रणवीर फरहान विवाद : बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और चर्चित फ्रेंचाइजी डॉन 3 अब एक बार फिर से विवादों में घिर गई है और इस बार यह विवाद कोई साधारण नहीं बल्कि एक धमाके का रूप ले चुका है। जी हां, इंडस्ट्री में रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच में काफी तनातनी चल रही है। जिसके चलते हाई लेवल सीक्रेट इंडस्ट्री मीटिंग बुलाई गई। इस मीटिंग में इंडस्ट्री के कुछ बड़े प्रोड्यूसर्स और रिप्रेजेंटेटिव शामिल हुए।
हालांकि इस के मुख्य केंद्र रणबीर सिंह और फरहान ही थे। मीटिंग में कई बड़े खुलासे हुए जिसमें रणबीर सिंह ने अपना पक्ष रखा तो फरहान अख्तर ने अपनी बात रखी। हालांकि मीटिंग से यह साफ हो गया कि रणवीर सिंह इस बार रौद्र रूप में आ चुके हैं और वह डॉन 3 का हिस्सा अब बिल्कुल भी नहीं हैं।
जी हां कुछ समय पहले ही डॉन 3 को लेकर रणवीर सिंह ने अपना स्टैंड साफ कर दिया जिसके बाद फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह पर 40 करोड़ का दावा ठोका। फरहान अख्तर की प्रोडक्शन टीम ने साफ तौर से बताया कि रणबीर के एग्जिट की वजह से टीम को 40 करोड़ का नुकसान हुआ है। जिसके चलते रणवीर सिंह ने असली मुद्दा उठाया और एक हाई लेवल मीटिंग की गई।
रणवीर फरहान विवाद मीटिंग में रणवीर सिंह का पक्ष
रणबीर-फरहान विवाद के चलते डॉन 3 को लेकर हाई लेवल मीटिंग में रणबीर ने स्पष्ट रूप से कहा कि फरहान ने अभी तक स्क्रिप्ट लॉक नहीं की थी जो कि डॉन 3 जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। 1 साल से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन स्क्रिप्ट फाइनल नहीं हुई है। बार-बार शूटिंग की डेट्स बदलती रही हैं। शूटिंग की डेट फाइनल ना होने की वजह से रणबीर ने जाने कितने बड़े प्रोजेक्ट छोड़ें जिसकी वजह से उन्हें काफी नुकसान हुआ।
इसके बाद रणवीर सिंह को यह भी पता चला कि फरहान डॉन 3 में ह्रितिक रोशन को लेने की बात पर विचार कर रहे हैं। जैसे की रणवीर एक बैकअप ऑप्शन की तरह रखे गए हैं। जी हां, और यही बात रणवीर सिंह को सबसे ज्यादा चुभी। यही से उन्होंने बैकअप करने का फैसला लिया और जैसे ही रणवीर सिंह की धुरंधर हिट हो गई फरहान अख्तर ने डॉन 3 का चर्चा गरम कर दिया।
मीटिंग में फरहान अख्तर और एक्सेल का जवाब
इस मीटिंग के दौरान फरहान अख्तर ने मामला अलग तरीके से रखा। उन्होंने बताया कि स्क्रिप्ट डिस्कशन रणवीर सिंह के साथ हो चुके थे। रणवीर सिंह हर स्क्रिप्ट डिस्कशन में शामिल थे। हर स्टेज पर उन्होंने अपना अप्रूवल दिया। और इसके बाद डॉन 3 अचानक से रणवीर सिंह छोड़ दी जबकि प्री प्रोडक्शन, लोकेशन और बजट लॉक हो चुके थे। टीम को 40 करोड़ का नुकसान हुआ है।
प्री प्रोडक्शन क्रू बुकिंग और इंटरनेशनल प्लानिंग पर काफी सारा खर्च हो चुका है। जिसकी वजह से रणवीर सिंह पर 40 करोड़ का दावा ठोका गया है। Excel ने यह भी कहा कि ह्रितिक रोशन का नाम रिप्लेसमेंट के लिए नहीं बल्कि फिल्म में थियटेरिकल रेफरेंस के रूप में लिया गया था। लेकिन रणबीर सिंह का नाम तो फाइनल हो चुका था।
आखिर इस हाई लेवल मीटिंग का क्या नतीजा निकला?
इस हाई लेवल मीटिंग में कोई सेटलमेंट नहीं हुआ। ना रणवीर ने कंपनसेशन देने की बात स्वीकारी और ना ही एक्सेल ने 40 करोड़ के नुकसान को छोड़ने की बात मानी। यहां तक की रणवीर सिंह ने डॉन 3 के प्रोजेक्ट पर हामी भी नहीं भरी है और फरहान अख्तर लगातार इसी बात पर अटके हुए हैं कि उन्होंने रणबीर सिंह को ही डॉन 3 के लिए फाइनल करते हुए काम आगे बढ़ा दिया था। जिसकी वजह से एक्सेल प्रोडक्शन को अब काफी नुकसान हो रहा है।
रणवीर फरहान विवाद के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
रणवीर-फरहान विवाद की वजह से सोशल मीडिया पर काफी सारी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग फरहान अख्तर पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की पब्लिसिटी को भुनाने के लिए फरहान डॉन 3 शुरू करने की सोच रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग ह्रितिक रोशन के डॉन 3 प्रोजेक्ट में जुड़ने की खबर से एक्साइटेड हो गए हैं। कहीं यह खबरें फैलाई जा रही है कि अभी भी रणवीर डॉन 3 का हिस्सा हैं। वहीं कुछ लोग रणवीर के ट्रस्ट इश्यू को उठाते हुए एक्सेल प्रोडक्शन पर आरोप लगा रहे हैं।
कुल मिलाकर डॉन 3 फिल्म को लेकर फरहान और रणवीर का विवाद थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। एक हाई लेवल मीटिंग के बावजूद भी इस फिल्म का कोई कंक्लुजन निकलता नहीं दिखाई दे रहा। अब देखना यह होगा कि आगे रणवीर और फरहान विवाद कौन सा मोड़ लेता है? क्या दोनों में सुलह हो पाती है या इंडस्ट्री फिर से दो अलग-अलग खेमों में बंट जाएगी?

