• Latest
  • Trending
  • All
रणवीर सिंह कांतारा विवाद

रणवीर सिंह कांतारा विवाद: न्यूड फोटोशूट, आपत्तिजनक बयान और अब कांतारा विवाद, रणवीर सिंह का कंट्रोवर्सी से है पुराना नाता!

January 29, 2026
Jetour T2 क्रैश टेस्ट रेटिंग

Jetour T2 क्रैश टेस्ट रेटिंग: भारत में एंट्री से पहले ही हो गया कमाल, Jetour T2 को मिली 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग

March 10, 2026
रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती : नेटफ्लिक्स का बड़ा प्रोजेक्ट और AI अवतार ‘Mishty’ के साथ 7 साल बाद लौंटी रिया चक्रवर्ती

March 9, 2026
Ramniwas Rawat

विजयपुर से कांग्रेस MLA मुकेश मल्होत्रा ​​का चुनाव कैंसिल, हाईकोर्ट ने रामनिवास को घोषित किया विधायक

March 9, 2026
Anurag Dobhal Net Worth: कौन हैं UK07 Rider? करोड़ों की कमाई, लग्जरी कार-बाइक और बिग बॉस से मिली पहचान

Anurag Dobhal Net Worth: कौन हैं UK07 Rider? करोड़ों की कमाई, लग्जरी कार-बाइक और बिग बॉस से मिली पहचान

March 9, 2026
health tips

First Time Sex Pain or Pleasure: पहली बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद शरीर में होने वाले बदलाव, डॉक्टर से जानें सच्चाई

March 9, 2026
Kisan Advice

Kisan Advice: बढ़ती गर्मी के बीच बेहद सावधानी बरतें किसान, खड़ी फसलों-सब्जियों की ऐसे करें देखभाल

March 9, 2026
सोराब बेदी

सोराब बेदी : 9 साल का अफेयर, ब्रेकअप और मलाइका के साथ हुए स्पॉट!!! आखिर कौन हैं सोराब बेदी जिनकी लव लाइफ बनी है चर्चा का विषय??

March 9, 2026
Cupid के शेयरों में

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के बीच चमका यह स्मॉल-कैप स्टॉक, Cupid के शेयरों में दिखी तेज उछाल

March 9, 2026
Health Tips

Health Tips: सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी और भीगी हुई किशमिश खाने से मिलते हैं कई फायदे, जानें

March 9, 2026
Guru Margi 2026

Guru Margi 2026: देव गुरु बृहस्पति होंगे मार्गी, इन दो राशियों पर होगी मेहरबानी, बरसेगा धन

March 9, 2026
वल्लभ माहेश्वरी

जयपुर के व्यवसायी वल्लभ माहेश्वरीका निधन, कारोबारी और राजनीतिक जगत में शोक

March 9, 2026
पंचकर्म थेरेपी

पंचकर्म थेरेपी क्या है? शरीर को डिटॉक्स और हेल्दी बनाने का आयुर्वेदिक तरीका

March 9, 2026
Tuesday, March 10, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Bollywood

रणवीर सिंह कांतारा विवाद: न्यूड फोटोशूट, आपत्तिजनक बयान और अब कांतारा विवाद, रणवीर सिंह का कंट्रोवर्सी से है पुराना नाता!

bbhavna Kalyani by bbhavna Kalyani
January 29, 2026
in Bollywood
रणवीर सिंह कांतारा विवाद

रणवीर सिंह कांतारा विवाद

0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

रणवीर सिंह कांतारा विवाद: बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक और चर्चित अभिनेताओं में गिने जाने वाले रणवीर सिंह अब एक बार फिर से विवादों में फंस गए हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है की ‘धुरन्धर’ अभिनेता रणवीर सिंह किसी विवाद में फंसे हैं। इससे पहले भी रणवीर सिंह विवादों का हिस्सा बनते रहे हैं। पर इस बार जिस विवाद में रणवीर सिंह फंसे हैं उससे निकलना आसान नहीं लग रहा क्योंकि इस बार मामला ट्रोलिंग या सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा बल्कि FIR दर्ज हो चुकी है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह द्वारा की गई कांतारा मिमिक्री की, जिसकी वजह से धार्मिक आस्थाओं का अपमान हुआ और दैवीय परंपरा का मजाक बना। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के चलते कर्नाटक में रणवीर सिंह के खिलाफ FIR हो चुकी है। और इस बार रणवीर सिंह का रास्ता आसान नहीं होने वाला क्योंकि अब मामला स्थानीय लोगों की संस्कृति नहीं बल्कि आस्था और पूजा का है और रणवीर सिंह ने जाने अनजाने में इसका मजा आके जरूर उड़ाया है।

क्या था यह पूरा मामला?

बता दें यह मामला तब शुरू हुआ जब एक सार्वजनिक मंच पर रणवीर सिंह ने कांतारा के दैव से जुड़ी नकल करने की कोशिश की। उन्होंने कांतारा के दैवीय पात्र को ‘फीमेल घोस्ट’(Female ghost) कहकर संबोधित कर दिया और कांतारा के एक्टर ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग करने की कोशिश की। कांतारा फिल्म में दैवीय परंपराओं का विवरण दिखाया गया है। इसमें ईश्वर का जीवंत स्वरूप दिखाने की कोशिश की गई है। कर्नाटक के आसपास के इलाकों में आज भी गांव में दैव को पूजा जाता है और दैवीय नृत्य की परंपरा आज भी जीवंत मानी जाती है। ऐसे में रणवीर सिंह का दैव को फीमेल घोस्ट कहना और इसे मनोरंजन का विषय बनाना लोगों को बिल्कुल नहीं सुबह सुहाया। उन्होंने इसे आस्था और पूजा का मजाक बताया है जिसकी वजह से कर्नाटक में रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है।

क्या है इस FIR का कानूनी एंगल

यह FIR बेंगलुरु के एक वकील ने दायर की है। बेंगलुरु के एक वकील ने रणवीर सिंह की इस हरकत के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की, जिसके बाद कोर्ट ने उसे आदेश दिया कि पहले FIR करें। वकील ने रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है। FIR में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि रणवीर सिंह ने जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। सार्वजनिक मंच पर परंपरा का मजाक बनाया और देव और देवताओं को भूत कहकर संबोधित किया जो की धार्मिक अपमान में गिना जा रहा है। जिसके चलते रणवीर सिंह पर विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं। और आने वाले समय में यह केस अदालत में चलेगा जिसकी वजह से रणवीर सिंह की मुश्किलें और भी बढ़ने वाली है।

रणवीर सिंह और विवादों का पुराना नाता

रणवीर सिंह और विवादों का चोली दामन का साथ रहा है। यह पहली बार नहीं है कि रणवीर सिंह किसी विवाद में उलझे हैं। इससे पहले भी रणवीर सिंह का नाम कई विवादों से जुड़ चुका है जैसे कि AIB शो के दौरान रणवीर सिंह ने भारतीय समाज के धार्मिक और सामाजिक मूल्यों पर मजाक बनाया था जिसकी वजह से रणवीर सिंह की इस टिप्पणी को अश्लील और आपत्तिजनक बताया गया था।

इसके बाद रणवीर सिंह ने एक मैग्जीन के लिए न्यूड फोटोशूट भी करवाया और इस फोटोशूट ने पूरे देश में हंगामा मचा दिया। मामला इतना बढ़ गया की मॉरल एथिक्स को लेकर कानूनी शिकायत तक दर्ज हुई, हालांकि मामला रफा दफा कर दिया गया।

इसके अलावा भी कई बार रणवीर सिंह के टीवी शोज़ और इंटरव्यू में असंवेदनशील बयान सामने आए हैं और कई बार रणवीर सिंह ने सीमाओं से बाहर जाकर भी बातें कही हैं जिसकी वजह से उन्हें तीखे विवाद और आलोचना झेलनी पड़ी है।

माफी के बाद भी नहीं थम रहा मामला

हालांकि जब यह कांतारा वाला मामला उठा तब रणवीर सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर काफी विरोध किया गया। उस दौरान रणवीर सिंह ने सार्वजनिक रूप से माफी पोस्ट कर दी थी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि मेरा इरादा किसी भी धर्म, संस्कृति या परंपरा को ठेस पहुंचाना नहीं था। यदि मेरी बात से कोई आहत हुआ है तो मैं दिल से क्षमा चाहता हूं। रणवीर सिंह ने यह भी सफाई दी थी कि वह कांतारा के कलाकारों से प्रभावित होकर ऐसा कर रहे थे ना की आस्था का मजाक उड़ा रहे थे। हालांकि विवाद के बाद माफी सामने आई जिसकी वजह से लोगों का रोष शांत नहीं हुआ और लोगों ने इस माफी को डैमेज कंट्रोल बताया। इसीलिए इस मामले को कोर्ट में उठाया गया है और जिसके चलते अब रणवीर सिंह बड़े मुसीबत में फंसने वाले हैं।

फिल्मी जानकारों की मानें तो रणवीर सिंह की ओवर द टॉप पर्सनालिटी और कुछ अलग करने की चाह उन्हें संवेदनशीलता की सीमाएं पार करने पर मजबूर कर देती हैं। हालांकि उन्हें याद रखना चाहिए कि पब्लिक फिगर होने के नाते उनकी यह जिम्मेदारी हो जाती है कि वह कब, कहां और क्या कह रहे हैं? रणवीर सिंह का कांतारा विवाद अब एक FIR नहीं रहा बल्कि अब एक विवाद बन गया है। यह मामला बताता है कि एक सेलिब्रिटी को किस प्रकार का व्यवहार करना चाहिए, खासकर एक सार्वजनिक मंच पर, वहीं सोशल मीडिया के इस जमाने में एक सेलिब्रिटी को फूंक-फूंक कर कदम रखना चाहिए।

Read More: Sydney Sweeney Controversy: हॉलीवुड साइन पर लिंगरी टांगने को लेकर विवादों में फंसी सिडनी स्वीनी

Recent Posts

  • Jetour T2 क्रैश टेस्ट रेटिंग: भारत में एंट्री से पहले ही हो गया कमाल, Jetour T2 को मिली 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग
  • रिया चक्रवर्ती : नेटफ्लिक्स का बड़ा प्रोजेक्ट और AI अवतार ‘Mishty’ के साथ 7 साल बाद लौंटी रिया चक्रवर्ती
  • विजयपुर से कांग्रेस MLA मुकेश मल्होत्रा ​​का चुनाव कैंसिल, हाईकोर्ट ने रामनिवास को घोषित किया विधायक
  • Anurag Dobhal Net Worth: कौन हैं UK07 Rider? करोड़ों की कमाई, लग्जरी कार-बाइक और बिग बॉस से मिली पहचान
  • First Time Sex Pain or Pleasure: पहली बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद शरीर में होने वाले बदलाव, डॉक्टर से जानें सच्चाई

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.