• Latest
  • Trending
  • All
MP Weather

MP Weather : मप्र में कड़ाके के ठण्ड का दौर फिर शुरू, उमरिया सबसे ठंडा, रात का पारा 7°

February 7, 2026
JSSC Recruitment 2026

JSSC Recruitment 2026: 600 से ज्यादा सरकारी नौकरियां !! 1.4 लाख तक सैलरी, जानिए कैसे होगी भर्ती?

May 8, 2026
Kisan News

Kisan News: खेती में इस्तेमाल होने वाले खरपतवार नाशक पर खतरा! केंद्र सरकार लगा सकती है रोक, जानें क्यों?

May 8, 2026
Suvendu Adhikari

Suvendu Adhikari बंगाल के CM जिसे ममता ने बनाया था स्टार, उसी ने छीन ली ममता की सत्ता!!

May 8, 2026
Swift Hydrogen

Swift Hydrogen: साइलेंसर से धुएं की जगह निकलेगा पानी! क्या पेट्रोल-CNG का दौर खत्म?

May 8, 2026
Gullak 5

Gullak 5 की हो गई घोषणा.. वैभव नहीं बल्कि ‘12th Fail’ का यह कलाकार बनेगा ‘अन्नु’ भैया!!

May 8, 2026
EPFO 3.0

EPFO 3.0: अब PF पैसा सेकंडों में ट्रांसफर, UPI और ATM से निकासी जल्द शुरू

May 8, 2026
तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

May 8, 2026
MP Kisan News

MP Kisan News : अनाज खरीद एजेंसी पर हाईकोर्ट का शिकंजा, किसानों के पक्ष में सुनाया फैसला, ₹96 लाख चुकाने का आदेश, जानें पूरा मामला?

May 8, 2026
Shani-Rahu Wrath

Shani-Rahu Wrath: जरा संभलकर लाएं ससुराल से चीजें, वरना शनि-राहु की प्रताड़ना के बन सकती हैं भागी, जानें कैसे?

May 8, 2026
TVK MLAs इस्तीफा

TVK MLAs इस्तीफा: विजय की पार्टी के 108 विधायक दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफा, जानें पूरा राजनीतिक मामला।

May 8, 2026
iQOO Z11 सीरीज़

iQOO Z11 सीरीज़ का ग्लोबल डेब्यू: 9,020mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

May 8, 2026
Mangal Nakshatra Gochar

Mangal Nakshatra Gochar: केतु नक्षत्र में मंगल के प्रवेश करने से इन 4 राशियों की किस्मत में लगेंगे चार चांद, होगी बंपर कमाई, जानें?

May 8, 2026
Friday, May 8, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home State Madhya Pradesh

MP Weather : मप्र में कड़ाके के ठण्ड का दौर फिर शुरू, उमरिया सबसे ठंडा, रात का पारा 7°

Manohar Pal by Manohar Pal
February 7, 2026
in Madhya Pradesh, State
MP Weather

MP Weather

0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

प्रदेश के 11 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे लुढ़का

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित 10 जिलों में हल्का कोहरा

भोपाल। मध्य प्रदेश में तेज सर्दी (MP Weather) का दौर फिर से शुरू हो गया है। प्रदेश के कई शहरों में बीती रात तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश और ओलों का सिलसिला थमते ही उत्तरी इलाकों में सर्द हवाओं का असर तेज हो गया है। ग्वालियर-चंबल अंचल में ठिठुरन सबसे ज्यादा महसूस की जा रही है, जबकि भोपाल और उज्जैन में भी रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। उमरिया सबसे ठंडा शहर रहा, जहां पारा गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि जबलपुर में 10.8 डिग्री और उज्जैन में 13 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, उमरिया के बाद रीवा दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। खजुराहो में भी 7.4 डिग्री, मंडला में 7.9 डिग्री, नौगांव में 8.8 डिग्री, सतना में 8.9 डिग्री, राजगढ़ और शिवपुरी में 9 डिग्री, पचमढ़ी में 9.4 डिग्री तथा दमोह और मलाजखंड में 9.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। कटनी, शहडोल और छतरपुर के इलाके सबसे ज्यादा ठंडे रहे। दिन में धूप निकली, लेकिन सर्द हवाओं के चलते ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी हालात ऐसे ही बने रहेंगे।

Read Also- बालों को बनाना है जड़ से मजबूत और घना तो अपनाएं हेयर केयर रूटीन

सुबह हल्का कोहरा

RelatedPosts

MP

MP में लगातार बाद रहे आत्महत्या के मामले! 15,000 मामलों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे स्थान पर राज्य

May 8, 2026
Congress Protest

Congress Protest: किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, कई कांग्रेस नेता अरेस्ट

May 7, 2026
फिर कलंकित हुई राजधानी, 75 साल के पड़ोसी वकील ने डिफेंस ऑफिसर की 5 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार

फिर कलंकित हुई राजधानी, 75 साल के पड़ोसी वकील ने डिफेंस ऑफिसर की 5 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार

May 6, 2026
MP Mausam

MP के कई जिलों में भरी दोपहरी में बारिश, बालाघाट में पेड़ उखड़े और गाड़ियां क्षतिग्रस्त

May 2, 2026

शनिवार सुबह ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग के कुछ जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रही। हालांकि घना कोहरा या बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

MP Weather Today

सिस्टम हटते ही बढ़ी ठंड

हाल के दिनों में पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण प्रदेश में बारिश, ओले और घना कोहरा देखने को मिला था। अब इन सिस्टमों का असर कम होने से वातावरण साफ हुआ है, लेकिन इसी के साथ रात की ठंड और तेज हो गई है।

 

कटनी के करौंदी में प्रदेश का सबसे कम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज

गुरुवार-शुक्रवार की रात कटनी के करौंदी में प्रदेश का सबसे कम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। शहडोल के कल्याणपुर और खजुराहो में 6.6 डिग्री, रीवा में 7 डिग्री, राजगढ़ और उमरिया में 8 डिग्री के आसपास पारा रहा। ग्वालियर पांच बड़े शहरों में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री दर्ज हुआ। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में भी तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रहा।

 

आगे कैसा रहेगा मौसम

8 फरवरी: हल्का कोहरा संभव, ठंड बनी रहेगी, बारिश की संभावना नहीं।
9 फरवरी: कई जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा, मौसम शुष्क रहेगा।

छतरपुर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री

छतरपुर में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसे सुबह 8:30 बजे रिकॉर्ड किया गया। बीते शुक्रवार को यह तापमान 8.6 डिग्री था, यानी एक दिन में 1.2 डिग्री की गिरावट आई है। शनिवार सुबह आसमान साफ रहा और तेज धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिली। सुबह तापमान करीब 18 डिग्री रहा।
दिन में अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। नमी 81 प्रतिशत और विजिबिलिटी 4000 मीटर दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्के बादल आ सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

 

Viral Post : इंजीनियरों ने की गजब की कारीगरी, फिर बना 90 डिग्री का ओवरब्रिज, वीडियो भी वायरल

कल से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 8 फरवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है, जिसका असर फिर से प्रदेश में देखने को मिलेगा। 10 फरवरी से मावठा गिरने का अनुमान है, यानी 4 दिन प्रदेश में बारिश या ओले गिरने की संभावना नहीं है।

मुरैना में मौसम साफ, धूप खिली

मुरैना में मौसम साफ है। सुबह से धूप खिली है। इससे सर्दी से राहत मिली है । रात में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

 

उज्जैन में हल्के बादल छाए, सुबह हल्की ठंड

उज्जैन में आज सूर्योदय सुबह 7 बजकर 4 मिनट पर हुआ है। सुबह का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे हल्की ठंड महसूस हुई। हल्के बादल छाए हुए हैं। दिन चढ़ने के साथ तापमान तेजी से बढ़ेगा। बारिश की संभावना बहुत कम है, यानी दिन भर मौसम सूखा और साफ रहेगा।

 

Tags: Breaking newsfog slowed down trafficmausamMausam NewsMP newsmp samacharmp weatherSeveral districts of the state experienced hailstorms along with rainओले और बारिशघना कोहराभोपालमध्य प्रदेश
ADVERTISEMENT
Previous Post

Hair Regrowth: बालों को बनाना है जड़ से मजबूत और घना तो अपनाएं हेयर केयर रूटीन

Next Post

Controversial statement : कैमरा देख मुंह छिपाकर गाड़ी में बैठकर निकले विजय शाह

Next Post
Minister Vijay Shah

Controversial statement : कैमरा देख मुंह छिपाकर गाड़ी में बैठकर निकले विजय शाह

Aston Martin Valkyrie

यह कोई आम कार नहीं, ये है हाइपरकार: दुनिया में सिर्फ 150 ही हैं, मुकेश अंबानी के पास भी नहीं है

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.