सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता: बॉलीवुड की चमक दमक, रेड कारपेट की रौनक और कैमरा फ्लैश के पीछे कुछ ऐसे चेहरे होते हैं जो सुर्खियों में नहीं आते लेकिन उन्हीं को परवरिश और संस्कारों की वजह से बॉलीवुड को मिलता है एक नया सितारा। जी हां, सिद्धार्थ मल्होत्रा के जीवन में भी ऐसा ही एक रोल प्ले किया है उनके पिता सुनील मल्होत्रा ने। 14 फरवरी 2026 को सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा इस दुनिया को सदा के लिए अलविदा कह चुके हैं। यह एक ऐसी स्थिति है जब एक बेटे ने अपना सहारा और अपना असली हीरो खो दिया।
जी हां, सुनील मल्होत्रा भले ही फिल्मी दुनिया से दूर रहे लेकिन उनका व्यक्तित्व किसी फिल्मी किरदार से कम नहीं था। मर्चेंट नेवी में कैप्टन के रूप में उन्होंने अनुशासन, साहस और जिम्मेदारी को ही जीवन का आधार बनाया। यही मूल्य उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी सिखाए। इसीलिए सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के सबसे गंभीर ,अनुशासित और संतुलित हीरो कहे जाते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता की सीख और उनके संस्कारों को ही देते हैं।
कौन थे सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता कैप्टन सुनील मल्होत्रा?
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा मर्चेंट नेवी में कप्तान रहे। उन्होंने समुद्री जहाज का नेतृत्व और संचालन किया, जो देश का सबसे कठिन जिम्मेदार और अनुशासित प्रोफेशन माना जाता है। इस प्रोफेशन की वजह से कई बार उन्हें विदेशों में जाना पड़ा। जिसकी वजह से सिद्धार्थ ने बचपन में ही दुनिया भर का अनुभव हासिल किया।
उन्होंने अलग-अलग संस्कृतियों और जीवन के अलग-अलग पहलुओं को करीब से देखा। सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता मर्चेंट नेवी में होने की वजह से सिद्धार्थ को आर्मी ब्रैट भी कहा जाता था। इसलिए सिद्धार्थ के आर्मी रोल के दौरान ऐसा लगता ही नहीं कि वह एक्टिंग कर रहे हैं। क्योंकि आर्मी के संस्कार और अनुशासन उनकी रगों में दौड़ते हैं। सिद्धार्थ के दादा भी सेना में थे परंतु घायल होने की वजह से जल्दी रिटायर हो चुके थे।
कैसा था सिद्धार्थ मल्होत्रा और पिता सुनील मल्होत्रा का रिश्ता
सिद्धार्थ मल्होत्रा अक्सर अपने जीवन का असली हीरो अपने पिता सुनील मल्होत्रा को कहते थे। वे सोशल मीडिया पर भी अपने पिता को लेकर कई बार भावनात्मक पोस्ट कर चुके हैं। उन्होंने बताया है कि उनके सबसे पसंदीदा व्यक्ति और उनकी पहचान उनके पिता ही हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पिता के फिटनेस, स्टाइल, सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ करते। सिद्धार्थ मल्होत्रा हमेशा यह कहते कि उनमें भी जितने गुण हैं वह उन्हें पिता से ही मिले हैं। सिद्धार्थ ने कई बार यह भी स्वीकार किया कि वह फिटनेस फ्रीक और अनुशासन पसंद केवल अपने पिता की वजह से ही है।
कैप्टन सुनील मल्होत्रा का स्वास्थ्य संघर्ष और निधन
कैप्टन सुनील मल्होत्रा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें कई बार व्हीलचेयर का सहारा भी लेना पड़ा। लेकिन इस दौरान उन्होंने कभी भी आत्मविश्वास कम नहीं होने दिया, सकारात्मक सोच बरकरार रखी। सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा की देखभाल दिल्ली में सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां रीमा मल्होत्रा ही कर रही थी। उनके पिता ने बिना कठोरता के बिना डिसिप्लिन और बिना अहंकार की शक्ति का परिचय दिया है। अंतिम समय तक वे काफी शांतिपूर्वक रहे और परिवार के बीच में ही रहना पसंद किया।
सिद्धार्थ मल्होत्रा की सोशल मीडिया पोस्ट और श्रद्धांजलि
14 फरवरी 2026 सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा ने अपनी अंतिम सांस ली। इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा अंतिम संस्कार और अन्य रस्मों के लिए अपनी पत्नी कियारा आडवाणी के साथ दिल्ली रवाना हुए। आज 17 फरवरी 2026 को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि उनके पिता दुनिया के सबसे ईमानदार, संस्कारी और सच्चे व्यक्ति थे जिनकी सीख, जिनका अनुशासन और सकारात्मक दृष्टि को हमेशा उनके साथ रहेंगे।
जैसे ही सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ मल्होत्रा द्वारा पिता सुनील मल्होत्रा के निधन की खबर शेयर की गई सोशल मीडिया भी शोक में डूब गया। फैन्स ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के इस पोस्ट पर उन्हें भावनात्मक रूप से सपोर्ट देने की कोशिश की है। कुछ फ़ैन्स उन्हें प्राउड ऑफ यू लिखते हैं, तो कुछ फैन्स उन्हें स्ट्रांग रहने के लिए कह रहे हैं। कुछ उनके पिता की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। केवल फैन्स ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस पोस्ट पर उनके पिता सुनील मल्होत्रा को श्रद्धांजलि दी है।
कैप्टन सुनील मल्होत्रा के निधन से सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनका पूरा परिवार शोक में है। लेकिन यह भी सत्य है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता के मूल्य और शिक्षा ही आज मल्होत्रा परिवार को एकजुट रखे हुए हैं। किसी भी व्यक्ति का जाना हमारे हाथ में नहीं होता परंतु उस व्यक्ति की विरासत और उसके संस्कारों को आगे बढ़ाना एक बेटे की जिम्मेदारी होती है और सिद्धार्थ मल्होत्रा इसे बखूबी निभाएंगे।
Read More: सबसे सस्ती शराब: 5 राज्य जहाँ मिलती है भारत की सबसे सस्ती शराब, जानिए क्या है पूरा खेल??

