राघव जुयाल मेघनाद रोल: एक रियलिटी शो से निकल कर एक डांसर रामायण जैसे महाकाव्य में सबसे खतरनाक योद्धा का रोल करे तो तो यह उस कलाकार के लिए सफलता मानी जाएगी। जी हां, बॉलीवुड में कई बार ऐसी-ऐसी घटनाएं हो जाती है जो इतिहास बन जाती हैं। और , ऐसी ही एक कहानी लिखी जाएगी राघव जुयाल के नाम से। हाल ही नीतीश तिवारी की मेगा बजट फिल्म रामायण में राघव जुयाल मेघनाद रोल हासिल कर सुर्खियां बंटोर रहे हैं।
राघव जुयाल मेघनाद रोल में बनेगें ‘यश’ के बेटे
हालांकि किसी कलाकार को मेघनाद का रोल मिलना कोई बड़ी बात नहीं। परंतु एक ऐसा कलाकार जिसने करियर की शुरुआत एंकरिंग और डांसिंग से की थी और धीरे-धीरे एक्टिंग का रुख किया। जो अब अपनी एक्टिंग के दम पर रामायण जैसी एपिक मूवी में अपने किरदार से नया अध्याय रचेगा। राघव जुयाल मेघनाद रोल की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। जिसकी वजह साफ है मेघनाद कोई आम किरदार नहीं था बल्कि यह रामायण का रहस्यमयी शक्तिशाली और खतरनाक असुर था।
नीतीश तिवारी की मेगा बजट रामायण क्यों है खास?
नीतीश तिवारी की रामायण पहले से ही चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि यह फिल्म एक आम रीमेक नहीं होगी। बल्कि भारतीय सिनेमा का नया अध्याय लिखेगी। सबसे खास बात है इस फिल्म में एक से बढ़कर एक किरदारों का होना। फिल्म में राम का किरदार रणबीर कपूर निभाएंगे जिसे खुद रामायण के राम अरुण गोविल अप्रूव कर चुके हैं। सई पल्लवी माता सीता के रूप में दिखेंगी।
फिल्म में यश रावण की भूमिका निभाएंगे जो कि इस फिल्म का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट होगा। सनी देओल हनुमान का किरदार निभाने वाले हैं। और अब इस भव्य कास्ट में राघव जुयाल मेघनाद रोल में चुने गए हैं जो यश ‘रावण’ के बेटे बनेंगे। बता देंगे फिल्म दो अलग-अलग हिस्सों में रिलीज होगी पार्ट 1 दिवाली 2026 में रिलीज किया जाएगा और पार्ट 2 2027 की दिवाली के आसपास रिलीज होगा।
राघव जुयाल के लिए मेघनाद का रोल क्यों है खास
रामायण को पूर्ण करने के लिए कई किरदारों का होना जरूरी है। रामायण जैसे महाकाव्य में जितने जरूरी राम है उतने ही जरूरी अन्य असुर भी हैं। इन्हीं में से एक था मेघनाद जिसका असली नाम इंद्रजीत था। इंद्रजीत लंकापति रावण का सबसे सबसे शक्तिशाली पुत्र था। जब भी वह युद्ध के मैदान में उतरता तो मेघ का नाद सुनाई देता इसीलिए इंद्रजीत को मेघनाद की उपाधि मिली।
मेघनाद अत्यंत मायावी और बुद्धिमान योद्धा था। युद्ध में मेघनाद ने राम और लक्ष्मण को बेहोश भी कर दिया था और देवताओं को कई युद्ध में पराजित भी किया। इसीलिए राघव जुयाल के लिए यह रोल खास हो जाता है। क्योंकि इसमें राघव जुयाल को डार्क इमोशन, इंटेंस डायलॉग और भयंकर एक्शन करने का चांस मिलेगा।
राघव जुयाल से पहले विक्रांत मैसी थे फर्स्ट चॉइस
सूत्रों की माने तो मेघनाद का रोल पहले विक्रांत मेस्सी को ऑफर हुआ था। डेट की समस्या के चलते यह रोल राघव जुयाल की झोली में चला गया। राघव जुयाल मेघनाद रोल राघव की मेहनत का फल है। मेकर्स ने राघव जुयाल के बॉडी लैंग्वेज, एनर्जी और स्क्रीन प्रेजेंस को देखते हुए मेघनाद के किरदार की जिम्मेदारी सौंपी है। मेकर्स को यकीन है कि राघव जुयाल किरदार में नया इंपैक्ट ला सकते हैं क्योंकि KILL मूवी में भी राघव जुयाल ने नेगेटिव किरदार मेरी जान फूंक दी थी।
राघव जुयाल मेघनाद रोल में क्या गेम बदलेंगे
राघव के लिए मेघनाद रोल काफी खास होने वाला है। क्योंकि कई बार ग्रे किरदार ही अभिनेताओं को ऊंचाइयों पर लेकर जाते हैं। हालांकि इससे पहले राघव जुयाल KILL मूवी में निगेटिव किरदार निभा चुके हैं और शायद मेकर्स को राघव जुयाल पर भरोसा हो गया। मेघनाद का रोल काफी पावरफुल है इमोशनल है और एक्शन से भरपूर है। सबसे बड़ी बात एक मेगा बजट फिल्म का हिस्सा बनने का मौका राघव जुयाल को मिलता है। तो ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह रोल उन्हें लीड एक्टर्स की लाइन में लाकर खड़ा कर सकता है।
कुल मिलाकर एक डांसर के तौर पर शुरुआत करने वाले राघव जुयाल जिन्होंने स्लो मोशन डांस स्टाइल से अपनी पहचान बनाई। रियलिटी शो से लोकप्रियता हासिल की, इसके बाद ABCD 2, स्ट्रीट डांसर 3D, KILL, Bastards of bollywood जैसे प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है। हालांकि इनमें उनका स्क्रीन टाइम सीमित था लेकिन उनका स्क्रीन प्रेजेंस दमदार था। अब राघव जुयाल मेघनाद रोल से करियर की नई ऊंचाइयां छुएंगे जो साबित कर देगा कि वह केवल डांसर या एंटरटेनर नहीं बल्कि दमदार अभिनेता हैं।

