Pakistan vs ICC T20 विवाद: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच अभी ठीक से शुरू ही नहीं हुए थे, कि क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़ा धमाका करते हुए पाकिस्तान आ गया। जी हां, मैदान पर खेलने से पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से सीधा पंगा ले लिय । इंडिया VS पाकिस्तान T20 मैच को लेकर पाकिस्तान ने तीन जिद्दी शर्तों के साथ ICC से विवाद कर लिया।
जी यहां Pakistan vs ICC T20 विवाद के बीच खबर आ रही है कि पाकिस्तान ने ICC को भारत के खिलाफ T20 मैच खेलने के लिए तीन शर्तों को मानने के लिए मजबूर करने की कोशिश की ह। वही ICC भी अपने नियमों की ढाल लेकर जस का तज़ खड़ा रहा । जिसके बाद Pakistan vs ICC T20 विवाद के चलते अब लोग मैच होगा यह सवाल नहीं यह सवाल कर रहे हैं। पाकिस्तान ICC को चुनौती देकर अपने एक भविष्य को ही दांव पर क्यों लग रहा?
इसी बीच खुशखबरी आ रही है कि पाकिस्तान ICC के बीच हल्की आशा के संकेत बन रहे हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रतिनिधियों की बैठक में कुछ गुड न्यूज़ का इशारा भी मिला है। जिसके चलते उम्मीद बंध रही है कि पाकिस्तान 15 फरवरी 2026 को भारत के साथ मैच जरूर खेलेगा।
Pakistan vs ICC T20 विवाद का मुद्दा आखिर है क्या?
ICC T20 के शुरूआत में ही पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच खेलने के लिए बायकाट कर दिया था। क्योंकि पाकिस्तान का मानना है कि भारत और ICC दोनों मिलकर पाकिस्तान पर दबाव बनाते हैं। लंबे समय से पाकिस्तान के साथ भारत कोई द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं खेल रहा है जिससे PCB खासा नाराज चल रहा है।
T20 वर्ल्ड कप 2026 में मैच भारत से जुड़े वेन्यू पर होने वाला है जिससे पाकिस्तान सुरक्षा और राजनीति का मुद्दा बता रहा है। इसके साथ ही पाकिस्तान को लगता है कि भारत और ICC पाकिस्तान की वजह से भारी कमाई करते हैं और इसी वजह को पाकिस्तान भुनाते हुए ICC पर दबाव डालने की कोशिश कर रहा है।
पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच खेलने पर कौन सी शर्तें रखी हैं?
Pakistan vs ICC T20 विवाद के बीच पाकिस्तान ने ICC के सामने भारत के साथ 15 फरवरी 2026 को खेले जाने वाले मैच के लिए हामी भरने के लिए तीन शर्ते रखी हैं।
जिनमें से पहली शर्त है न्यूट्रल वेन्यू की, मतलब भारत और पाकिस्तान का मैच ना भारत में हो ना पाकिस्तान में बल्कि किसी और तीसरे देश में होना चाहिए। पाकिस्तान ने सुरक्षा और राजनीति का हवाला दिया। लेकिन ICC को यह दलील रास नहीं आई। ICC ने कहा कि हर टीम अपने पसंद का वेन्यू तय करेगी तो टूर्नामेंट का ढांचा खत्म हो जाएगा।
पाकिस्तान की दूसरी शर्त थी भारत-पाक सीरीज की लिखित गारंटी। मतलब आगे भारत और पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज भी खेलेंगे। जिसमें ICC ने कहा कि यह मामला उसके दायरे में नहीं आता ।
पाकिस्तान ने तीसरी शर्त रखी पैसे और मुआवजे की। पाकिस्तान ने कहा की पाकिस्तान की वजह से भारत और ICC को मोटी कमाई होती है। यदि भारत-पाकिस्तान का मैच नहीं होता तो पाकिस्तान के आर्थिक नुकसान की भरपाई ICC को देनी होगी। जिस पर ICC ने कहा कि टीम खुद खेलने से मना कर रही है तो ICC भरपाई क्यों करेगी।
Pakistan vs ICC T20 विवाद में पाकिस्तान के लिए क्या नुकसान होने वाला है?
यदि पाकिस्तान अपनी ज़िद पर इस प्रकार कायम रहता है तो ICC के पास कई सारे सख्त विकल्प है जिसमें भारत को वॉकआउट करना होगा। पाकिस्तान को भारी जुर्माना भरना होगा। पाकिस्तान के पॉइंट्स कट जाएंगे और भविष्य में पाकिस्तान को ICC टूर्नामेंट की सख्ती झेलनी पड़ेगी। मतलब पाकिस्तान के इस बचपने की वजह से पाकिस्तान का क्रिकेट भविष्य पूरे खतरे में है।
Pakistan vs ICC T20 विवाद पर आया ICC का अपडेट
ICC ,PCB और BCB के बीच हाल ही में एक सकारात्मक बैठक पूरी हुई। इसका विवरण ICC ने अपने प्रेस नोट (read full ICC press note here: https://www.icc-cricket.com/media-releases/icc-men-s-t20-world-cup-2026-press-note) में जारी कर दिया है। ICC ने बांग्लादेश के World Cup में न खेल पाने पर अफसोस जताया है और BCB को एक सम्मानित सदस्य कहा है। साथ ही कहा है कि BCB पर कोई जुर्माना नही लगाया जाएगा।
पर पाकिस्तान को इससे राहत मिलती हुई नही दिखाई दे रही है। फिलहाल केवल ICC और BCB के बीच शांति बनी है। हालांकि रिपोर्ट्स की माने तो PCB को ICC की बात माननी ही पड़ेगी इसको लेकर नए संकेत भी मिलने शुरू हो गए हैं। फिलहाल ICC और PCB के बीच संवाद जारी है और निर्णय होते ही ICC एक नया प्रेस नोट जारी कर इस बारे में जानकरी अपडेट कर देगी।
अंतिम फैसला अगले कुछ घण्टो में आने की उम्मीद
कुल मिलाकर पाकिस्तान अगले 24 घंटे में अपना फैसला सुनाने वाला है कि क्या वह सच में भारत के साथ खेलेगा या नहीं? हालांकि हाल ही में हुई बैठक से यह साफ झलकता है कि पाकिस्तान जानबूझकर अपना नुकसान नहीं करेगा और गुड न्यूज़ का इशारा भी यही कहता है कि ICC और PCB एक पुख्ता समाधान ढूंढ लेंगे। ICC ने पाकिस्तान की तीनों मांगों को खारिज कर दिया है, जिसका साफ मतलब है कि पाकिस्तान को अब ICC की टर्म माननी पड़ेगी।
यह फैसला प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की मंजूरी के साथ लिया जाएगा। लगातार PCB और ICC के बीच बैठक जारी है। दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए इंडिया-पाकिस्तान का मैच रोमांचक और मनोरंजन होता है। अब देखना यह होगा कि Pakistan vs ICC T20 विवाद क्या रुख लेता है। आखिर पाकिस्तान और इंडिया आपस में भिड़ते भी हैं या नहीं? यदि नहीं खेलते तो निश्चित ही इसका बहुत बड़ा खामियाज़ा पाकिस्तान को भुगतना पड़ेगा।
Read More: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026: जिम्बाब्वे vs ओमान और दक्षिण अफ्रीका vs कनाडा के दो बड़े मुकाबले आज

