बॉलीवुड की सिंगल एक्ट्रेसेस: बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां हर सफल अभिनेत्री से एक सवाल जरूर पूछा जाता है और वह है ‘शादी कब करोगी’? परंतु समय के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का जवाब इस सवाल को लेकर बदल रहा है। जी हां कई सारी ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने अपने दम पर नाम, पहचान, मुकाम बनाया है और जिन्होंने शादी को कभी एक मंजिल नहीं माना। जी हां, दिव्या दत्ता, तब्बू, अमीषा पटेल, सुष्मिता सेन ऐसी अदाकाराएं हैं जिन्होंने खुलकर कहा है कि वह शादी नहीं करना चाहती लेकिन प्यार के लिए पूरी तरह से ओपन हैं।
हाल ही में दिव्या दत्ता का एक बयान काफी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने खुलकर कहा है कि वह शादी नहीं करना चाहती लेकिन प्यार के लिए हमेशा रेडी हैं। हालांकि यह बयान उनकी पर्सनल चॉइस है। लेकिन आज के दौर में यह आज की झलक भी बन चुकी है। जहां महिलाएं रिश्तो को समाज की शर्तों पर नहीं बल्कि दिल की सच्चाई से स्वीकार कर रही हैं। बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस ने भी अलग-अलग मौकों पर यह साफ कर दिया है कि उन्होंने शादी नहीं कि इसका मतलब यह नहीं कि वह प्यार और अपनेपन के लिए दरवाजे बंद कर चुकी है। बल्कि वह अपने जीवन में प्यार और अपनेपन को ज्यादा महत्व देती है वह भी बिना किसी टैग के।
4 ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जो प्यार तो चाहती है पर शादी नहीं
दिव्या दत्ता: दिव्या दत्ता बॉलीवुड की एक जानी-मानी अदाकारा हैं।अपने संवेदनशील रोल के लिए उन्हें बॉलीवुड में एक अलग मुकाम मिल चुका है। हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने काफी सादगी से अपनी बात कही कि उन्होंने शादी न करने का फैसला सोच समझ कर लिया है। उनके मुताबिक जरूरी नहीं की हर व्यक्ति शादी का रास्ता चुने। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि वह प्यार और भावनात्मक जुड़ाव के लिए रेडी हैं, पर शादी नहीं करना चाहती। दिव्या दत्ता ने स्पष्ट किया है की उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो उन्हें पूरा करने के इरादे से उनके जीवन में ना आए बल्कि उनके साथ जिंदगी बांटने आए।
तब्बू: तब्बू एक ऐसी अदाकारा रही है जो सबसे सम्मानित अभिनेत्री में गिनी जाती हैं। उन्होंने कभी भी अपने निजी जीवन का ढिंढोरा नहीं पीटा, जितना कहा हमेशा साफ और सीधे तौर पर कहा। हालांकि तब्बू कई बार यह इशारा कर चुकी है कि उन्होंने शादी की जरूरत कभी महसूस नहीं की। तब्बू ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह प्यार के खिलाफ नहीं हैं लेकिन उस सोच के खिलाफ हैं जो शादी को मंजिल मान लेते है। तब्बू ने हमेशा से एक बात को प्राथमिकता दी है वह है भावनात्मक आजादी, मानसिक शांति स आत्म सम्मान। इसलिए तब्बू बिना शादी के भी खुद को एक पूरा इंसान मानती हैं।
अमीषा पटेल: ‘कहो ना प्यार है’ जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी के साथ डेब्यू करने वाली अमीषा पटेल रातों रात सुपरस्टार बन गईं। लेकिन उन्होंने कभी भी शादी को प्राथमिकता नहीं दी। वे हमेशा से चाहती थी कि वह पहले खुद को मजबूत बनाएं, आत्मनिर्भर हो जाए। हालांकि इस पूरे रास्ते में उन्हें कभी अकेलापन महसूस नहीं हुआ। उन्होंने हमेशा से यह कहा कि जब भी कोई सही साथी मिलेगा वह जिंदगी उसके साथ बांटने के लिए तैयार हो जाएंगी। अमीषा ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह भले ही शादी नहीं करेंगी लेकिन प्यार के लिए दिल के दरवाजों को बंद नहीं करेंगी।
सुष्मिता सेन: जब भी भारत की सबसे सशक्त महिला की बात होती है सुष्मिता सेन का नाम जरूर लिया जाता है। सुष्मिता सेन एक दमदार अदाकारा और एक पॉवरफुल सेलिब्रिटी हैं। मिस यूनिवर्स से लेकर सिंगल मदर बनने तक का हर निर्णय सुष्मिता ने अकेले लिया और जिया। वह आज भी प्यार पर पूरा भरोसा रखती हैं, लेकिन शादी को जरूरी नहीं मानती। सुष्मिता अपने आप में ही ऐसी मिसाल है जो बताती हैं कि जीवन में प्यार के कई रूप हो सकते हैं, लेकिन हर रूप को समाज के मोहर की जरूरत नहीं और किसी टैग की जरूरत नहीं।
दिव्या दत्ता, तब्बू, अमीषा पटेल, सुष्मिता सेन जैसी महिलाएं उस सोच का प्रतिनिधित्व करती हैं जो समझाता है कि महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर होना और खुश होना ज्यादा जरूरी है बजाय शादी को बंधन मानने के। शादी विकल्प जरूर है लेकिन अनिवार्यता नहीं। प्यार के लिए संवेदनशीलता होनी जरूरी है किसी कॉन्ट्रैक्ट की आवश्यकता नहीं। इन चारों का जीवन स्पष्ट रूप से बताता है की उम्र बढ़ने का मतलब समझौता करना नहीं होता बल्कि एक महिला एकल होकर भी खुश रह सकती है।
Read More: कमल आर खान गिरफ्तार: KRK फिर घिरे विवादों में, इस बार रिहायशी इलाके में फायरिंग के चलते हो गई जेल!!












