म्स ने ‘अल्फा’ पर भरोसा दिखाया है वह साफ इशारा करता है कि यह फिल्म केवल कमाई के लिए नहीं बल्कि इवेंट एक्सपीरियंस के लिए बनाई जा रही है. सूत्रों की माने तो ₹215 करोड़ की डील ठुकराने का फैसला छोटा फैसला नहीं है। ‘अल्फा’ के मेकर्स को भरोसा है कि अल्फा का जादू बड़े पर्दे पर ही चलेगा, जहां तालिया और सीटियों के बीच शायद कोई सुपर स्पाई एंट्री होने वाली है।

क्या YRF अल्फा मूवी स्पाई यूनिवर्स में मिलेगा सच में सुपर स्पाई क्रॉसओवर?

YRF spy universe

‘अल्फा’ मूवी आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ को लीड एक्ट्रेस के रूप में रखकर तैयार की गई है। इस मूवी में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी दिखाई देंगे। मूवी को शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है जो थ्रिलर प्रोजेक्ट के लिए पहचाने जाते हैं। यह मूवी एक्शन और स्पाइ ड्रामा को एक साथ जोड़ने वाली है।

बात करें इस मूवी को लेकर लगाए जाने वाले कयासों की तो बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा छिड़ चुकी है कि इस मूवी को बड़े पर्दे पर इसीलिए ही रिलीज किया जा रहा है क्योंकि इस मूवी में YRF के स्पाई यूनिवर्स के बड़े स्टार एंट्री करने वाले हैं। यह मूवी किसी बड़े स्पाई क्रॉसओवर की नींव रखने वाली है। फिल्म विशेषज्ञों का तो यह भी मानना है कि इस मूवी में किसी सुपर एजेंट का छोटा सा लेकिन असरदार कैमियो रखा जाएगा ताकि थिएटर में तालिया और सीटियों की गूंज सुनाई दे सके।

नेटफ्लिक्स की ₹215 करोड़ की डील पर यशराज फिल्म का बयान

हाल ही में खबर सामने आई कि यशराज ने नेटफ्लिक्स के ₹215 करोड़ की डील ठुकरा दी है और कहा है कि यह मूवी पहले बड़े पर्दे पर रिलीज होगी और उसके बाद ही OTT पर आएगी। स्ट्रीमिंग को लेकर यशराज ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि फीमेल लीड फिल्म को नकारात्मक रूप से पेश करने की कोशिश की जा रही है। जबकि यशराज फिल्म को पूरा भरोसा है कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर कमाल करने वाली है।

YRF अल्फा मूवी

बता दे अब तक के ट्रेंड के अनुसार यशराज फिल्म सीधे OTT पर कोई फिल्म नहीं लाता। पहले फ़िल्म थियेट्रिकल रिलीज की जाती है और उसके बाद ही OTT पर स्ट्रीमिंग की जाती है। मतलब यशराज फिल्म का मानना है कि YRF अल्फा मूवी स्पाई यूनिवर्स उस लेवल की मूवी है जिसका असली अनुभव सिनेमा घरों में ही आएगा।

कब रिलीज होगी ‘अल्फा’ मूवी ?

बात की जाए अल्फा मूवी के थियटेरिकल रिलीज की तो यह आधिकारिक रूप से 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघर में रिलीज होगी। OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज की अभी तक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि यशराज फिल्म का ट्रेंड रहा है कि वे सिनेमा घरों की रिलीज के 60 दिनों बाद ही OTT प्लेटफॉर्म्स पर मूवी स्ट्रीम करते हैं। हालांकि अब यह मूवी के परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगा कि वह मूवी कब और कौन से प्लेटफार्म पर रिलीज करते हैं।

स्पाई यूनिवर्स के कौन से कलाकार दिखने के चांसेस हैं?

YRF अल्फा मूवी स्पाई यूनिवर्स को लेकर अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस फिल्म में स्पाई यूनिवर्स के कौन से कलाकार कैमियो करेंगे? क्योंकि यशराज फिल्म का स्पाई यूनिवर्स पहले से ही बड़े किरदारों से भर चुका है। सलमान खान टाइगर के रूप में, शाहरुख खान पठान के रूप में और रितिक रोशन कबीर के रूप में पहले ही यश राज यूनिवर्स से जुड़ चुके हैं। ऐसे में आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ के सपाई थ्रिलर फिल्म में कौन सा स्पाई अपना कैमियो करने वाला है ? या फिर इस मूवी के साथ इसका क्रॉसओवर किया जाएगा यह तो बड़े पर्दे पर रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

कुल मिलाकर जिस प्रकार YRF फिल्म ने ₹215 करोड़ की नेटफ्लिक्स डील ठुकरा कर ‘अल्फा’ मूवी पर अपना भरोसा दिखाया है इससे दर्शकों को अब यह अंदेशा होने लगा है कि यह मूवी जरूर कुछ बड़ा और कुछ धुआंधार लेकर आएगी

Read More: The Wedding Of Virosh: फैन्स के दिए हुए नाम को रश्मिका-विजय ने कर दिया ऑफिशल

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp