द केरल स्टोरी 2: जब भी कभी कोई सिनेमा समाज के संवेदनशील मुद्दों को छूता है, तो वह केवल मनोरंजन नहीं रह जाता वह बन जाता है राजनीति का केंद्र। केरल स्टोरी 2 के साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है। केरल स्टोरी 2 गोज बियोंड का ट्रेलर सामने आया है। इसके ट्रेलर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। लोग सवाल उठाने लगे हैं कि क्या यह फिल्म सच में वास्तविक घटनाओं पर आधारित है या फिल्म एक प्रोपेगेंडा है?
इस फिल्म के पहले पार्ट ‘केरल स्टोरी’ में भी कुछ ऐसी ही घटनाएं दिखाई गई थी जिसकी वजह से देश भर में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। फिल्म को लव जिहाद और धर्मांतरण के एंगल से दिखाया गया था, जिसके बाद अदालत से लेकर राजनीतिक दलों में बहस छिड़ गई थी। अब इसकी सीक्वल द केरल स्टोरी 2 ने भी उसी विवाद को ताजा कर दिया है। क्योंकि केरल स्टोरी 2 गोज़ बियॉन्ड के ट्रेलर रिलीज के बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस फिल्म पर आपत्ति उठाई है और इसे प्रोपेगेंडा और विभाजनकारी सिनेमा बताया है।
क्या द केरल स्टोरी 2 सच पर आधारित है?
द केरल स्टोरी 2 के निर्माता का दावा है कि यह फिल्म वास्तविक कोर्ट केस और अलग-अलग लोगों की जिंदगी से प्रेरित है। निर्माता-निर्देशक ने बताया है कि उन्होंने इस फिल्म को बनाने से पहले 6-7 महीने तक लगातार केरल में रहने वाले पीड़ित परिवारों और कोर्ट की फाइलों से शोध किया है। कहानी को लाइव केसेस से जोड़ने की कोशिश की है।
हालांकि यह फिल्म एक सटीक डॉक्यूमेंट्री नहीं है बल्कि अलग-अलग केसेस को मिलाकर एक कहानी गढ़ी गई है जिनमें से कई घटनाएं सच में केरल में हो चुकी हैं। मतलब यह फिल्म सच पर आधारित होने का दावा करती है लेकिन वास्तविक समाचार रिपोर्टिंग या दस्तावेज जैसे कोई सबूत नहीं हैं। देखा जाए तो फिल्म असल में असली घटनाओं से प्रेरणा लेकर बनाई गई है। ऐसे में सभी दृश्य और फिल्म की घटनाएं वास्तविक साथ से मेल खाएंगे जरूरी नहीं।
द केरल स्टोरी 2 को लेकर केरल सरकार की प्रतिक्रिया
द केरल स्टोरी 2 को लेकर केरल सरकार भी अब अपना कड़ा रुख दिख रही है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस फिल्म को झूठ और विवाद खड़ा करने वाला बताया है। उन्होंने फिल्म को पूरी तरह से प्रोपेगेंडा कहा है। उन्होंने यह भी कहा है की केरल स्टोरी पार्ट 1 मे भी धार्मिक कट्टरता दिखाई गई थी, जो की पूरी तरह से असत्य था। वही द केरल स्टोरी पार्ट 2 मे भी जबरदस्ती विवाद खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। जबकि केरल में भेदभाव, दंगे या सांप्रदायिक हिस्सा का नामोनिशान नहीं है।
द केरल स्टोरी 2 ट्रेलर पर सोशल मीडिया रिएक्शन
द केरल स्टोरी 2 का ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है। जहां एक ओर कुछ लोग इस फिल्म के समर्थन में खड़े हो गए हैं। लोग कह रहे हैं कि विपुल शाह में ही कड़वा सच दिखाने की हिम्मत है। कुछ लोग कह रहे हैं कि सच में केरल में ऐसी घटनाएं हुई है जिस पर फिल्म बनाना बहुत जरूरी है। वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि यह सिनेमा सच दिख रहा है।
कुछ तो ट्रू सिनेमा, हार्ड हीटिंग रियलिटी कहकर समर्थन दे रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग इस फिल्म को प्रचारक फिल्म बता रहे हैं। आलोचक कह रहे हैं की फिल्म समाज में डर और नफरत फैला रही है। फैक्ट्स को बड़ा चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। वहीं केरल के लोगों का कहना है कि यह फ़िल्म केरल की छवि को नुकसान पहुंचा रही है।
द केरल स्टोरी 2 मूवी रिलीज डेट
द केरला स्टोरी 2 देश भर में 2026 को रिलीज होगी। इस मूवी को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया जाएगा। मूवी हिंदी के अलावा कन्नड़ और तेलुगु भाषा में भी रिलीज की जाएगी। इस मूवी में लीड रोल उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा ने निभाया है। कहानी इन तीनों लड़कियों के इर्द गिर्द ही घूमती है। केरल स्टोरी पार्ट 1 में अदा शर्मा मुख्य भूमिका में थी और परंतु पार्ट 2 में वे शामिल नहीं हैं, बल्कि कहानी अब आगे बढ़ती हुई दिखाई देती है।
फिल्म के डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह है जो नेशनल अवॉर्ड विनर है। फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह और को-प्रोड्यूसर आशीष शाह हैं। फिल्म के डायलॉग और लिरिक्स राइटर मनोज मुंतशिर हैं। कुल मिलाकर द केरल स्टोरी 2, केरल स्टोरी पार्ट 1 से आगे की कहानी दिखाती है। यह स्टोरी केरल स्टोरी 2 गोज बियोंड के नाम को सार्थक करती है। क्योंकि इस स्टोरी में वीभत्स्य घटनाएं और गंभीर संघर्ष दिखाया गया है।
Read More:जॉर्डन की रानी रानिया: कैसे बनी एक फिलिस्तीन मूल की आम लड़की जॉर्डन की रानी??

