शकीरा इंडिया कॉन्सर्ट 2026 : 2026 अप्रैल में विश्व की सबसे बड़ी पॉप सिंगर शकीरा भारत की धरती पर 19 साल बाद आने वाली हैं। जी हां, लगभग 19 साल बाद शकीरा मुंबई और दिल्ली के स्टेडियम में लाइव परफॉर्मेंस के लिए आ रही हैं। यह केवल एक कंसर्ट नहीं होगा बल्कि संगीत से समाज के बदलाव का सफर भी होगा।
शकीरा अपने हिट गाने जैसे की Hips Don’t lie, Waka Waka, Whenever, Wherever गानों की वजह से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। लंबे समय से भारत के फैंस शकीरा के कंसर्ट का इंतजार कर रहे थे। शकीरा का यह कंसर्ट केवल एक मनोरंजन कंसर्ट नहीं होने वाला बल्कि शकीरा की तरफ से एक बहुत बड़े सामाजिक मिशन की शुरुआत भी है।
शकीरा इंडिया कॉन्सर्ट 2026 डेट जगह और टिकट की जानकारी
- शकीरा इंडिया टूर 2026 भारत के दो बड़े शहरों में हो रहा है मुंबई और दिल्ली
- 10 अप्रैल 2026 को मुंबई महालक्ष्मी रेस कोर्स में शकीरा का यह शो होने वाला है।
- वही 15 अप्रैल 2026 नई दिल्ली जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में यह कॉन्सर्ट आयोजित किया जाएगा।
टिकट बुकिंग के लिए District by Zomato एप के साथ पार्टनरशिप की गई है। वही HSBC क्रेडिट कार्ड धारकों को 48 घंटे पहले प्री-सेल एक्सेस मिलेगा मतलब 27 फरवरी 2026। जनरल बुकिंग 1 मार्च 2026 से शुरू होने वाली है।
क्या है शकीरा इंडिया कॉन्सर्ट 2026 की विशेषता
शकीरा का इंडिया टूर फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट 2026 के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। यह एक नॉन प्रॉफिटेबल ऑर्गेनाइजेशन है। इस बार शकीरा इसे मल्टी सिटी एडिशन के रूप में ला रही है। मतलब यहां संगीत का आनंद तो लिया जाएगा पर होने वाली कमाई से भूख और पोषण जैसे सामाजिक मुद्दों को सुलझाया जाएगा। शकीरा ने खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि भारत में परफॉर्म करने के लिए वे बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। उनके लिए यह शो बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि यह शो हर बच्चे को भोजन और पोषण की गारंटी देगा।
शकीरा इंडिया कॉन्सर्ट 2026 टिकट सेल टाइमलाइन
शकीरा इंडिया कॉन्सर्ट 2026 में HSBC क्रेडिट कार्ड होल्डर के लिए 27 फरवरी से प्री-सेल एक्सेस शुरू हो जाएगा। मतलब HSBC क्रेडिट कार्ड धारक एक दिन पहले ही टिकट खरीद सकते हैं।
जनरल टिकट बुकिंग 1 मार्च 2026 1:00 बजे से शुरू हो जाएंगे। टिकट की प्राइस कुछ इस प्रकार होंगे:
- जनरल एडमिशन : 400 से 6000
- सिल्वर सीटिंग : 7000 से 10000
- गोल्ड सीटिंग : 12000 से 18000v
- VIP और प्रीमियम टिकट : 20000 से 24000
शकीरा इंडिया कॉन्सर्ट 2026 टिकट बुक कैसे करें?
- शकीरा इंडिया कॉन्सर्ट 2026 की टिकट बुक करने के लिए पहले अपने मोबाइल में District App डाउनलोड करें।
- इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद यहां रजिस्ट्रेशन पूरा करें और वेरिफिकेशन कर लॉगिन करें।
- ध्यान रखें यदि आप HSBC कार्ड होल्डर है तो 27 फरवरी 2026 12:00 बजे से पहले लॉगिन सेट कर लें और टिकट रेंज चुनकर सीट चुन लें और पेमेंट करें।
- बाकियों के लिए टिकट बुकिंग 1 मार्च 2026 से बुकिंग शुरू होगी।
- ऐसे में 1 मार्च 2026 से पहले ही लॉगिन तैयार रखें ताकि जल्द से जल्द टिकट बुक किया जा सके।
शकीरा इंडिया कॉन्सर्ट 2026 टिकट बुकिंग के सीक्रेट हैक्स
वे सारे फैन्स जो शकीरा इंडिया कॉन्सर्ट 2026 में जाना चाहते हैं वह कुछ हैक्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं जैसे की:
- प्री सेल तरीके का इस्तेमाल करें, लिंक लाइव होते ही फटाफट पेमेंट कर टिकट बुक कर ले।
- मल्टीप्ल डिवाइसेज से लॉगिन तैयार रखें ताकि टिकट जल्द से जल्द रोकने में मदद मिले।
- सीट प्रेफरेंस सेट कर पहले से ही चुनकर डीटेल्स भर दे ताकि सीट लॉक की जा सकें।
- Buy Now Pay Later जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करें।
- इसके अलावा फीडिंग इंडिया और अन्य सोशल चैनल के माध्यम से ट्राई करें कई बार इनके पास भी एक्स्ट्रा/स्पेशल टिकट उपलब्ध होती है।
कुल मिलाकर शकीरा इंडिया कॉन्सर्ट 2026 पूरे 19 साल बाद भारत में होने वाला है। इंटरनेशनल म्यूजिक और सामाजिक पहल का यह अद्भुत संगम फैंस को काफी एक्साइटेड कर रहा है। मुंबई और दिल्ली में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए केवल लोकल लोग ही नहीं बल्कि देश भर के सेलिब्रिटीज, VIP इकट्ठा होने वाले हैं। ऐसे में यदि आप भी शकीरा के दीवाने हैं और सामाजिक उद्देश्य में अपना योगदान देना चाहते हैं तो 27 फरवरी 2026 टिकट बुकिंग शुरू होने वाली है। आप अपने और अपने परिजनों की टिकट बुक कर इस कॉन्सर्ट का मजा उठा सकते हैं।
Read More: खुशी मुखर्जी बोल्ड ड्रेस विवाद: रिवीलिंग लुक में स्पॉट हुई खुशी मुखर्जी ड्रेस देखकर लोग हो गए दंग












