शाहिद कपूर अपकमिंग प्रोजेक्ट: ना ये कबीर सिंह हैं और ना ही जब वी मेट वाले आदित्य, शाहिद कपूर 2026-27 में बॉलीवुड को हिला देने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। जी हां, शाहिद कपूर एक बार फिर साबित करने वाले हैं कि वह केवल एक स्टार नही हैं बल्कि हर दौर में खुद को बदलने वाले कलाकार हैं। शाहिद कपूर अपकमिंग प्रोजेक्ट में ऐसी-ऐसी फिल्में आने वाली है जो दर्शकों को रोमांस, एक्शन और क्राईम थ्रिलर का फुल डोज देंगी।
एक तरफ जल्द ही ‘ओ रोमियो’ रिलीज होने वाली है जिसमें शाहिद खतरनाक और डार्क अवतार में नजर आएंगे। तो वहीं ‘कॉकटेल 2’ में उनका रोमांटिक अंदाज देखने को मिलेगा। इसके बाद OTT पर ‘फर्जी सीजन 2’ के साथ शाहिद फिर से माइकल बनकर वापसी करेंगे। 2026-27 शाहिद कपूर के करियर का सबसे बड़ा फेज़ माना जा रहा है। क्योंकि इस बार वे सेफ गेम नहीं खेलने वाले बल्कि रिस्की और दमदार प्रोजेक्ट चुन रहे हैं। और फैन्स शाहिद कपूर अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
शाहिद कपूर अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘ओ रोमियो’ में दिखेंगे एक्शन अवतार में
13 फरवरी 2026 वैलेंटाइन डे वीक में शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। यह मूवी शाहिद कपूर की अब तक की सबसे रॉ और खतरनाक मूवी होगी। क्योंकि इस मूवी में शाहिद कपूर ने विशाल भारद्वाज के साथ मिलकर अपने करियर की सबसे डार्क एक्शन थ्रिलर मूवी में काम किया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया, नाना पाटेकर, रणदीप हुड्डा के साथ दिखाई देंगे। फिल्म का गाना ‘पान की दुकान’ सोशल मीडिया और यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। और शाहिद कपूर फिल्म की रिलीज से पहले ही जबरदस्त वाह-वाही लूट रहे हैं।
‘कॉकटेल 2’ में दिखेगा रोमांस और रिलेशनशिप का नया ट्विस्ट
शाहिद कपूर अपकमिंग प्रोजेक्ट में सबसे ज्यादा चर्चा यदि किसी फिल्म की हो रही है तो वह है ‘कॉकटेल 2’ की। कॉकटेल 2 साल 2012 में आई ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। ‘कॉकटेल 2’ की स्टार कास्ट एकदम फ्रेश है और मूवी में एक नया एंगल दिखाया जाएगा। फ़िल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंधाना अदाकारी का कमाल दिखाएंगे यह मूवी रोमांस और रिलेशनशिप ड्रामा होगी। इसमें शाहिद एक मैच्योर लेकिन चार्मिंग कैरेक्टर निभाएंगे जो अर्बन यूथ से कनेक्ट करेगा बयह रोल शाहिद की ‘जब वी मेट’ और ‘विवाह’ वाले रोमांटिक इमेज का ही वर्जन माना जा रहा है। इसीलिए फैन्स इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फर्जी सीजन 2 से शाहिद करेंगे माइकल के रूप में वापसी
OTT की दुनिया में शाहिद की पहचान ‘फर्जी’ ने बदल दी और अब इसके दूसरे सीजन का भी ऐलान हो चुका है। इस सीजन में शाहिद का किरदार पहले से ज्यादा खतरनाक और स्मार्ट होगा। शाहिद कपूर अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘फ़र्ज़ी 2’ में इंटरनेशनल क्राइम और पावर गेम की एंट्री दिखाई जाएगी। इस मूवी में दिखेगा राज और डीके का सिग्नेचर डार्क ह्यूमर। कहा जा रहा है कि यह वेब सीरीज 2026 के अंत में रिलीज की जाएगी।
कबीर सिंह के बाद शाहिद कपूर को है एक बड़ी हिट का इंतजार
शाहिद कपूर को कामयाबी रातों-रात नहीं मिली। बैकग्राउंड डांसर के रूप में करियर की शुरुआत करने वाले शाहिद कपूर ने म्यूजिक वीडियो में काम किया। इश्क-विश्क से पहचान मिली, लेकिन फिर भी उनके हिस्से में हिट फिल्में नहीं आई। उनके करियर का टर्निंग पॉइंट आया ‘जब वी मेट’ से, इस फ़िल्म ने उन्हें रोमांटिक हीरो के रूप में स्थापित किया।
फिर मिली शाहिद को हैदर, उड़ता पंजाब और कबीर सिंह जिसने साबित किया कि शाहिद केवल स्टार नहीं बल्कि दमदार अभिनेता हैं। हालांकि लंबे समय से शाहिद को एक दमदार हिट की उम्मीद है। 2026-27 में शाहिद कपूर अपकमिंग प्रोजेक्ट्स काफी दमदार हैं। उम्मीद तो यही है कि कबीर सिंह के बाद इस साल शाहिद इंडस्ट्री में अपनी नेक्स्ट बिग हिट जरूर देंगे।
‘ओ रोमियो’ से ‘कॉकटेल 2 ‘और ‘फ़र्ज़ी सीजन 2’ तक शाहिद कपूर का अपकमिंग लाइनअप साफ दिखाता है कि वह किसी एक इमेज से बंधे नहीं रहना चाहते। शाहिद कपूर अपकमिंग प्रोजेक्ट रोमांस एक्शन और थ्रिल का संगम होंगे। मतलब शाहिद कपूर 2026-27 में गेम पलटने को तैयार हैं। हालांकि इन फिल्मों के अलावा भी शाहिद कपूर के कुछ अनप्लांट प्रोजेक्ट के नाम सामने आ रहे हैं जिसमें से माईथेलॉजिकल एक्शन फिल्म और रश्मिका मंधाना के साथ एक और रॉम-कॉम की बात की जा रही है। परंतु अभी तक इन फिल्मों के नाम पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

