उदयपुर लिव इन रिलेशनशिप: जिंदगी भर साथ निभाने के वादे करने वाला रिश्ता जब दर्द और धमकियों में बदल जाए तो रिश्तो से विश्वास उठ जाता है। ऐसा ही एक मामला उदयपुर से सामने आ रहा है। उदयपुर लिव इन रिलेशनशिप बलात्कार केस ने आज देश को हैरान कर दिया है।उदयपुर लिव इन रिलेशनशिप बलात्कार मामले में मध्य प्रदेश के एक युवक पर उदयपुर की युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया है कि युवक ने प्यार के बहाने उसे फंसाया, उसके साथ जबरदस्ती सेक्सुअल रिलेशनशिप बनाए। इसके बाद उसे बंदी बनाकर रखा और लगातार उसके साथ दरिंदगी करता रहा।
उदयपुर लिव इन रिलेशनशिप बलात्कार का यह मामला सोशल मीडिया पर जबरदस्त तूल पकड़ चुका है। बलात्कारी पीड़िता को लगातार बदनाम करने की धमकी देता रहा और उसके साथ गलत करता रहा। इस केस ने देश भर में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले जोड़ों पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है और आज यह केस पुलिस के जांच का हिस्सा बन चुका है।
क्या है उदयपुर लिव इन रिलेशनशिप बलात्कार वाला पूरा मामला?
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यह मामला डेढ़ साल पहले शुरू हुआ। जब पीड़िता की मुलाकात मध्य प्रदेश के मंदसौर निवासी विवेक जोशी से हुई। पीड़िता कि यह मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। आरोपी विवेक जोशी ने पीड़िता को लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए मना लिया। आरोपी ने 12 मार्च 2025 को पीड़ित के साथ प्रतापगढ़ कोर्ट परिसर में लिव इन रिलेशनशिप कॉन्ट्रेक्ट बनवाया और उस पर पीड़िता के हस्ताक्षर लिए।
पीड़िता आरोपी के साथ मंदसौर में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। यहां आरोपी ने युवती की सहमति के बिना उसके साथ पहले यौन संबंध बनाएं और उसे बंधक बना लिया।आरोपी रोज उसके साथ मारपीट करता और जबरदस्ती उसे सेक्सुअल रिलेशनशिप बनाने के लिए मजबूर करता। युवति जब मना करती तो सोशल मीडिया पर उसे बदनाम करने की धमकी देता।
लंबे समय तक बदनामी और धमकी के डर से युवती चुप रही। परंतु 6 जुलाई 2025 को उसने अपनी मां को फोन पर पूरी स्थिति बता दी। जिसके बाद उसके परिजन उसे वापस उदयपुर लेकर गए। उदयपुर में पहले उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज की लेकिन थाना प्रभारी ने कोई कार्यवाही नहीं कि। इसके बाद पीड़िता के परिवार में न्यायालय में केस आगे बढ़ाया और न्यायालय के आदेश पर ही हिरणमगरी थाना पुलिस ने FIR दर्ज की है और अब जांच शुरू कर दी गई है।
मामले का ताजा अपडेट
फरवरी 2026 की रिपोर्ट के अनुसार उदयपुर लिव इन रिलेशनशिप बलात्कार मामले पर जांच जारी है। पुलिस FIR दर्ज कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। युवती की शिकायत पर न्यायालय ने भी कार्यवाही की आदेश दे दिए है। जिसके चलते अब आरोपी से भी पूछताछ शुरू कर दी गई है। यह भी जांचा जा रहा है कि आरोपी के पास पीड़िता के कौन से वीडियो या कौन से फोटोस थे जिसके चलते वह पीड़िता का रेप करता उसे मारता और धमकाता था?
लिव इन रिलेशनशिप से जुड़ा कानूनी एंगल
उदयपुर लिव इन रिलेशनशिप बलात्कार मामला सामने आते ही भारत भर में लिव इन रिलेशनशिप पर सवाल खड़े हो चुके हैं। हालांकि भारत का कानून लिवइन रिलेशनशिप को मान्यता देता है। लेकिन जब इस रिश्ते में धोखा, जबरदस्ती और हिंसा जुड़ जाती है तब यह अपराध की श्रेणी में आता है।
कई बार ऐसा देखा गया कि लिव इन रिलेशनशिप में कपल्स केवल शारीरिक बेनिफिट के लिए ही एक साथ रहते हैं। ऐसे में कई केसेस में महिलाओं की शिकायतें भी सामने आई है। हाल ही में मध्य प्रदेश में भी एक 22 वर्षीय महिला को 2 दिन तक बंधक बनाकर बलात्कार करने का मामला सामने आया। लिव इन रिलेशनशिप विश्वास और सुरक्षित रिश्तों के मूल्य पर प्रश्न खड़े करते हैं।
कुल मिलाकर उदयपुर लिव इन रिलेशनशिप बलात्कार का यह मामला कोई नया मामला नहीं है। आए दिन ऐसे मामले देखने को मिलते हैं। बलात्कार करना, बंधक बनाना, धमकी देना, बदनामी फैलाना यह सारे मामले समाज को खोखला कर रहे हैं। इसकी वजह से कानून व्यवस्था पर भी गहरा असर पड़ रहा है। हालांकि अब देखना यह होगा कि उदयपुर लिव इन रिलेशनशिप बलात्कार वाले मामले में आखिर जांच में क्या सामने आता है और पीड़िता को न्याय कब तक मिलता है?
Read More:गर्लफ्रेंड का कत्ल, मौत के बाद रेप और काला जादू: Indore MBA student murder ने देश को हिला दिया

