खुशी मुखर्जी बोल्ड ड्रेस विवाद : मुंबई की चमक दमक भरी दुनिया में ग्लैमरस और स्टाइलिश अवतार सभी को पसंद आता है। लेकिन इस भीड़ में सेलिब्रिटीज़ ऐसी भी हैं जो एक्टिंग से नहीं बल्कि अपने बोल्ड लुक और विवादित हरकतों की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे ही एक सेलिब्रिटी है खुशी मुखर्जी, जो आज फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं।

हाल ही में मुंबई की सड़कों पर खुशी मुखर्जी को स्पॉट किया गया, जिन्होंने कुछ अजीब सा रिवीलिंग आउटफिट पहना था। नाम के लिए काले रंग के इनर वियर के ऊपर खुशी मुखर्जी ने एक के दुपट्टे की तरह कपड़ा ओढ़ रखा था जो शरीर को ढकने की बजाय शरीर की नुमाइश कर रहा था। और इसी के बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया।
क्या है खुशी मुखर्जी बोल्ड ड्रेस वाला विवाद?
हाल ही में मुंबई की सड़कों पर खुशी मुखर्जी रिवीलिंग आउटफिट में स्पॉट हुई। जिसे पेपराजी ने अपने कमरे में कैद किया। इस दौरान खुशी मुखर्जी नाम मात्र के कपड़े लपेटे हुए दिखाई दे रही हैं। यह पहली बार नहीं है जो खुशी मुखर्जी इस प्रकार के अजीब कपड़ों में देखी गई हैं। इसके पहले भी खुशी मुखर्जी सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे खुले कपड़ों में स्पॉट हो चुकी हैं। हर बार उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं जिसके बाद नेटीजेन्स की तीखी प्रक्रिया देखने को मिलती है। आजकल तो लोग उर्फी जावेद को खुशी मुखर्जी से बेहतर बताने लगे हैं।
View this post on Instagram
बता दे इससे पहले भी खुशी मुखर्जी कभी सी थ्रू ट्रांसपेरेंट ड्रेस तो कभी फुल बैकलेस आउटफिट जैसी विवादित फैशन चॉइस में देखी गई हैं। उनका एक वीडियो तो इतना वायरल हुआ जहां खुशी मुखर्जी की अजीब सी ड्रेस हवा की वजह से उड़ती रही तो खुशी मुखर्जी को अपने हाथों से अपने प्राइवेट पार्ट को ढांकना पड़ा। हद तो सब हो गई जब खुशी मुखर्जी ने उस दौरान इनरवियर भी नहीं पहने थे। हालांकि बाद में विवाद बढ़ गया तो खुशी मुखर्जी ने बताया कि उन्होंने थॉन्ग पहन रखा था। जिस पर राखी सावंत ने भी उन्हें ट्रोल भी किया। आए दिन खुशी मुखर्जी के यह अजीब गरीब फैशन सेंस वाली वीडियो इंटरनेट पर आपकी तरफ फैल जाते हैं।
लोगों ने पूछा क्या यह पब्लिसिटी का हिस्सा है?

खुशी मुखर्जी के बोल्ड ड्रेस वीडियो सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर भी तहलका मच चुका है। लोग अब सवाल कर रहे हैं कि यह क्या पब्लिसिटी पाने का कोई नया तरीका है? क्योंकि खुशी मुखर्जी ना किसी फिल्म में अभिनय कर रही है और ना ही किसी म्यूजिक वीडियो से जुड़ी हैं। परंतु सोशल मीडिया पर छाए रहने के लिए उन्हें यही हथकंडे दिखाई देते हैं।
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया के बढ़ते क्रेज़ की वजह से लोगों ने वायरल होने को ही स्टारडम की सीढ़ी बना लिया है। इसी की वजह से शायद खुशी मुखर्जी विवादित फैशन बोल्ड लुक और कंट्रोवर्सी का सहारा लेती हैं। आलोचकों की माने तो खुशी मुखर्जी जानबूझकर ऐसी वीडियो और लुक तैयार करती हैं,कि उन्हें सुर्खियों में समेटा जा सके और उनका फॉलोअर बेस बढ़ सके।
आखिर कौन है खुशी मुखर्जी?
View this post on Instagram
खुशी मुखर्जी एक एक्ट्रेस मॉडल और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और बाद में अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने रियलिटी टीवी के कुछ प्रोजेक्ट स्प्लिट्सविला 10 और लव स्कूल 3 में अपनी बोल्ड पर्सनालिटी पेश की। साउथ इंडियन फिल्मों में भी उन्होंने साइड रोल किए हैं। हालांकि उनका फिल्मी करियर अभी तक स्थापित नहीं हुआ है। लेकिन अपने बोल्ड रिवीलिंग लुक की वजह से वह सोशल मीडिया पर लाइम लाइट जरूर बटोरती है।
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
खुशी मुखर्जी के वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। उनके वीडियो को लेकर लोगों के अपने-अपने मत है। कुछ लोग खुशी मुखर्जी के कपड़ों की चॉइस को उनकी आजादी बताते हैं, तो कुछ लोग यह उनके इस डिसीजन को बॉडी पॉजिटिविटी का हिस्सा मानते हैं। वही आलोचकों की माने तो यह सब कुछ मर्यादा से बाहर है। खुशी मुखर्जी जिस प्रकार के रिवीलिंग कपड़े पहनती हैं वह सार्वजनिक स्थानों पर पहनने लायक कपड़े नहीं है। इंस्टाग्राम और X पर तो खुशी मुखर्जी को काफी ट्रोल किया जा रहा है।
खुशी मुखर्जी की कहानी सोशल मीडिया का वह रूप दिखाती है जहां ग्लैमर और बोल्डनेस को सफलता का रास्ता मानकर आगे बढ़ा जाता है। लेकिन जब इन अभिनेत्री के साथ कुछ हो जाए तो वह विक्टिम कार्ड खेलने लग जाती है। पब्लिक प्लेस की एक मर्यादा होती है और सामाजिक सीमाओं को भी मानना अनिवार्य है। ऐसे में खुशी मुखर्जी के फैशन स्टेटमेंट ने एक बार फिर से सवाल उठाया है कि क्या पब्लिसिटी पाने के लिए यह सब करना जरूरी है












