Entertainment

हार्दिक पांड्या सक्सेस और गर्लफ्रेंड : लेडी लक का चला जादू, बेटे को 4 करोड़ की कार, टीम इंडिया के लिए बने ट्रंप कार्ड

हार्दिक पांड्या सक्सेस और गर्लफ्रेंड

हार्दिक पांड्या सक्सेस और गर्लफ्रेंड :19 फरवरी को गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ रोमांटिक डेट, बेटे अगस्त्य को दी 4 करोड़ की लग्जरी कार और T20 में निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका

हार्दिक पांड्या केवल एक शानदार खिलाड़ी नहीं बल्कि वर्तमान में टीम इंडिया के लिए गेम चेंजर बन गए हैं । क्रिकेट जगत के जानकार और भारतीय टीम के खिलाड़ियों का मानना है की हार्दिक पांड्या T20 वर्ल्ड कप में महत्त्वपूर्ण जगह बना चुके हैं। उनके बिना T 20 में टीम वह प्रदर्शन नही कर पाती जो आज कर रही है।

विशेषकों की माने तो जब पांड्या टीम में रहते हैं तब खेल की रणनीति और खेल का संतुलन बेहतर रहता है। उनके बिना टीम अधूरी सी लगती है। भारतीय क्रिकेट टीम हार्दिक पांड्या को गेंदबाजी और बल्लेबाजी में ट्रंप कार्ड की तरह इस्तेमाल कर रही है। यही वजह है की हार्दिक पांड्या केवल एक खिलाड़ी नहीं बल्कि अब टीम इंडिया के स्ट्रक्चर का अहम हिस्सा बन गए हैं।

बेटे अगस्त्य को गिफ्ट में दी 4 करोड़ की लग्जरी कार

हार्दिक पांड्या भले ही अपनी पूर्व पत्नी नताशा स्टैंकॉविक से अलग हो चुके हैं। लेकिन वह आज भी वह अपने 5 वर्षीय बेटे अगस्त्य की जरूरत का पूरा ध्यान रखते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा कदम उठाया जिसकी वजह से क्रिकेट प्रेमी ही नहीं बल्कि आम जनता भी प्रभावित हो गई। हार्दिक पांड्या ने अपनी पूर्व पत्नी नताशा स्टैंकॉविक और 5 वर्षीय बेटे अगस्त को 4 करोड़ की लग्जरी कार लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की है और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या को एक जिम्मेदार पिता के नजरिए से देखा जा रहा है। दूर रहते हुए भी उन्होंने अपने बेटे के आराम और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा है। इसीलिए उन्होंने 4 करोड़ जैसी लग्ज़री कार अपने बेटे को दी है ताकि बेटा आराम से सफर कर सके। हार्दिक पांड्या का यह जेस्चर दिखाता है कि वह दूर रहने के बाद भी अपनी पत्नी नताशा स्टैंकॉविक और बेटे अगस्त्य की जरूरत का पूरा ध्यान रखते हैं।

हार्दिक पांड्या की सक्सेस और गर्लफ्रेंड का है सीधा कनेक्शन

Hardik pandya ex wife and gf

हार्दिक पांड्या आजकल क्रिकेट ही नहीं बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से भी काफी चर्चा में हैं। एक ओर जहां हार्दिक पांड्या जिम्मेदार पिता के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वही प्यार में डूबे हुए एक रोमांटिक लड़के की तरह अपनी 25 वर्षीय गर्लफ्रेंड को भी खुश करने में लगे हुए हैं। वह अपने नए रिश्ते को खुलकर जी रहे हैं। लोगों का मानना है कि उनकी लेडी लक माहिका शर्मा जब से उनकी जिंदगी में आई है तब से हार्दिक पांड्या का प्रोफेशनल ग्राफ भी ऊपर उठने लगा है।

mahika sharma

 

सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की रोमांटिक तस्वीर काफी वायरल हो रही हैं। हाल ही में हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा का 25 वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने रोमांटिक अंदाज में सारी तैयारियां की और उससे जुड़े कुछ फोटोस भी इंस्टाग्राम पर साझा किये जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया। हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर फैन्स को काफी आकर्षित कर रही है

कैसा है हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैंकॉविक का वर्तमान रिश्ता

वर्तमान में हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैंकॉविक भले ही साथ नहीं है लेकिन दोनों एक दूसरे के प्रति कोई कड़वाहट नहीं उगलते। दोनों को-पेरेंटिंग कर रहे हैं। मतलब पति-पत्नी के रूप में भले ही साथ नहीं है लेकिन माता-पिता के रूप में भी बच्चे की देखभाल मिलकर कर रहे हैं। तलाक के बाद भी हार्दिक और नताशा कई बार बेटे के खास मौकों पर एक साथ दिखाई दिए हैं और दोनों एक दूसरे के प्रति सम्मानजनक व्यवहार रखते हैं।

हार्दिक पांड्या आज केवल क्रिकेट ही नहीं बल्कि अपने व्यक्तिगत रिश्ते और पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिए भी काफी चर्चाओं में है। जहां एक ओर टीम इंडिया ने उनके योगदान को काफी अहम माना है वही हार्दिक पांड्या ने भी एक परिपक्व और जिम्मेदार पिता के रूप में नया उदाहरण पेश किया है। साथ ही अपनी गर्लफ्रेंड को भी वे रोमांटिक रूप से काफी खुश रख रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोगों का यही कहना है की हार्दिक पांड्या को उनके जीवन का असली प्यार मिल चुका है। इसीलिए वह अपने पर्सनल प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की कर रहे हैं।

Read More: Divyang T-20: विश्व में पहली बार लगातार 100 घंटे क्रिकेट खेल रहे मप्र के दिव्यांग खिलाड़ी

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp