श्रीलंका VS आयरलैंड मैच हाईलाइट : ICC T20 World Cup का 6 वां मैच आज श्रीलंका और आयरलैंड के बीच श्रीलंका के आरप्रेमदास स्टेडियम कोलंबो में खेला गया। इस मैच में उम्मीद से ज्यादा रोमांच दिखाई दिया। एक तरफ आयरलैंड ने आक्रामक अंदाज से मैच को कई बार अपने फायदे के लिए पलटने की कोशिश की। वहीं श्रीलंका की अनुभवी टीम ने अपनी रणनीति के दम पर मैच अपने नाम कर लिया।
आज का मुकाबला केवल रन और विकेट की कहानी नहीं रहा बल्कि पावर प्ले की चाल, मिडिल ओवर की जंग और डेथ ओवरों की परीक्षा में बदल गया। हालांकि अंत में बाजी श्रीलंका ने मार ली, क्योंकि श्रीलंका ने इस पूरे मैच में सही समय पर सही फैसले लिए। सही रणनीति का तीर फिट बैठ गया और श्रीलंका ने यह मैच 20 रन से जीत लिया।
श्रीलंका VS आयरलैंड मैच हाईलाइट: टॉस और पिच से ही शुरू हो गई रणनीति की लड़ाई
मैच में टॉस आयरलैंड ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। क्योंकि आयरलैंड के कप्तान पॉल्स स्टरलिंग का मानना था कि पिच पहले बैटिंग के लिए सही नहीं होगी, क्योंकि उन्हें पिच थोड़ी स्पिन फ्रेंडली और धीमी लगी। इसलिए उन्होंने गेंदबाजी करने से शुरुआत की। आयरलैंड का यही फैसला श्रीलंका के लिए फायदे का साबित हुआ। क्योंकि श्रीलंका के लिए यह तो घर की पिच थी और उन्होंने पिच के हालात समझते हुए बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य बनाने की पूरी कोशिश की। हालांकि पिच स्पिन को सपोर्ट कर रही थी और गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मदद भी मिली। यही वजह थी की पूरी मैच रणनीति के बदबूते पर ही टिकी रही।
श्रीलंका की बल्लेबाजी की शानदार शुरुआत
श्रीलंका VS आयरलैंड मैच हाईलाइट को ध्यान से देखें तो पता चलता है कि जब श्रीलंका ने बल्लेबाजी की कमान संभाली तो शुरुआत में श्रीलंका की टीम थोड़ी बहुत बेचैन रही। पावर प्ले के पहले 6 ओवर में टीम ने लगभग 50 रन बनाए और एक विकेट खो दिया। हालांकि शुरुआत बढ़िया रही लेकिन बीच-बीच में इसके बाद विकेट गिरते चले गए।
पावर प्ले के बाद आयरलैंड के स्पिनरों ने श्रीलंका को चाल में फंसाए रखा। 7 से 15 ओवर के बीच तक बाउंड्रीज देखने तक नहीं दी। हालांकि इस बीच श्रीलंका ने कई बार पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन विकेट जल्दी-जल्दी गिरने लगे। कुसल मेंडिस और कमेन्दु मेंडिस ने पिच की परिस्थितियों को समझ के बल्लेबाजी की और बोर्ड पर रन चढ़ा लिए। इसके बाद श्रीलंका ने डेथ ओवरों में जोरदार धमाका कर दिया। अंतिम ओवर में 60 रन बटोर कर कमजोर दिख रहे मैच को पूरी तरह से मोड़ दिया और 20 ओवर में 163 रन 6 विकेट खोकर बनाएं।
आयरलैंड ने किया लक्ष्य का पीछा
लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड ने आत्मविश्वास के साथ शुरुआत की और पावर प्ले में रन भी आए। पहले तो लग रहा था कि मुकाबला बराबरी का होगा क्योंकि ओपनिंग प्लेयर्स ने काफी बेहतरीन क्रिकेट खेली और यहीं पर श्रीलंका ने अपनी चाल चली। तेज गेंदबाजों का दबाव बनाया और मिडिल ओवर में मैच को पलटना शुरू कर दिया। स्पिनर्स ने रन देने रोक दिए। लगातार विकेट गिरते रहे और आयरलैंड का रन रेट गिरता चला गया। श्री लंका के गेंदबाजों ने बड़े-बड़े शॉट ही नहीं खेलने दिए और आयरलैंड को पूरे दबाव में रखा जिसकी वजह से श्रीलंका इस मैच को आसानी से जीत गया।
श्रीलंका VS आयरलैंड मैच हाईलाइट: कौन रहे आज के मैच के हीरोज
आज के मैच में श्रीलंका के कुसल मेंडिस और कमेन्दु मेंडिस ने गजब का रोमांस बनाए रखा। श्रीलंका की पारी की रीढ कुसल मेंडिस साबित हुए। मिडिल ओवर में जब विकेट गिर रहे थे तब उन्होंने पारी संभाली और दबाव में रन बनाकर टीम के लिए बेहतरीन स्कोर बनाया। वही कमेन्दु मेंडिस ने डेथ ओवरों में तेज रन बनाएं। स्ट्राइक रेट से आयरलैंड पर दबाव बनाया और अंत के ओवर में भी गेम को श्रीलंका के हक में मोड़ दिया। साथ ही श्रीलंका के स्पिन गेंदबाजों ने भी आयरलैंड को रन बनाने से रोके रखा।
वही बात करें आयरलैंड के प्लेयर्स की तो पॉल स्टर्लिंग कप्तान ने पावर प्ले में आक्रामक शुरुआत की और श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। मिडिल ओवर में हैरी टेक्टर ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी की और दबाव में भी विकेट नहीं गिरने दिया। आयरलैंड के स्पिनर्स भी काफी दमदार साबित हुए। उन्होंने श्रीलंका के मिडिल ऑर्डर को बहुत परेशान किया।
ICC T20 में मेन्स वर्ल्ड कप का यह 6 वां मैच श्रीलंका के नाम रहा। हालांकि आयरलैंड ने भी दिखा दिया कि उनके पास मैच में टिके रहने का दम और रणनीति दोनों ही है। दोनों टीम ने सही समय पर सही रणनीति का उपयोग किया। हालांकि घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर श्रीलंका ने इस मैच में जीत हासिल कर ली है। परंतु आयरलैंड को हार के बावजूद भी अपने प्रदर्शन से आत्मविश्वास मिला है।













