पालकी शर्मा फर्स्टपोस्ट इस्तीफा: रिपोर्टिंग की दुनिया में जब कभी गंभीर विश्लेषण, बेबाक सवाल और वैश्विक दृष्टिकोण की बात होती है तो पालकी शर्मा उपाध्याय का नाम सबसे पहले आता है। जी हां, यह एक ऐसी बेबाक न्यूज़ रिपोर्टर हैं जिन्होंने डिजिटल न्यूज़ का चेहरा ही बदल दिया और आज उनका नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इनके ट्रेंड करने की वजह कोई छोटी खबर नहीं है बल्कि खबर यह है कि उन्होंने firstpost जैसे मीडिया प्लेटफॉर्म से इस्तीफा दे दिया है।
यह ख़बर उन लोगों के लिए काफी खास है जो हर रात vantage के जरिए दुनिया की बड़ी घटनाओं को पालकी शर्मा के नजरिए से समझते थे। अब इन सबको वांटेज़ पर पालकी शर्मा का नजरिया सुनने को नहीं मिलेगा। इसी बात से पालकी शर्मा के फैंस काफी दुखी दिखाई दे रहे हैं। लेकिन यह इस्तीफा ठहराव नहीं है, बल्कि एक नए बदलाव की आहट है, क्योंकि आने वाले समय में पालकी शर्मा अपना खुद का नया वेंचर शुरू करने वाली हैं।
कौन है पालकी शर्मा उपध्याय
पालकी शर्मा भारत की एक जानी-मानी समाचार पत्रकार, एंकर और मीडिया लीडर हैं। उनके पास 25 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। इन्होंने भारत के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। दूरदर्शन, wion, नेटवर्क 18, हिंदुस्तान टाइम्स इत्यादि। पालकी शर्मा केवल राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जानी जाती हैं। उन्होंने अमेरिका में बराक ओबामा के राष्ट्रपति अभियान, इराक के शरणार्थियों की कहानी, तिब्बत के मुद्दे, हाल ही में हुए भारत-पाक युद्ध और कई वैश्विक मामलों पर अपना सटीक फैक्ट्स के साथ नजरिया पेश किया है।
हाल ही में वे firstpost में vantage नाम के एक प्रमुख शो की अगवाई कर रही थी जिसने डिजिटल प्लेटफॉर्म के नजरिए को ही बदल दिया। पालकी शर्मा को अंतरराष्ट्रीय मामलों की गहरी समझ है। वे संवेदनशील तरीकों से घटनाओं का सार समझाती हैं। उनके खास कवरेज युद्ध, जियो पोलिटिकल मुद्दे और आर्थिक नीतियों पर होते हैं। पालकी शर्मा की वजह से firstpost के vantage शो ने यूट्यूब पर व्यूज में भारी वृद्धि देखी और आज यह एक सशक्त न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन गया है।
पालकी शर्मा ने क्यों दिया है इस्तीफा
29 जनवरी 2026 को पालकी शर्मा ने फर्स्टपोस्ट की मैनेजिंग एडिटर के पद से इस्तीफा दे दिया है और यह खबर आग की तरफ फैल गई है। क्योंकि कई लोग फर्स्टपोस्ट के वांटेज कार्यक्रम को केवल पालकी शर्मा के लिए ही देखते थे। पालकी शर्मा की रिपोर्टिंग स्टाइल, उनका पत्रकारिता का जुनून और बात समझाने का तरीका लोगों को अपनी और आकर्षित करता था। परंतु अब पालकी शर्मा इस प्लेटफार्म को अलविदा कहने वाली है। हालांकि सोर्सेज की माने तो पालकी शर्मा अब एक नया वेंचर शुरू करने वाली हैं। वे स्वतंत्र न्यूज़ सेवा या डिजिटल मीडिया स्टार्टअप जैसा कोई प्रोजेक्ट शुरू कर सकती है। फिलहाल पालकी शर्मा के रेजिग्नेशन के बाद फर्स्ट पोस्ट में उनका स्थान बिनय प्रभाकर संभाल रहे हैं।
फर्स्टपोस्ट से इस्तीफे के बाद पालकी शर्मा का प्लान
फर्स्टपोर्ट से मैनेजिंग एडिटर के पद से इस्तीफा देने के बाद पालकी शर्मा ने अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में कोई ऐलान नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट की माने तो पालकी शर्मा अब अपना खुद का न्यूज़ प्लेटफार्म लॉन्च करने जा रही हैं। यह न्यूज़ प्लेटफार्म गहरी रिपोर्टिंग और इंटरएक्टिव डिजिटल कंटेंट के आधार पर काम करेगा। पालकी शर्मा को न्यूज़ रिपोर्टिंग फील्ड में 25 वर्षों का अनुभव है और अपने इसी अनुभव और नेतृत्व करने की क्षमता के आधार पर पालकी जरूर कुछ बड़ा करने का प्लान कर रही हैं। जहां वेवदर्शकों को अपने पॉइंट ऑफ व्यू से न्यूज़ समझा सकें। जहां उन्हें किसी प्रकार का कोई दबाव न झेलना पड़े, बल्की जहां उन्हें विश्लेषण और संवाद की सुविधा मिले।
आज का दिन पालकी शर्मा के करियर का एक बहुत बड़ा दिन है, जहां एक ओर उन्होंने एक प्रतिष्ठित मीडिया संगठन से विदाई ली है। वहीं आने वाले समय में वे शायद भारतीय समाचार के क्षेत्र में कुछ बड़ा करने वाली है। इससे स्पष्ट होता है कि पालकी शर्मा का इस्तीफा केवल वेंचर बदलने का है। उन्होंने रिपोर्टिंग और न्यूज़ प्लेटफार्म को नहीं छोड़ा है। आने वाले समय में वे भारतीय दर्शकों के लिए कुछ बड़ा और कुछ बेहतर करने वाली है। और यदि भविष्य में बल्कि शर्मा का यह न्यूज़ वेंचर सफल होता है तो निश्चित ही यह न केवल दर्शकों के लिए बल्कि एक स्वतंत्र न्यूज़ रिपोर्टर के लिए भी बहुत बड़ी सफलता होगी।












