दुबई प्रिंसेस शेखा महरा: दुबई के शाही परिवार और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की पुत्री हैं। शेखा महरा का जन्म 26 फरवरी 1994 को दुबई में हुआ और उन्होंने अपनी पढ़ाई लंदन की यूनिवर्सिटी से की है.
शेखा महरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है वह अपनी अलग अलग पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर उनकी मौजूदगी उन्हें युवाओं के और करीब लाती है। वह कई सामाजिक और चैरिटी गतिविधियों से जुड़ी हैं, लेकिन इसे पब्लिसिटी नहीं बनातीं।

इनकी मां ‘ज़ोये ग्रिगोराकोस’ ग्रीक मूल की हैं और पिता दुबई के शासक शायद इसीलिए दुबई प्रिंसेस शेखा महरा की पर्सनैलिटी दुबई की रॉयल्टी और ग्रीस की संस्कृति को रिप्रेजेंट करती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा तब बढ़ी जब उन्होंने अपने पति ‘शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम’ से तलाक लिया वह भी कोर्ट में नही सोशल मीडिया पर।
शेखा महारा केवल एक राजकुमारी ही नहीं हैं वह एक इनफ्लुएंसर हैं, बिज़नेस वूमेन हैं और मानवता की समर्थक भी हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती एजुकेशन दुबई में पूरी की और बाद में लंदन में इंटरनेशनल रिलेशंस में डिग्री हासिल की। वह ग्लोबल लेवल पर एक आत्मनिर्भर व्यक्तित्व की पहचान रखती हैं। उनका स्टाइल, उनके कपड़े पहनने का अंदाज, उनका आत्मविश्वास और सबसे ज्यादा उनकी ‘Greek Goddess with Arab Beauty’ वाली पर्सनालिटी दुबई प्रिंसेस शेखा महरा को हर दिल अजीज बनाती है।
प्रिंसेस शेखा महरा की खूबसूरती: मॉडर्न ग्लैमर का परफेक्ट मेल

प्रिंसेस शेखा महरा की खूबसूरती एक आम रॉयल प्रिंसेस जैसी नहीं है। उनकी खूबसूरती में शाही ठहराव और आधुनिक ग्लैमर का डेडली कांबिनेशन दिखता है। बड़ी-बड़ी गहरी और आत्मविश्वास से भरी आंखें, गोरा दमकता चेहरा, परफेक्ट फेशियल फीचर, नेचुरल एलिगेंस उन्हें सबसे ज्यादा आकर्षक बनाता है। दुबई प्रिंसेस शेखा महरा के हाव भाव में बनावटी नहीं है। उनका रिबेलियस कॉन्फिडेंस उनके एटीट्यूड में झलकता है और यही उन्हें भीड़ में सबसे अलग करता है। यदि वह कभी पारंपरिक अरबी पोशाक में दिख जाएं तो कहर ढाती हैं और मॉडर्न आउटफिट में तो वे इंटरनेशनल फैशन आइकन लगती हैं। यही वजह है कि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में उनकी फैशन और अंदाज के चर्चे रहते हैं।
पहली रॉयल ब्यूटी जिसने इंस्टाग्राम पर लिया तलाक
शेखा महरा की जिंदगी का सबसे वाइरल और विवादित पल वह था जब उन्होंने अपने पति को इंस्टाग्राम पर तलाक दे दिया। जी हां, उन्होंने अपनी लाइफ को ही नहीं बल्कि तलाक को भी इंस्टाग्रामेबल बना दिया। दुबई प्रिंसेस शेखा महरा तलाक मैसेज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। यहां उन्होंने सीधे शब्दों में एक सार्वजनिक संदेश लिखा
‘ Dear husband as you are occupied with other companies …I divorce you, …I divorce you, and I divorce you. Take care. Your ex-wife’
इस प्रकार का तलाक अब तक का सबसे अजीब और चर्चित तलाक रहा वह भी रॉयल फैमिली में। क्योंकि पारंपरिक अरबी परिवारों में ऐसे मामले सार्वजनिक रूप से नहीं घोषित किए जाते। परंतु शेखा महरा महिलाओं की आजादी और पारिवारिक नियमों को चुनौती देते हुए यह कदम उठाया।
शाही परंपरा को चुनौती देते हुए लॉन्च किया अपना खुद का बिजनेस

शेखा महरा ने अपने डायवोर्स को कुछ इस तरह से लिया कि यह बाकी महिलाओं के बीच मिसाइल बन गया। जी हां, जिंदगी के इस मोड़ को दुबई प्रिंसेस शेखा महरा बिजनेस ऑपर्च्युनिटी बनाती हुई नजर आईं। डाइवोर्स के बाद उन्होंने MAHARA M1 नाम से अपना लग्जरी परफ्यूम लाइन लॉन्च कर दी। सबसे बड़ा धमाल तब हुआ जब उन्होंने अपनी पहली परफ्यूम का नाम ‘DIVORCE’ रखा। इस परफ्यूम की कीमत $272 बताई जा रही है। शेखा महरा ने इस परफ्यूम को एक साधारण परफ्यूम नहीं बल्कि एक ब्रांड मैसेज में बदल दिया है। अब तो एक के बाद एक उनके बिजनेस लाइन अप में बॉडी स्प्रे और मेकअप प्रोडक्ट भी शामिल किये जा रहे हैं।
कंट्रोवर्सी और लाइफस्टाइल का परफेक्ट कांबिनेशन
दुबई प्रिंसेस शेखा महरा कॉन्ट्रोवर्सी तक ही सीमित नहीं रहती, बल्कि वह अपनी ग्लैमरस लाइफस्टाइल की वजह से भी जानी जाती हैं। उनके पास अनगिनत रोल्स-रॉयस, लैंबॉर्गिनी और फेरारी जैसी सुपर कार हैं। उनकी मासिक आय 5 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। यह भी आधिकारिक नहीं है क्योंकि उन्हें कई अलग-अलग स्रोतों से कमाई मिलती है। आए दिन प्रिंसेस शेखा महरा अपने ग्लैमरस आउटफिट, हाई प्रोफाइल इवेंट और सोशल मीडिया फोटोस की वजह से ट्रेंड करती हैं।
दुबई प्रिंसेस शेखा महरा रॉयल्टी और नेटवर्थ
बात करें दुबई प्रिंसेस शेखा महरा नेटवर्थ की तो उनकी कुल संपत्ति 1.5 बिलियन डॉलर बताई जा रही है। यह राशि उनकी पारिवारिक विरासत और बिजनेस वेंचर दोनों से आती है। उनके पिता की कुल संपत्ति 20 बिलीयन डॉलर से अधिक है और यह केवल फाइनेंनशियल डिटेल है। इसके अलावा उनके कई सारे बिजनेस और अन्य विरासतें भी हैं जिसकी वजह से इनका परिवार दुनिया का सबसे अमीर परिवार माना जाता है। खुद दुबई प्रिंसेस शेखा महरा दुनिया की सबसे अमीर प्रिंसेस में से एक गिनी जाती हैं।
डाइवोर्स के बाद नई जिंदगी की शुरुआत
दुबई प्रिसेस शेखा महरा लव लाइफ में भी पीछे नहीं, हाल ही में उन्होंने US बेस्ड रैपर फ्रेंच मोंटना (French Montana) के साथ सगाई की घोषणा की थी। 2025 अगस्त में उन्होंने अपनी रिंग फिंगर में 11 कैरेट का रेयर डायमंड पहना था। जिसकी कीमत 1.1 मिलियन बताई जा रही है। बता दे फ्रेंच मोंटना वही है जिनका संबंध पहले khloe kardashian के साथ था। हालांकि sheikha Mahra- French Montana का स्टेटस अभी भी है एंगेन्ज़्ड ही है और शादी की आधिकारिक तारीख अभी तक घोषित नहीं हुई है।
शेखा महरा केवल दुबई की शाही राजकुमारी नहीं हैं बल्कि भी नई पीढ़ी की रॉयल महिला हैं जो आज़ादी मांगती नहीं बल्कि उसे अपने तरीके से परिभाषित करती हैं। जितनी ज्यादा चर्चा उनकी खूबसूरती की है, उतनी ही ज्यादा चर्चा उनके ग्लैमर और उनकी दौलत की है। आये दिन वे विवाद, आलोचना और अफवाहों का हिस्सा जरूर रहती हैं। परंतु इसे कभी अपने जीवन पर हावी नहीं होने देती। इसीलिए आज शेखा महरा एक ऐसी शख्सियत है जो शाही विरासत और आधुनिक आजादी के बीच एक नई लकीर खींच रही हैं।
Read More: मोहम्मद नवाज की पत्नी: आखिर कौन ये बेहद खूबसूरत हसीना, जिनके आगे बॉलीवुड की हीरोइनें भी हैं फेल!












