पाकिस्तान मैनहोल ढक्कन चोरी कानून: परमाणु बम की बातें करने वाला, कश्मीर को अपना बनाने के दावे करने वाला पाकिस्तान आज ऐसे कगार पर आ चुका है कि सरकार को गटर के ढक्कन बचाने के लिए कानून बनाना पड़ रहा है। जी हां, जिस देश में आटा, बिजली, पेट्रोल लग्जरी बन चुके हैं वहां अब सबसे कीमती चीज मैनहोल के ढक्कन बन चुके हैं। पाकिस्तान में अब रातों-रात लोग गटर के ढक्कन चुरा कर ले जा रहे हैं, जिसके चलते अब पाकिस्तान की सरकार को बाकी सारे कानून छोड़ पाकिस्तान मैनहोल ढक्कन चोरी कानून लाना पड़ रहा है।
क्या है पाकिस्तान का अजब-गजब मैनहोल ढक्कन चोरी कानून
हाल ही में मरियम नवाज शरीफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें मरियम नवाज शरीफ कहते हुए नजर आ रही है कि पाकिस्तान में हालात इतने खराब है कि सरकार दिन में मैनहोल को ढक्कन लगती है और रात में चोर उठा कर लेकर जाते हैं। प्रशासन और चोरों के बीच अब ढक्कन-ढक्कन की जंग चल रही है। इसी से तंग आकर सरकार ने अब पाकिस्तान मैनहोल ढक्कन चोरी कानून लागू कर दिया है। इस कानून में कोई यदि ढक्कन चोरी करेगा, या चोरी का ढक्कन खरीदेगा-बेचेगा तो उसे 1 से 10 साल तक सजा होगी और 50 लाख तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
आखिर पाकिस्तान के लोग ढक्कन चोरी पर क्यों उतर आए हैं?
पाकिस्तान कितना भी दबंग बन जाए असल में पाकिस्तान की अंदरूनी हालात काफी खराब है। पाकिस्तान में महंगाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। लोगों को खाने के लिए आटा-दाल नहीं मिल रहा। बिजली के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में मैनहोल के ढक्कन लोहा कबाड़ में बेचकर पैसे कमाए जा सकते हैं। बेरोजगारी इतनी है कि अब ढक्कन चोरी ही लोगों को एकमात्र उपाय लगने लगा है, क्योंकि कबाड़ी आराम से चोरी का माल खरीद लेते हैं और इससे अच्छा खासा पैसा भी मिल जाता है। मतलब पाकिस्तान की इकोनॉमी आज ऐसी बन गई है कि लोग गटर में भी कमाई का जरिया ढूंढ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर बना पाकिस्तान का मजाक
पाकिस्तान मैनहोल ढक्कन चोरी कानून की वजह से सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का मजाक बनाया जा रहा है। दूसरे देश के लोग तो ठीक लेकिन खुद पाकिस्तान के लोग ही इस पर मीम्स बनाने लग गए हैं। जैसे कि:
‘पाकिस्तान अब ढक्कन सुपर पावर बनेगा’
‘IMF से लोन नहीं ढक्कन बचाओ योजना चाहिए’
‘ ढक्कन क्या सड़के गायब हो रही है और अर्थव्यवस्था ICU में है, सरकार ढक्कन बचाने में लगी है’
ट्विटर पर तो लोगों के तंज भरे कमेंट्स आ रहे हैं
‘पाकिस्तान में अब गटर भी सुरक्षित नहीं, परमाणु बम तो दूर की बात है’
‘ IMF से लोन नहीं मिला तो ढक्कन ही बेचने लगे’ ‘दिन में ढक्कन… रात में गायब, किसी सीरियल का नाम लगता है’
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मीम्स की बाढ़
मरियम नवाज शरीफ का वायरल वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर फैला फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मीम्स की बाढ़ आ गई। यूजर्स पाकिस्तान पर तंज करते हुए नए-नए मीम्स बना रहे हैं। इसमें भारत भी पीछे नहीं, भारतीय यूजर्स मजे लेकर कह रहे हैं कि,
‘भारत चांद पर पहुंच गया और अब तक यह गटर का ढक्कन ढूंढ रहे हैं’
कुछ ने लिखा कि ‘जब देश की सबसे बड़ी समस्या गटर हो तो समझ लो क्या हालत है’
लेकिन कुछ ने गंभीर सवाल भी उठाएं कि जैसे कि,
‘कानून मजाक लगता है लेकिन खुले ढक्कनों से लोगों की जान जा रही है
कानून से ज्यादा मजाक हो रहा है वायरल
कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान मैनहोल चोरी कानून हद से ज्यादा वायरल हो चुका है। लोग इसका मजाक बना रहे हैं मीम कंटेंट बनाए जा रहे हैं। इस प्रकार की हैडलाइन को इंटरनेट पर पाकिस्तान की सबसे शर्मनाक हैडलाइन कहा जा रहा है। यहां तक की खुद पाकिस्तान के लोगों का मानना है कि जब सरकार ढक्कन बचाने लग जाए तो समझ लो देश गहरे गड्ढे में है।

