Madhya Pradesh

MP News: मंत्री के जाते ही काजू-बादाम पर टूट पड़े समर्थक, किसी ने जेब में भरे, कोई मुट्ठी में दबा ले गया

Scidhiya karykram

घटना का वीडियो हो रहा वायरल

शिवपुरी। गुना-शिवपुरी के सांसद और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी से एक रोचक मामला सामने आया है। शहर में आयोजित एक शादी समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खाने के लिए रखे मेवे व काजू उनके जाते ही उनके समर्थकों ने टेबल से उठाकर खाने शुरू कर दिए। अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (viral video) हो रहा है।
दरअसल शहर के एक होटल में आयोजित शादी समारोह में केंद्रीय मंत्री सिंधिया के स्वागत के लिए भव्य तैयारी की गई थी। टेबल पर मेहमानों और खासतौर से महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए काजू, बादाम सहित अन्य चीजें रखी हुई थीं। सिंधिया ने तो यहां पर आकर कुछ खाया नहीं लेकिन उनके साथ मौजूद उनके समर्थकों ने उनके जाते ही इन पर झपट्टा मारना शुरू कर दिया। खास बात है कि जब तक सिंधिया वहां मौजूद रहे, सभी नेता हाथ जोड़े और अनुशासन में खड़े नजर आए।

Read Also- पूर्व विधायक जज्जी के भांजे ने गोली मारकर की आत्महत्या, 12 बोर की बंदूक से फायरिंग

वीडियो हो रहा वायरल (viral video)

 कुछ देर शादी में रुकने के बाद जब सिंधिया उठे तो उनके जाते किसी ने ड्राई फ्रूट्स उठाकर मुट्ठी भरी तो कोई प्लेट खाली कर अपनी जेबें गरम करने में जुटा था। यह नजारा किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Share post: facebook twitter pinterest whatsapp